Vikas Vaibhav, IPS

  • Home
  • Vikas Vaibhav, IPS
Directions Website Contact the organization

Vikas Vaibhav, IPS IIT Kanpur alumnus deeply interested in the History and Future of India, Joined IPS in 2003 to Serve ! Welcome to my page !

Am an IIT Kanpur alumnus deeply interested in the History and Future of India, Joined the IPS in 2003. Now IG and posted as Advisor, Bihar State Planning Board, earlier served as Spl Sec (Home), IG Homeguards and Fire Services, DIG, ATS, DIG, Bhagalpur and Munger, SP/SSP in Patna, Bagaha, Rohtas, Darbhanga and Purnea in Bihar and NIA, Delhi

 #गया जी के  #वजीरगंज में   के अंतर्गत  #गार्गी_अध्याय से जुड़ी विदुषियों द्वारा स्थापित  #गार्गी_पाठशाला के नए केंद्र क...
26/08/2026

#गया जी के #वजीरगंज में के अंतर्गत #गार्गी_अध्याय से जुड़ी विदुषियों द्वारा स्थापित #गार्गी_पाठशाला के नए केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए मैंने कहा उनके नेतृत्व में आज बिहार के 20 जिलों में संचालित हो रहे 41 निःशुल्क शिक्षा केंद्र बिहार में एक नई क्रांति का सूत्रपात कर रहे हैं । एक ऐसी क्रांति का, जिसमें हर बिहारवासी जाति-संप्रदाय, लिंगभेद और विचारधारात्मक मतभेदों से उपर उठकर शिक्षा एवं उद्यमिता के उन्नयन हेतु सकारात्मक योगदान समर्पित करने के लिए संकल्पित हो उठेगा । मैंने कहा कि हम सभी को यह समझना होगा कि विकसित भारत में एक विकसित बिहार के स्वप्न को साकार करने के लिए सभी को अपने-अपने हिस्से के बिहार के उत्थान में अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा, भले ही हम विश्व के किसी भी कोने में रहते हों ।

मैंने सभी को बताया कि 2047 तक विकसित भारत में विकसित बिहार के निर्माण के लिए अभियान के अंतर्गत स्थापित अध्यायों में वर्तमान में 4,05,000+ व्यक्ति जाति-संप्रदाय, लिंगभेद और विचारधारात्मक मतभेदों से उपर उठकर बिहार के नवनिर्माण में जुट चुके हैं । इस वर्ष के अंत तक 10,00,000+ व्यक्तियों को साथ जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित है । बिहार के बाहर निवास कर रहे 100 से अधिक प्रेरित व्यक्तित्वों द्वारा अभियान के अंतर्गत अपने-अपने ग्राम में योगदान भी समर्पित किया जाने लगा है । किन्हीं ने अपने ग्राम में पुस्तकालय का प्रारंभ किया है, किन्हीं ने कंप्यूटर लैब का, कुछ वर्चुअल माध्यम से शिक्षा दे रहे है और कुछ द्वारा अपने माता-पिता के नाम से प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दिया जा रहा है । ऐसे सभी प्रयास सराहनीय हैं और दृष्टि यही है कि लाखों की संख्या में इस प्रकार से सभी के द्वारा योगदान किया जाने लगे ।

मैंने सभी को स्मरण कराया कि बिहार की भूमि प्राचीन काल से ही ज्ञान, शौर्य एवं उद्यमिता की प्रतीक रही है और यह कि हम उन्हीं यशस्वी पूर्वजों के वंशज हैं जिनमें अखंड भारत के साम्राज्य और प्राचीन विश्वविद्यालयों को स्थापित करने की क्षमता तब थी जब न आज की भांति विकसित मार्ग थे, न सूचना तंत्र और न उन्नत प्रौद्योगिकी । सभी को उदाहरणों के साथ समझाते हुए मैंने आगे कहा कि हमारी क्षमता निश्चित ही आज भी उसी प्रकार अग्रणी है, परंतु यदि हम वांछित उन्नति नहीं कर पा रहे तो आवश्यकता केवल इस विषय पर चिंतन की है कि नैसर्गिक ऊर्जा का प्रयोग हम कहाँ कर रहे हैं । यदि सकारात्मक ऊर्जा से साथ हमने मिलकर शिक्षा, समता और उद्यमिता के विकास हेतु योगदान किया तो निश्चित ही हर लक्ष्य की प्राप्ति संभव है ।

उद्देश्य है सपनों का विकसित बिहार ! करना है हर ग्राम-नगर के जन-जन तक प्रेरणा का प्रसार ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !

