Dr. Lalit Mahajan

Call Directions Contact the organization

Dr. Lalit Mahajan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr. Lalit Mahajan, Social service, Charkhi Dadri.

अध्यक्ष, ग्लोबल सोसाइटी फॉर पोलिटिकल एक्सीलेंस
प्रदेश कोषाध्यक्ष, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
प्रदेश सचिव एवं महामंत्री (युवा), हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन
पूर्व महासचिव, वैश्य एजुकेशन सोसाइटी एवं अग्रवाल सभा, चरखी दादरी महासचिव, वैश्य एजुकेशन सोसाइटी
महासचिव, अग्रवाल सभा (रजि॰), चरखी दादरी
प्रदेश सचिव, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन
प्रदेश महामंत्री (युवा), हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन
राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
आजीवन सदस्य, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन
आजीवन सदस्य, जन सेवा समिति
लाइफ़ एसोसिएट, नवज्योति इंडिया फ़ाउंडेशन

अग्रोहा धाम में आयोजित विशाल मेले में सहभागिता हेतु चरखी दादरी से समाज के अग्रबंधुओं के साथ अग्रोहा धाम पहुंचकर भगवान अग...
25/10/2026

अग्रोहा धाम में आयोजित विशाल मेले में सहभागिता हेतु चरखी दादरी से समाज के अग्रबंधुओं के साथ अग्रोहा धाम पहुंचकर भगवान अग्रसेन जी एवं माता महालक्ष्मी जी का आशीर्वाद लिया ।
जय महाराजा अग्रसेन जी!
जय अग्रोहा धाम! 🙏🙏

अपील 🙏हम सबका यह कर्तव्य है कि दीपावली व अन्य त्यौहारों पर हमारे स्थानीय कारोबारियों द्वारा बेचे जा रहे संसाधनों को ही ख...
21/10/2026

अपील 🙏
हम सबका यह कर्तव्य है कि दीपावली व अन्य त्यौहारों पर हमारे स्थानीय कारोबारियों द्वारा बेचे जा रहे संसाधनों को ही खरीदे। इससे ना केवल हमारी स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है अपितु इससे हमें एक दूसरे को समझने व मिलने का मौका भी मिलता है।
छोटे व स्थानीय कारोबारियों से सामान ख़रीदेंगे तो आपके ही क्षेत्र में समृद्धि आएगी। एक दूसरे का सहारा बने। आपकी दिवाली भी मंगलमय हो और आपके आस पास के अन्य लोगों की भी।
🙏🙏

अग्र शिरोमणि, समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा, चरखी दादरी द्वारा आयोजित तीन द...
14/10/2026

अग्र शिरोमणि, समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा, चरखी दादरी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों के प्रत्येक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर विविध सेवामूलक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे प्रथम दिवस पर गौशाला एवं नंदीशाला में सवामणी, अग्र महिला मिलन कार्यक्रम, द्वितीय दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, तृतीय दिवस पर महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया । इन आयोजनों में न केवल समाजसेवा और मानवीय मूल्यों का अद्भुत संगम रहा, बल्कि समाज की एकता, सहयोग और त्याग का सशक्त संदेश भी प्रदान किया गया ।
#जय #अग्रसेन #जय #अग्रोहा
#अग्रसेन_अग्रोहा_का_संदेश_एक_रहेगा_भारत_देश

महाराजा अग्रसेन जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। महाराजा अग्रसेन जी का जीवन हमें सेवा, समानता, समाज कल्याण और आपसी ...
11/10/2026

महाराजा अग्रसेन जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महाराजा अग्रसेन जी का जीवन हमें सेवा, समानता, समाज कल्याण और आपसी भाईचारे की प्रेरणा देता है। आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लें।

🙏 महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 🙏महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, सेवा, त्याग, समानता और समाजवाद के संदेश को जन-जन तक...
10/10/2026

🙏 महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 🙏

महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, सेवा, त्याग, समानता और समाजवाद के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के पावन उद्देश्य से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

दिनांक: 12 अक्टूबर 2026, सोमवार
माल्यार्पण: प्रातः 9:00 बजे
शोभायात्रा प्रारम्भ: प्रातः 11:00 बजे से
📍 प्रारंभ स्थल: वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चरखी दादरी

आइए, हम सभी महाराजा अग्रसेन जी के “एक ईंट, एक रुपया” के महान सिद्धांत से प्रेरणा लेकर एकता, भाईचारे, सेवा और सामाजिक समरसता को मजबूत करें तथा इस भव्य शोभायात्रा में सहभागी बनकर आयोजन की शोभा बढ़ाएँ।

💐 आप सभी सादर आमंत्रित हैं। 💐

आयोजक: अग्रवाल सभा (रजि.), चरखी दादरी

#महाराजा_अग्रसेन_जयंती_2026 #शोभायात्रा #अग्रवालसभा #चरखी_दादरी #जयमहाराजाअग्रसेन

09/10/2026

महाराजा अग्रसेन जी जयंती समारोह निमंत्रण
10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी BMG मॉल में हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष मेयर श्री राजीव जैन जी की अध्यक्षता में आयोजित प्र...
04/10/2026

रेवाड़ी BMG मॉल में हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष मेयर श्री राजीव जैन जी की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में शामिल होकर संगठन के विस्तार, मजबूती, महाराजा अग्रसेन चेयर शोधपीठ एवं वैश्य समाज के महापुरुषों की जयंती मनाने को लेकर अपने विचार रखे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर...
02/10/2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल सभा, चरखी दादरी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं सादर नमन किया।
सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के उनके आदर्श और विचार सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। 🙏💐

23/09/2026

Address

Charkhi Dadri
127306

Telephone

+919555358647

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Lalit Mahajan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dr. Lalit Mahajan:

Shortcuts

Share

Category

Nearby government services