06/11/2026
मेरे जन्मदिन के अवसर पर प्रिय अनुज निकेश गिरी, सूरज सिंह परिहार, आदित्य तिवारी एवं उनके सभी ZEN -G युवा साथियों ने कार्यालय पधारकर केक काटा, अपने हाथों से केक खिलाया और मालाएँ पहनाकर बड़े उत्साह एवं आत्मीयता से मेरा जन्मदिन मनाया।
आप सभी का प्यार और अपनापन देखकर मन भावुक हो गया। आपका यह स्नेह मेरे लिए अनमोल है। जन्मदिन को इतना यादगार बनाने के लिए सभी प्रिय अनुजों को हृदय से आभार, साधुवाद एवं ढेर सारा आशीर्वाद। 🙏💐
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी स्वस्थ और प्रसन्न रहें, जीवन में निरंतर आगे बढ़ें, खूब तरक्की करें तथा अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करें। आपका आपसी प्रेम और एकजुटता सदैव बनी रहे।
डॉ. एल. एन. मालवीया