Government of UP

Directions Website Contact the organization

Government of UP The official page of Government of UP provides details of all government news, events and information pertaining to Government of UP
(4)

04/11/2026

मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सशक्तीकरण और श्रमिकों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा रही है।

04/11/2026

दीपावली की खुशियां सबके साथ बांटिए!

आइए, इस पावन पर्व पर प्रेम, अपनत्व और उल्लास का दीप हर घर में जलाएं।

सोशल मीडिया पर 24 घंटे पैनी नजर रखते हुए अफवाह फैलाने, भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने अथवा शरारतपूर्ण बयानबाजी से माहौल बि...
04/11/2026

सोशल मीडिया पर 24 घंटे पैनी नजर रखते हुए अफवाह फैलाने, भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने अथवा शरारतपूर्ण बयानबाजी से माहौल बिगाड़ने वालों पर त्वरित व प्रभावी विधिक कार्रवाई की जाए।

-मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी

04/11/2026

मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निराश्रित महिलाओं को पेंशन के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का संबल दे रही है।

04/11/2026

स्वदेशी उत्पादों से रोशन हो दीपावली, स्थानीय कारीगरों के जीवन में आए खुशहाली!

04/11/2026

स्थानीय उत्पादों से रोशन हो रहा कारीगरों का जीवन

दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि खुशियों, समृद्धि और आत्मनिर्भरता का उत्सव भी है। इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्वदेशी हुनर की चमक बाजारों से लेकर घरों तक दिखाई दे रही है।

मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ODOP) जैसी पहल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक हुनर को नई पहचान और बाजार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। दीपावली जैसे त्योहार इन प्रयासों को नई गति देते हैं। मिट्टी के दीये बनाने वाले कुम्हारों से लेकर हस्तशिल्पकारों, मूर्तिकारों, बुनकरों और अन्य स्थानीय कारीगरों तक, त्योहारों की मांग उनके लिए रोजगार और आय के नए अवसर लेकर आती है।

स्थानीय बाजारों, प्रदर्शनियों और मेलों के माध्यम से कारीगरों के उत्पाद अधिक से अधिक खरीदारों तक पहुंच रहे हैं। इससे न केवल उनके व्यवसाय का विस्तार हो रहा है, बल्कि उनकी मेहनत, कला और पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक विरासत को भी सम्मान मिल रहा है।

स्थानीय उत्पादों की खरीदारी किसी कारीगर के हुनर को प्रोत्साहन देने, उसके परिवार की आजीविका को संबल देने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम है।

इस दीपावली आइए, अपने घरों को स्थानीय उत्पादों से सजाएं और स्वदेशी खरीदारी को प्राथमिकता दें। क्योंकि जब स्थानीय हुनर को मिलता है बाजार, तभी कारीगरों के घरों में भी खुशियों के दीप जगमगाते हैं।

किसानों और श्रमिकों के लिए प्रदेश की प्रमुख मंडियों व श्रमिक अड्डों पर अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू किए जाएंगे। -मुख्यमंत्री ...
04/11/2026

किसानों और श्रमिकों के लिए प्रदेश की प्रमुख मंडियों व श्रमिक अड्डों पर अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू किए जाएंगे।

-मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी

मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आगामी पर्व व त्योहारों की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा ...
04/11/2026

मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आगामी पर्व व त्योहारों की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्सव के उल्लास को उपद्रव में बदलने की किसी भी साजिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

03/11/2026

दीपावली पर निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सौगात देने के लिए महिलाओं ने मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के प्रति आभार जताया।

03/11/2026

मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश के गांव-गांव में विकसित हो रहे अमृत सरोवर जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण पर्यटन, स्वरोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान कर रहे हैं।

Address

VS Marg
Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government of UP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Government of UP:

Shortcuts

Share