Aazad Samaj Party - Palamu

Directions Contact the organization

Aazad Samaj Party - Palamu सुनो बाबा साहब ने ही संविधान लिखा है ✊

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चंद्रशेखर आजाद  साहब का आभार, जिन्होंने ट्वीट के माध्यम से बसना पलामू निवासी  #गीता_दे...
24/10/2026

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चंद्रशेखर आजाद साहब का आभार, जिन्होंने ट्वीट के माध्यम से बसना पलामू निवासी #गीता_देवी हत्याकांड को राष्ट्रीय मुद्दा बनाया और उसके बाद प्रशासन आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। 🙏

अब प्रशासन हमारी शेष मांगों—₹50 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी, सुरक्षा हेतु एक शस्त्र की लाइसेंस और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच को जल्द पूरा करे।
न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा! ✊ जय भीम 💙

23/10/2026

पलामू के बसना गांव में महिला की हत्या के मामले में 72 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी हो - नागमणि रजक

पीड़ित परिवार को ₹50 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी और सुरक्षा मिले।
न्याय नहीं तो आंदोलन।।
Jharkhand Police Palamau Pol जी, अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।।

22/10/2026

मुख्यमंत्री माननीय Hemant Soren जी मामला पलामू जिला के ग्राम बसना, थाना नावाबाजार की है जहाँ,गीता देवी का शव धान के खेत में मिलने की घटना बेहद गंभीर है, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष भाई Chandu Kumar जी खुद घटना स्थल पर पहुंचकर प्रशासन से बात किए और न्याय की मांग की है।।
हमारी प्रमुख मांगें:
🔹 आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो।
🔹 दोषियों को सख्त सजा मिले।
🔹 पीड़ित परिवार को 20लाख की मुआवजा सुरक्षा के लिए एक आर्म्स लाइसेंस दिया जाए।।
Jharkhand Police और Aazad Samaj Party Jharkhand मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई करें, नहीं तो Aazad Samaj Party - Kanshi Ram और BHIM ARMY पीड़ित परिवार के साथ आंदोलनरत होगा।।
#आजादसमाजपार्टी

10/10/2026

आसपा नेता आज पहुंचेंगे पांकी ✊
#पांकी_की_आवाज #पांकी_CHC_प्रभारी_इस्तीफा_दो

आज पलामू जिला के 5 समर्पित कार्यकर्ताओं को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की प्रदेश कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी ग...
07/10/2026

आज पलामू जिला के 5 समर्पित कार्यकर्ताओं को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की प्रदेश कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इस अवसर पर—
🔹माननीय मुमताज अहमद खान जी — प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष
🔹माननीय अजय सिंह चेरो जी — प्रदेश उपाध्यक्ष
🔹 क्रांतिकारी भाई राम कुमार रवि जी — प्रदेश संगठन सचिव सह IT सेल प्रभारी
🔹 नागमणि रजक — प्रदेश मुख्य संगठन सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता
🔹 त्रिपुरारी सिंह चेरो - प्रदेश महासचिव
मैं आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय काशिफ रजा जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चंद्रशेखर आजाद साहब का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने पलामू जिला के धुरंधर नेताओं पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।।

संघर्ष जारी रहेगा, कारवां बढ़ता रहेगा। ✊🔥

जय भीम 💙 | जय संविधान

पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गैर-चिकित्सकीय व्यक्ति द्वारा मरीजों की जांच का वीडियो वायरल, 72 घंटे में कार्रवाई ...
02/10/2026

पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गैर-चिकित्सकीय व्यक्ति द्वारा मरीजों की जांच का वीडियो वायरल, 72 घंटे में कार्रवाई की मांग : नागमणि रजक

पलामू, 01 अक्टूबर 2026।

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश नेता नागमणि रजक ने पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामने आई कथित गंभीर अनियमितताओं और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पलामू उपायुक्त एवं सिविल सर्जन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

नागमणि रजक ने कहा कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक व्यक्ति मरीज की जांच करते हुए तथा आला (स्टेथोस्कोप) लगाते हुए नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति अस्पताल में संविदा पर कार्यरत जनरेटर ऑपरेटर के पिता बताए जा रहे हैं। उनका कहना है कि संबंधित व्यक्ति के पास मेडिकल क्षेत्र की कोई डिग्री या चिकित्सकीय योग्यता नहीं है और न ही वह अस्पताल में किसी चिकित्सकीय पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 09 सितंबर 2026 की शाम लगभग 6 बजे का है।

नागमणि रजक ने कहा कि यदि वीडियो की सत्यता जांच में सही पाई जाती है तो यह मरीजों की सुरक्षा और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने अस्पताल प्रभारी महेंद्र प्रसाद से सवाल करते हुए कहा कि आखिर शाम 6 बजे अस्पताल में ड्यूटी पर अधिकृत डॉक्टर कौन था? यदि डॉक्टर मौजूद नहीं था तो किसी गैर-चिकित्सकीय व्यक्ति को मरीजों की जांच करने की अनुमति किसने दी? उस समय अस्पताल प्रभारी एवं अन्य जिम्मेदार चिकित्सक कहां थे? यदि उस व्यक्ति द्वारा इलाज के दौरान किसी मरीज की तबीयत बिगड़ जाती या कोई गंभीर घटना हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता?

उन्होंने कहा कि पांकी जैसे बड़े प्रखंड के महत्वपूर्ण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को इस तरह की व्यवस्था के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर, उपस्थिति एवं आने-जाने का समय स्पष्ट रूप से सार्वजनिक होना चाहिए, ताकि मरीजों को पता रहे कि किस समय कौन चिकित्सक ड्यूटी पर है।

नागमणि रजक ने कहा कि इस मामले को लेकर दो दिन पूर्व ही उपायुक्त, पलामू से कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अब तक प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई संतोषजनक कार्रवाई सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यदि वीडियो और मामले के अन्य साक्ष्यों की जांच के बावजूद कार्रवाई नहीं होती है तो यह पलामू प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मुख्य रूप से गरीब और जरूरतमंद लोग इलाज कराने पहुंचते हैं। गरीबों के इलाज से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नागमणि रजक ने उपायुक्त पलामू एवं सिविल सर्जन से 72 घंटे के भीतर मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टरों की उपलब्धता, नियमित ड्यूटी व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 72 घंटे के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी जनहित में आंदोलन का अगला चरण शुरू करेगी। आवश्यकता पड़ने पर पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल सर्जन कार्यालय एवं उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।

आसपा नेता Er Nagmani Rajak जी आज पांकी के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में हुई अनियमितता मामले में   रहेंगे, जुड़िए।।
29/09/2026

आसपा नेता Er Nagmani Rajak जी आज पांकी के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में हुई अनियमितता मामले में रहेंगे, जुड़िए।।

25/09/2026

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने पलामू में आरक्षण के समर्थन में नीला सैलाब के आया, यकीन कीजिए आजाद समाज पार्टी को चुनिये, यही आपकी अपनी पार्टी है।।

23/09/2026

Jharkhand Police संज्ञान में लेकर करवाई करें... नागमणि भईया जिंदाबाद ✊

02/09/2026

Jay bhim ❤️❤️

Address

सत्कार भवन
Daltonganj

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aazad Samaj Party - Palamu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Aazad Samaj Party - Palamu:

Shortcuts

Share


Other Political Parties in Daltonganj

Show All