24/06/2026
आपात स्थिति में एक ही नंबर – 112
किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत डायल 112 पर कॉल करें।
पुलिस आपकी सुरक्षा, सहायता एवं सेवा के लिए 24x7 तत्पर है।
सड़क दुर्घटना, अपराध, विवाद या किसी भी संकट की स्थिति में
डायल 112 आपकी मदद के लिए तुरंत उपलब्ध है।
आपकी सतर्कता और सहयोग से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।
आवश्यकता पड़ने पर बेझिझक 112 पर संपर्क करें।
बक्सर पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।
Bihar Police
Buxar Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
24/06/2026
बक्सर जिलान्तर्गत सिमरी थाना द्वारा 01 वारंटी को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
Bihar Police
Buxar Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
24/06/2026
#पुलिस_अधीक्षक महोदय, #बक्सर के निर्देशानुसार संध्या एवं रात्रि गश्त लगाकर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाती बक्सर पुलिस।
बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए रात्रि गश्ती के दौरान विभिन्न दुकानों, वित्तीय संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों की निगरानी लगातार की जा रही है।
Bihar Police
Buxar Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
24/06/2026
#पुलिस_अधीक्षक महोदय, बक्सर के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए रखने हेतु वाहन चेकिंग अभियान निरंतर जारी.....
वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करें और अपराध के रोकथाम में सहभागी बनें।
Bihar PoliceBuxar Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
24/06/2026
दिनांक 23-06-2026 को बक्सर जिलान्तर्गत की गई कार्रवाई एवं उपलब्धि से संबंधित विवरणी...
Bihar Police
Buxar Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
23/06/2026
मुहर्रम पर्व-2026 के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक, बक्सर द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग के दौरान सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर सतर्क एवं सजग रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
Bihar Police
Buxar Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
23/06/2026
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना, इटाढ़ी थाना, रामदास राय का डेरा थाना, मुरार थाना, कृष्णाब्रह्म थाना, तिलक राय का हाता थाना एवं सिमरी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने एवं सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को अवगत कराने का अनुरोध किया गया।
बक्सर पुलिस द्वारा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
Bihar Police
Buxar Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
23/06/2026
#पुलिस_अधीक्षक, महोदय बक्सर के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु #बक्सर_पुलिस द्वारा के क्रम में सभी थानाक्षेत्रों में सघन वाहन जांच की जा रही है।
वाहन जांच में पुलिस का सहयोग करें, अपराध की रोकथाम में सहभागी बनें।
Bihar Police
Buxar Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
23/06/2026
पुलिस अधीक्षक, बक्सर के निर्देशानुसार बक्सर के विभिन्न थाना अंतर्गत अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बैंक एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं का औचक निरीक्षण एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
Bihar Police
Buxar Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
23/06/2026
बक्सर जिलान्तर्गत नावानगर थाना द्वारा 01 वारंटी को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
Bihar Police
Buxar Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar