30/10/2026
आगामी दीपोत्सव एवं दीपावली पर्व को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 30/10/2026 को महाप्रबंधक (जल) श्री सौरभ श्रीवास्तव जी द्वारा जोन-2 एवं जोन-3 की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में संबंधित सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता तथा कर्मचारियों को पर्व के दौरान निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने, पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने तथा क्षेत्र में स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
महाप्रबंधक जी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ पूर्ण जिम्मेदारी एवं तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि दीपोत्सव एवं दीपावली के अवसर पर आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।