 #औरंगाबाद में   के  #ऑस्ट्रेलिया अध्याय से जुड़े रहे  #रोहतास के डिहरी-ऑन-सोन निवासी डॉ. शशिकांत जी और उनकी विदुषी धर्म...
24/08/2026

#औरंगाबाद में के #ऑस्ट्रेलिया अध्याय से जुड़े रहे #रोहतास के डिहरी-ऑन-सोन निवासी डॉ. शशिकांत जी और उनकी विदुषी धर्मपत्नी प्रोफेसर डॉ. रीना सिंह जी का बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य के निर्माण में योगदान देने के उद्देश्य से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अपने स्थापित कार्यक्षेत्र को छोड़कर वापस बिहार आना अपने-आप में प्रेरणा का एक सशक्त प्रतीक है । उनका यह निर्णय बिहार से बाहर विश्वभर में निवास कर रहे उन अनेक मूल बिहारवासियों को निश्चित रूप से प्रेरित करेगा, जिनके मन में अपने गृहक्षेत्र के लिए कुछ करने की प्रबल इच्छा तो है, परंतु दिशा और स्पष्टता का अभाव है ।

ऑस्ट्रेलिया से बिहार लौटे इस युवा दंपत्ति द्वारा औरंगाबाद में नवस्थापित “आयुष्मान फिजियोथेरेपी सेंटर” के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत सुखद क्षण रहा ।

यह जानकर भी अत्यधिक प्रसन्नता हुई कि औरंगाबाद के इस प्रथम केंद्र के पश्चात डिहरी-ऑन-सोन, सासाराम और गया जी में भी उनके द्वारा नए केंद्र प्रारंभ किए जाने हैं । साथ ही, बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़े क्लस्टर के निर्माण का संकल्प भी उनके द्वारा लिया गया है ।

इस अवसर पर इस संकल्पित दंपत्ति को शुभकामनाएं देते हुए मैंने कहा कि अभियान के अंतर्गत अभी तक 100 से अधिक ऐसे व्यक्ति जुड़े हैं, जिन्होंने अपने गृहक्षेत्र में पुस्तकालय, शिक्षा अथवा चिकित्सा केंद्र सहित विभिन्न प्रकल्पों का प्रारंभ किया है । लेकिन उनके इस साहसिक कदम के बाद निश्चित रूप से ऐसे प्रयासों में अप्रत्याशित वृद्धि होगी ।

इस अवसर पर उपस्थित औरंगाबाद के माननीय पूर्व सांसद श्री सुशील कुमार सिंह जी, माननीय विधायक श्री त्रिविक्रम नारायण सिंह जी, पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद श्री उपेंद्रनाथ वर्मा जी तथा सभी प्रबुद्धजनों ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके संकल्प की सराहना की ।

यात्रा गतिमान है !

 #बोधगया में बीएनआई ब्रिस्क (बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल) द्वारा व्यवसायिक नेटवर्किंग एवं परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने के उद...
23/08/2026

#बोधगया में बीएनआई ब्रिस्क (बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल) द्वारा व्यवसायिक नेटवर्किंग एवं परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 'गया मेगा इवेंट 2026' में उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित था । बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में एकत्रित उद्यमियों एवं व्यवसायियों का ज्ञान एवं मोक्ष की इस पावन धरती पर स्वागत करते हुए मैंने उन्हें अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कर्ष प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएँ दीं ।

के संदेशों को साझा करते हुए मैंने कहा कि प्राचीन काल से ही बिहार की भूमि केवल ज्ञान एवं शौर्य की ही नहीं, बल्कि उद्यमिता और वैश्विक व्यापार की भी प्रतीक रही है । प्राचीन चंपा के अवशेषों में जहाँ व्यापार एवं उद्यमिता के भौतिक प्रमाण आज भी मिलते हैं, वहीं आचार्य कौटिल्य के अर्थशास्त्र में उस काल की कर-व्यवस्था के साथ-साथ व्यापार के संवर्धन एवं नियमन में शासन की महत्वपूर्ण भूमिका भी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है ।

