Lohaghat A Place Like Heaven

Call Directions Website Contact the organization

Lohaghat A Place Like Heaven Hey friends if ur from Lohaghat, and wants to know about lohaghat and uttrakhand thn this is the place for you. !!! Welcome to you all in My Page!!!

About Lohaghat

Lohaghat is a quiet little hill station which holds an immense historical and mythical importance. Blessed with immaculate natural beauty, Lohaghat pleases lots of tourists with its scenic splendor. Location

Lohaghat is situated on the bank of the River Lohawati, at an altitude of 1745 mts above sea level in the Champawat district of Uttarakhand. It is spread over 4.5 square kms; surrounded by pine and oak trees. Main Attractions

Lohaghat is a small hill station with handful shops, and eateries. It gives you a glimpse of traditional culture which is not faded yet in the small town. It is covered with Rhododendron(Burans), the state flower of Uttarakhand, whose salubrious juice is famous. The place holds numerous temples famous among devotees. Mayawati ashram is one of the most visited place and has many myths surrounding it. There is a new temple, Rikeshwar temple dedicated to Lord Shiva, situated outside the main town, on the banks of the River Lohawati. The quiet little hill station is also famous for a fight carnival called Bagwal. The Bagwal can be witnessed at a temple called Devidhura temple. The rapids in the Lohawati River are ideal for rafting; also there are many other adventure activities which attract tourists. Reaching Lohaghat

By Air: The nearest airport to Lohaghat is Pantnagar Airport, situated 185kms away in the Nainital district of Uttarakhand state. Taxis are available from Pantnagar Airport to Lohaghat via Haldwani. Pant Nagar Airport is well connected by motorable roads with Lohaghat. By Road: Lohaghat is well connected by motorable roads with major destinations of the Uttarakhand state and northern India. Buses from ISBT Anand Vihar(Delhi) are available to Tanakpur, Lohaghat and many other destinations from where you can easily hire a local cab or bus to reach Lohaghat. Taxis and buses are easily available to Lohaghat from major destinations of Kumaon region. By Rail: The nearest railhead to Lohaghat is Tanakpur situated at a distance of 90 kms from Lohaghat. Taxis and buses are easily available from Tanakpur Railway Station to Lohaghat. Admin Id:- ♥ htttps://www.facebook.com/lucky.adhikari ♥

टनकपुर में 14 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मीडिया सेंटर एवं गेस्ट हाउस का बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ...
04/11/2026

टनकपुर में 14 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मीडिया सेंटर एवं गेस्ट हाउस का बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। पत्रकारों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने परियोजना को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि प्रस्तावित भवन के भूतल पर दो कम्युनिटी हॉल बनाए जाएंगे। इसके ऊपर प्रथम तल पर अत्याधुनिक मीडिया सेंटर विकसित किया जाएगा, जहां पत्रकारों के बैठने और कार्य करने की समुचित व्यवस्था होगी। भवन की ऊपरी दो मंजिलों में वीआईपी गेस्ट हाउस बनाए जाएंगे। इनमें चार सुइट्स और दो सामान्य गेस्ट हाउस शामिल होंगे।

कई दिनों से लापता चल रहे अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार उर्फ कक्कू (35) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताब...
04/11/2026

कई दिनों से लापता चल रहे अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार उर्फ कक्कू (35) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला समेत दो आरोपियों ने मिलकर धीरेंद्र की हत्या की और शव को गोमती नदी में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव, हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और कार बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को नंदी परिहार पत्नी गोविंद सिंह निवासी तल्ली बाजार, बागनाथ वार्ड, बागेश्वर ने अपने पुत्र धीरेंद्र परिहार के लापता होने की तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र 17 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे बागेश्वर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देश पर कोतवाली में एफआईआर संख्या 79/26 धारा 140(3) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

गुमशुदा की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मोबाइल सर्विलांस, तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि धीरेंद्र की गुमशुदगी के दिन आखिरी बार एक संदिग्ध मोबाइल नंबर से उसकी बातचीत हुई थी। यह नंबर नमाईशखेत निवासी लता भंडारी के नाम पर पंजीकृत पाया गया। पुलिस ने संदिग्ध महिला से पूछताछ की, लेकिन शुरुआत में उसने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। इस बीच पुलिस ने उसके घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान 2 नवंबर को धीरेंद्र की जूपिटर स्कूटी चिल्ड्रन पार्क, नुमाईशखेत के पास खड़ी मिली। वहीं, 19 अक्टूबर की रात संदिग्ध महिला की कार को क्षेत्र से गुजरते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया।

पुलिस के मुताबिक, गहन पूछताछ में लता भंडारी ने बताया कि 17 अक्टूबर की रात धीरेंद्र अत्यधिक शराब के नशे में उसके घर आया था। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ। महिला के अनुसार, जब धीरेंद्र ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया तो उसने गुस्से में घर में रखी लोहे की रॉड से उसके सिर पर दो बार वार कर दिया। इससे धीरेंद्र मौके पर गिर पड़ा।

पुलिस के अनुसार, धीरेंद्र की मौत होने के बाद महिला ने शव को अपनी चारपाई के नीचे छिपा दिया। अगले दिन 18 अक्टूबर को उसने अपने भाई त्रिभुवन सिंह बिष्ट उर्फ बबलू को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर की रात महिला का भाई उसके घर पहुंचा। इसके बाद दोनों ने शव को मैग्नाइट कार की पिछली सीट पर रखा और बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर थुनाई बैंड के पास से गोमती नदी में फेंक दिया।

पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर सर्च अभियान चलाया। तीन नवंबर की शाम को नदी के पास से धीरेंद्र का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली।

मामले में दर्ज मुकदमे को हत्या, साक्ष्य मिटाने और अन्य संबंधित धाराओं में तरमीम किया गया है। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

लता भंडारी (42 वर्ष) पत्नी स्व. मोहित भंडारी, निवासी नमाईशखेत, थाना व जनपद बागेश्वर।
त्रिभुवन सिंह बिष्ट उर्फ बबल बिष्ट (39 वर्ष) पुत्र मदन सिंह बिष्ट, निवासी कठायतबाड़ा, थाना व जनपद बागेश्वर।
पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर अनिल उपाध्याय द्वारा की जा रही है।

04/11/2026

राष्ट्रीय राजमार्ग-125 (सितारगंज-टनकपुर अनुभाग) के चौड़ीकरण को लेकर चम्पावत जिले में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की परियोजना कार्यान्वयन इकाई रुद्रपुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के राइट ऑफ वे (ROW) की चौड़ाई पूर्व निर्धारित 45 मीटर से घटाकर 30 मीटर कर दी है। इस संशोधन के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में भी बदलाव किया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग-125 को दो लेन से चार लेन में चौड़ा करने की परियोजना के तहत यह संशोधन किया गया है। इसमें लेपित स्कंध भी शामिल हैं। भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचनाओं के क्रम में संशोधित भूमि अधिग्रहण प्लान तैयार कर आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क चौड़ीकरण एवं भूमि अधिग्रहण से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता और निर्धारित नियमों के अनुरूप पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि ROW की चौड़ाई 45 मीटर से घटाकर 30 मीटर किए जाने के नए प्रावधानों और भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचनाओं के अनुसार ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Gaon ki mirch and makka
04/11/2026

Gaon ki mirch and makka

Chalthi
03/11/2026

Chalthi

रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे...
03/11/2026

रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में ग्राम विकास अधिकारी समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान कालाढूंगी निवासी ग्राम विकास अधिकारी सौरभ बिष्ट (29) और रुद्रपुर के समपुरा निवासी राजीव गुप्ता (29) के रूप में हुई है। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब सात बजे रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि राजीव गुप्ता अपनी भांजी भावना की शादी का कार्ड बांटकर अपने बहनोई प्रेम शंकर के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर भी दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में सौरभ बिष्ट और राजीव गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेम शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

तीन बहनों का इकलौता भाई था सौरभ, मां का सहारा भी छिना
हादसे में जान गंवाने वाले सौरभ बिष्ट की असमय मौत ने कालाढूंगी में हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। सौरभ तीन बहनों के इकलौते भाई थे। उनके पिता कुंदन बिष्ट का कई वर्ष पहले निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद मां किसनी देवी ने बेहद कठिन परिस्थितियों में अपने बच्चों का पालन-पोषण किया। तीनों बहनों की शादी हो चुकी थी, जबकि सौरभ अभी अविवाहित थे। मेहनत और लगन के दम पर सौरभ ने परिवार के लिए बेहतर भविष्य की उम्मीद जगाई थी। करीब एक वर्ष पूर्व उनका चयन ग्राम विकास अधिकारी के पद पर हुआ था। वर्तमान में उनकी तैनाती बेतालघाट में थी।

