03/08/2026
5.5 किलोग्राम चरस बरामदगी मामले में आरोपी को 12 वर्ष का कठोर कारावास
नशा तस्करी के विरुद्ध शिमला पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।
दिनांक 24.10.2024 को पुलिस थाना चड़गांव में पंजीकृत अभियोग संख्या 80/2024 (धारा 20 एवं 29, एनडीपीएस अधिनियम) के तहत पुलिस टीम ने 5.5 किलोग्राम चरस बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
मामले की वैज्ञानिक एवं प्रभावी विवेचना तथा अभियोजन पक्ष की सशक्त न्यायालयीन पैरवी के परिणामस्वरूप माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1, शिमला की अदालत ने आरोपी सोहन दास (57 वर्ष), निवासी उत्तरकाशी, उत्तराखण्ड को दोषी करार देते हुए:
✅ 12 वर्ष का कठोर कारावास
✅ ₹1,00,000 का जुर्माना
✅ जुर्माना अदा न करने पर 3 वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास
की सजा सुनाई है।
शिमला पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर दृढ़ता से कार्य कर रही है। समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखा जाएगा।
JusticeDelivered