आज जब हम वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ अनेक दिशाओं में प्रयासरत हैं, तब विकसित बिहार के निर्माण के लिए बिहार में ‘उद्यमिता की क्रांति’ लाना हम सभी का दायित्व बन जाता है । और चूँकि उपस्थित उद्यमी एवं व्यवसायी बिहार के अग्रणी आर्थिक नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए इस परिवर्तनकारी यात्रा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है । हमें अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के साथ-साथ परस्पर नेटवर्किंग एवं सहयोग के माध्यम से बिहार में ऐसे वैश्विक ब्रांड्स स्थापित करने होंगे, जो नए उद्योगों, नवाचारों और स्टार्ट-अप्स के सृजन के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें ।

इस अवसर पर गया जी के प्रतिष्ठित उद्यमी प्रमोद भदानी जी की उद्यमशील यात्रा की प्रशंसा करते हुए मैंने उनसे नए स्टार्ट-अप्स और युवा उद्यमियों के मार्गदर्शन हेतु विशेष भूमिका निभाने का अनुरोध किया ।

बिहार पुलिस की ओर से मैंने सभी उद्यमियों एवं व्यवसायियों को ऐसे भयमुक्त, विश्वासपूर्ण एवं अनुकूल वातावरण के निर्माण हेतु आश्वस्त किया, जहाँ वे सहजता और विश्वास के साथ अपनी व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार कर सकें ।

उद्यमिता बढ़ेगी, उद्योग बढ़ेंगे, रोजगार बढ़ेगा—और इसी सामूहिक प्रयास से विकसित बिहार का स्वप्न साकार होगा ।

यात्रा गतिमान है !

 #औरंगाबाद के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्ट-अप सेल के द्वारा   के अंतर्गत आयोजित 'यूथ, स्टार्ट-अप एंड सोशल इम्...
22/08/2026

#औरंगाबाद के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्ट-अप सेल के द्वारा के अंतर्गत आयोजित 'यूथ, स्टार्ट-अप एंड सोशल इम्पैक्ट काॅन्क्लेव' में मैंने वेदांत के संदेशों के साथ हर व्यक्तित्व में समाहित असीम सामर्थ्य के संबंध में बिहार के प्राचीन दार्शनिकों की दृष्टि को साझा करते हुए सभी से बड़े सपने देखकर लक्ष्यों को निर्धारित करने तथा उनकी प्राप्ति हेतु संपूर्ण उर्जा के साथ संकल्पित प्रयास करने का आह्वान किया । अपनी जीवन रूपी यात्रा की अनेक अनुभूतियों को साझा करते हुए मैंने सभी को बताया कि यदि अंतर्मन की विशुद्ध उर्जा एवं प्रेरणा के साथ दृढ़संकल्पित प्रयास किए जाएं तो हर वांछित लक्ष्य की प्राप्ति संभव है ।

2047 तक विकसित भारत में विकसित बिहार के निर्माण के लिए 'उद्यमिता की क्रांति' की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए मैंने सभी को बताया कि अभियान के अंतर्गत बिहार में लाखों स्टार्ट-अप्स को स्थापित करने का लक्ष्य है । इसी परिकल्पना के अंतर्गत बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ भारत के प्रमुख महानगरों तथा विदेशों में भी बिहार डेवलपमेंट समिट, स्टार्ट-अप समिट, युवा संवाद, गार्गी संवाद सहित अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं । इन प्रयासों के फलस्वरूप अभियान के अंतर्गत स्थापित अध्यायों में 4,05,000+ व्यक्ति जाति-संप्रदाय, लिंगभेद और विचारधारात्मक मतभेदों से उपर उठकर बिहार के नवनिर्माण में जुट चुके हैं, जिनमें बहुत बड़ी संख्या में सफल उद्यमी तथा वरिष्ठ कॉर्पोरेट्स भी हैं, जो ऐसे आयोजनों में सहभागिता सुनिश्चित करते हैं और स्टार्ट-अप्स को सलाह एवं मार्गदर्शन भी देते हैं ।

विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए सभी को अपने-अपने हिस्से के बिहार के उत्थान में अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा, भले ही हम विश्व के किसी भी कोने में रहते हों । अभियान के अंतर्गत आज बिहार के बाहर निवास कर रहे 100 से अधिक प्रेरित व्यक्तित्वों द्वारा अपने ग्राम में योगदान समर्पित किया जाने लगा है । किन्हीं ने अपने ग्राम में पुस्तकालय का प्रारंभ किया है, किन्हीं ने कंप्यूटर लैब का, कुछ वर्चुअल माध्यम से शिक्षा दे रहे है और कुछ द्वारा अपने माता-पिता के नाम से प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दिया जा रहा है । ऐसे सभी प्रयास सराहनीय हैं ।

अभियान के अंतर्गत शिक्षा की क्रांति लाने के उद्देश्य से भी अनेक प्रयास चल रहे हैं ताकि हर बिहारवासी, चाहे किसी भी जाति अथवा संप्रदाय का हो, वह शिक्षित एवं स्किल्ड बन सके । अभियान के साथ जुड़ीं विदुषियों एवं शिक्षाविदों के नेतृत्व में बिहार के 20 जिलों में संचालित हो रहीं 41 निःशुल्क गार्गी पाठशालाओं एवं शिक्षा केंद्रों में 3000 से अधिक वंचित विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं । आज 600 से अधिक स्टार्ट-अप्स अभियान के साथ जुड़कर आगे बढ़ रहीं हैं; लक्ष्य है कि 2028 के अंत तक बिहार के हर जिले में कम-से-कम ऐसे 5 स्टार्ट-अप्स स्थापित हो जाएं, जिनमें 100+ व्यक्तियों को रोजगार मिलता हो । हमें हमारे युवाओं को बड़ी संख्या में 'जाॅब-सीकर्स' के स्थान पर 'जाॅब-क्रिएटर्स' एवं 'थाॅट-लीडर्स' बनने के लिए न केवल प्रेरित करना होगा अपितु एक ऐसे इकोसिस्टम का भी निर्माण करना होगा जिसमें हमारे स्टार्ट-अप्स बड़ी संख्या में सफल हो सकें । यात्रा गतिमान है !

21/08/2026

#गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2026 के दृश्य News18 Bihar पर !

17/08/2026

#पटना में NBC24 Media के लिए मानसी जी के साथ साक्षात्कार के अंश साझा कर रहा हूँ ! यात्रा गतिमान है !

17/08/2026

#गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2026 में संबोधन !

 #पटना में   के अंतर्गत  #गार्गी_अध्याय द्वारा प्रतिवर्ष की भांति 5वीं बार आयोजित 'गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2026' ...
16/08/2026

#पटना में के अंतर्गत #गार्गी_अध्याय द्वारा प्रतिवर्ष की भांति 5वीं बार आयोजित 'गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2026' ने बिहार में महिला उद्यमिता, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का उत्सव मनाया । सभा को संबोधित करते हुए मैंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत में एक विकसित बिहार का सपना तभी पूरा हो सकता है, जब महिलाएँ राज्य के आर्थिक, बौद्धिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन में अग्रणी भूमिका निभाएँ चूंकि बिहार की महिलाओं में ज्ञान, रचनात्मकता, नेतृत्व, संवेदनशीलता और उद्यमशील क्षमता के मामले में अपार संभावनाएँ हैं और वास्तविक चुनौती ऐसे अवसरों और मंचों का निर्माण करना है, जिनके माध्यम से इस क्षमता को सार्थक आर्थिक और सामाजिक योगदान में परिवर्तित किया जा सके ।

मैंने सभी से कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत प्रसन्नता कि विषय है कि गार्गी अध्याय आज बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध एवं प्रबुद्ध महिलाओं का सबसे बड़ा सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक मच बन चुका है और वर्तमान में अभियान के साथ स्वैच्छिक आधार पर 4,00,000 से अधिक जुड़े व्यक्तियों में से 40,000 से अधिक महिलाएँ हैं । इस अध्याय के साथ जुड़कर महिलाएँ एक-दूसरे से सीख रहीं हैं, अपने कौशल का विकास कर रहीं हैं, उद्यम खड़ी कर रहीं हैं और अपने-अपने समुदायों में नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रहीं हैं । अध्याय की पहलें, जिनमें गार्गी पाठशालाएँ और महिलाओं पर केंद्रित अन्य कौशल एवं उद्यमिता कार्यक्रम शामिल हैं, उन महिलाओं और बालिकाओं के लिए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से हैं, जिन्हें शिक्षा, कौशल और आर्थिक अवसरों तक अधिक पहुँच की आवश्यकता है । गार्गी अध्याय की भूमिका अभियान को सशक्त करने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण रही है और बिहार के 20 जिलों में संचालित हो रही 41 निःशुल्क पाठशालाओं में से 36 केन्द्र महिलाओं के नेतृत्व में गार्गी पाठशालाओं के रूप में 3000 से अधिक आर्थिक रूप से वंचित विद्यार्थियों को लाभान्वित कर रहीं हैं ।

