31/10/2026
बिहार में अभाविप की छात्र गर्जना, हजारों छात्र-छात्राओं ने बुलंद की आवाज़।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आह्वान पर पटना के कारगिल चौक, गांधी मैदान में आयोजित ‘छात्र गर्जना रैली’ में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री श्री अभय प्रताप सिंह जी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष श्री यश डबास जी की प्रमुख उपस्थिति रही।
इस अवसर पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों एवं अराजकता के विरुद्ध छात्रों ने एकजुट होकर “अराजकता रोको – लोकतंत्र बचाओ” का जोरदार जयघोष किया।