03/11/2026
आज गया जी के कोरमथु गाँव निवासी श्री राजेश कुमार जी की धर्मपत्नी के असामयिक निधन पर शोकसंतप्त परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
वहीं, जहानाबाद जिले के ब्रह्मर्षि नगर, मखदुमपुर में अपने शिष्य श्रीनिवास कुमार एवं श्री वेंकटेश कुमार जी के पूज्य पिता स्व. परशुराम बाबू के दशकर्म में सम्मिलित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
साथ ही, जहानाबाद के स्वराजपुरी मदारपुर निवासी जन सुराज पार्टी के जिला प्रवक्ता श्री रुपेश कुमार जी की पूज्य माताजी के असामयिक निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