आगे गार्गी वाचक्नवी का संदर्भ देते हुए मैंने कहा कि गार्गी केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं, अपितु प्रश्न करने, बौद्धिक जिज्ञासा, सत्य की खोज के साहस और गहन संवाद में संलग्न होने के आत्मविश्वास की शाश्वत भारतीय परंपरा का प्रतिनिधित्व करती हैं । गार्गी की भावना समकालीन महिलाओं को प्रश्न करने, नवाचार करने, सीखने और नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करनी चाहिए । गार्गी और महर्षि याज्ञवल्क्य के बीच हुए प्रसिद्ध संवाद का स्मरण कराते हुए मैंने कहा कि बिहार की प्राचीन बौद्धिक परंपरा ने प्रदर्शित किया कि ज्ञान की खोज जाति, संप्रदाय और लिंग के संकीर्ण भेदों से परे थी । यही सभ्यतागत दृष्टिकोण था जिसने बिहार को ज्ञान और सभ्यता के महान केंद्रों में से एक के रूप में उभरने में सहायता की ।

कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र के पश्चात अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । बिहार की सांस्कृतिक विविधता को “मिथिला, मगध, भोजपुर के रंग एक संग” विषय पर आयोजित सावन कॉन्टेस्ट वॉक एंड इंट्रोडक्शन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बिहार के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक परिधान और विरासत को प्रस्तुत किया । इस अवसर पर महिला उद्यमियों ने स्टॉलों और प्रदर्शनियों के माध्यम से अपने उत्पादों, कौशल और नवाचारों का प्रदर्शन किया, जिससे महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के साथ संवाद, नेटवर्किंग और उनके प्रचार के अवसर पैदा हुए ।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमारी नूतन जी, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुषमा साहू जी, बिहार महिला उद्योग संघ की अध्यक्ष उषा झा जी, दीपक ठाकुर जी, डॉ. बी. प्रियम जी, निशा मदन झा जी, आम्रपाली जी, डाॅ पूनम चौधरी जी सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही । निर्णायक के रूप में डाॅ स्मृति रावत जी और खुशबू फातमा जी उपस्थित रहीं । कार्यक्रम के संचालन में गार्गी अध्याय की पटना जिला मुख्य समन्वयक नेहा सिंह जी, गार्गी उद्यमिता अध्याय की मुख्य समन्वयक शायरीन इरम जी, करिश्मा जी, नितिका अग्रवाल जी, नम्रता कुमारी जी, सुधा रंजन जी, रूपा मेहता जी, अंजलि जी, निशा भगत जी सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई । विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान कर रहीं महिला उद्यमियों को गार्गी उद्यमिता सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात यह संदेश स्पष्ट था कि बिहार की महिलाएं परंपरा और आधुनिकता दोनों को आत्मसात कर रचनात्मक योगदान देने में सक्षम हैं । गार्गी अध्याय के माध्यम से यह स्पष्ट हो चुका है कि बिहार की महिलाएं न केवल प्रेरणास्रोत हैं, अपितु विकसित बिहार के निर्माण में अग्रदूत भी बन रही हैं । यात्रा गतिमान है !

 #स्वतंत्रता_दिवस 🇮🇳 की हार्दिक शुभकामनाएं ! इस राष्ट्रीय पर्व पर  #गया जी से कुछ दृश्य साझा कर रहा हूँ !  #मगध की इस पा...
15/08/2026

#स्वतंत्रता_दिवस 🇮🇳 की हार्दिक शुभकामनाएं ! इस राष्ट्रीय पर्व पर #गया जी से कुछ दृश्य साझा कर रहा हूँ ! #मगध की इस पावन धरती से राष्ट्र के प्रति समर्पण, सेवा और कर्तव्य की भावना को नमन 🙏

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vikas Vaibhav, IPS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vikas Vaibhav, IPS:

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed government service?

Share