सरकारी नौकरी मिलने के बाद परिवार को सौरभ से काफी उम्मीदें थीं। मां के बुढ़ापे का सहारा और तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस बेटे के सहारे मां ने जीवन की कठिनाइयां पार करने का सपना देखा था, उसकी असमय विदाई से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दूसरी ओर, रुद्रपुर निवासी राजीव गुप्ता की मौत से उनके परिवार की खुशियां भी मातम में बदल गईं। राजीव अपनी भांजी भावना की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। परिजनों के मुताबिक, भावना की शादी 15 नवंबर को होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था।

भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे राजीव, घर में मचा कोहराम

लेकिन जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां राजीव की मौत की खबर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। बेटे की असमय मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियों के बीच हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस
एसपी सिटी हरबंस सिंह के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के शव मोर्चरी भिजवा दिए गए हैं। घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और दोनों बाइकों की भिड़ंत की वजह क्या रही, इसकी जांच की जा रही है।

ग्राम घुरचुम (पोस्ट ऑफिस कोटा जमराड़ी) निवासी 17 वर्षीय माया पुत्री भुवन चन्द्र कांडपाल को वर्ष 2026-27 के राज्य बाल वीर...
03/11/2026

ग्राम घुरचुम (पोस्ट ऑफिस कोटा जमराड़ी) निवासी 17 वर्षीय माया पुत्री भुवन चन्द्र कांडपाल को वर्ष 2026-27 के राज्य बाल वीरता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। आगामी 06 नवंबर को देहरादून में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी माया को सम्मानित करेंगे।

माया ने 05 अगस्त 2025 को अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती नदी में छलांग लगाकर दो सहेलियों की जान बचाई थी। उस दिन क्षेत्र में भारी बारिश के चलते सड़कें भूस्खलन से बंद थीं। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे थे और स्कूल जाने का रास्ता बाधित हो गया था। इसके बावजूद माया अपनी सहेलियों के साथ नदी पार कर परीक्षा देने स्कूल जा रही थी।

इसी दौरान नदी के तेज बहाव में उसकी दो साथी बालिकाएं कोमल और आरती बहने लगीं। दोनों को संकट में देख माया ने पलभर की देरी किए बिना उफनती नदी में छलांग लगा दी। अपनी जान जोखिम में डालकर उसने पूरी ताकत से दोनों सहेलियों को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया।

इस साहसिक बचाव अभियान में माया स्वयं भी घायल हो गई और उसकी चप्पलें नदी में बह गईं, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। दोनों सहेलियों को सुरक्षित बचाने के बाद माया चोटिल अवस्था में स्कूल पहुंची और अपनी निर्धारित परीक्षा भी दी। यह घटना उसके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बन गई।

साहस के साथ पढ़ाई में भी अव्वल

विषम परिस्थितियों से जूझते हुए माया ने वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट की परीक्षा 86.6 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। अपनी शिक्षा के प्रति अटूट लगन और विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने के जज्बे से माया ने एक और मिसाल कायम की। माया के अदम्य साहस, तत्परता और मानवीय संवेदना को देखते हुए जनपद स्तरीय चयन समिति की संस्तुति पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने उसे मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार के लिए चयनित किया है। माया की यह उपलब्धि पूरे चम्पावत जनपद के लिए गौरव का विषय है।

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भरता की नई मिसाल सामने आई है। विकासखंड पाटी के रौलमेल क्षेत्र मे...
02/11/2026

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भरता की नई मिसाल सामने आई है। विकासखंड पाटी के रौलमेल क्षेत्र में सरस्वती स्वयं सहायता समूह ने ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से करीब 10 लाख रुपये की लागत से आधुनिक फूड वैन कारोबार शुरू किया है। महिलाओं और पुरुषों के संयुक्त प्रयासों से संचालित यह उद्यम ग्रामीण आर्थिकी को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बन रहा है।

फूड वैन उद्यम की कुल लागत करीब 10 लाख रुपये है। इसमें ग्रामोत्थान परियोजना की ओर से छह लाख रुपये का सहयोग दिया गया है। इसके अलावा तीन लाख रुपये का बैंक ऋण लिया गया, जबकि एक लाख रुपये का अंशदान स्वयं सहायता समूह ने स्वयं किया है। इस वित्तीय सहयोग और सामूहिक प्रयासों से फूड वैन तैयार कर उसका संचालन शुरू किया गया है।
ंमोबाइल फूड वैन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को स्वादिष्ट फास्ट फूड उपलब्ध करा रही है। स्थानीय स्तर पर लोगों को पसंदीदा व्यंजन उपलब्ध होने के साथ ही समूह से जुड़ी महिलाओं और उनके परिवारों के लिए आय का नया स्रोत भी तैयार हुआ है।

इस पहल से महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने का अवसर मिला है। वहीं, पुरुषों की सक्रिय सहभागिता ने उद्यम को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकारी योजनाओं के सहयोग, बैंक ऋण और समूह के अपने अंशदान से शुरू हुआ यह कारोबार ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक प्रयासों से स्वरोजगार स्थापित करने की संभावनाओं को भी दर्शाता है।

आदर्श रामलीला कमेटी खेतीखान की ओर से आयोजित श्रीराम महायज्ञ एवं रामलीला का 31 अक्टूबर को विधि-विधान के साथ भव्य समापन हु...
02/11/2026

आदर्श रामलीला कमेटी खेतीखान की ओर से आयोजित श्रीराम महायज्ञ एवं रामलीला का 31 अक्टूबर को विधि-विधान के साथ भव्य समापन हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।

समापन अवसर पर यज्ञ के मुख्य यजमान यशपाल मनराल रहे। प्रातःकाल से ही पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और यज्ञ में आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर लीला निर्देशक गोपाल सिंह मनराल एवं सह निर्देशक मनोज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ पवन देउपा, रघुराज देउपा, पुष्कर मनराल, लक्ष्मण सिंह बोहरा, विजय फर्त्याल, नरेंद्र सिंह बोहरा, प्रकाश सिंह बोहरा, रघुवर सिंह बोहरा सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समापन पर रामलीला कमेटी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

दीपावली तक स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाने के उद्देश्य से जिला रेडक्रॉस समिति चम्पावत ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया ...
02/11/2026

दीपावली तक स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाने के उद्देश्य से जिला रेडक्रॉस समिति चम्पावत ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले दो दिनों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, रेडक्रॉस कार्यालय और छतार वार्ड स्थित शहीद शिरोमणि चिलकोटी चिल्ड्रेन पार्क में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। इस दौरान चार नागरिकों ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की आजीवन सदस्यता भी ग्रहण की।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा के चेयरमैन की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेशभर में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में जिला रेडक्रॉस समिति ने कायाकल्प गतिविधियों के तहत जनपद में अभियान शुरू किया है।

अभियान के प्रथम दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं जिला रेडक्रॉस कार्यालय के विभिन्न कक्षों और परिसरों में साफ-सफाई की गई। समिति के पदाधिकारियों और स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यस्थल बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान समिति के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, सचिव जनार्दन चिलकोटी और कोषाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट सहित अन्य स्वयंसेवी मौजूद रहे।

दूसरे दिन छतार वार्ड में चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी और सचिव जनार्दन चिलकोटी की अगुवाई में वार्डवासियों के सहयोग से शहीद शिरोमणि चिलकोटी चिल्ड्रेन पार्क और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया। स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए पार्क को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।

स्वच्छता अभियान के दौरान शंकर गिरी गोस्वामी, जीवन चंद्र जोशी, नवीन चंद्र पंत और कमल जोशी ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। समिति के पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि वे मानव सेवा, आपदा राहत, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देंगे।

चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी ने कहा कि रेडक्रॉस आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में राहत और सहायता के साथ जनस्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी कार्य कर रही है। ऐसे अभियान जनभागीदारी से ही सफल हो सकते हैं।

सचिव जनार्दन चिलकोटी ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन या पर्व तक सीमित नहीं, बल्कि दैनिक जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा होनी चाहिए। सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता एवं संरक्षण प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने आजीवन सदस्यता ग्रहण करने वाले नागरिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि रेडक्रॉस से जुड़ना मानवता, सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करना है।

जिला रेडक्रॉस समिति ने दीपावली तक नगर पालिका के अन्य वार्डों में भी स्थानीय नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता गतिविधियां जारी रखने का संकल्प लिया है।

Address

C/o Kakar-Chamola Village
Lohaghat
262425

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lohaghat A Place Like Heaven posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Lohaghat A Place Like Heaven:

Shortcuts

Share

Nearby government services