18/03/2026
MDS Vidya Mandir Inter College Mill Mansurpur
M.D.S.VIDYA MANDIR INTER COLLEGE, Dudhaheri Road, Mill Mansurpur is run by M.D. EDUCATION SOCIETY U.
18/03/2026
27/02/2026
M.D.S VIDYA MANDIR INTER COLLEGE में महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत एवं प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
विद्यालय के प्रबंधक श्री संदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार ने कहा कि आज़ाद जी का बलिदान हमें सत्य, साहस और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय परिवार ने उनके महान बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।
🇮🇳 “वह आज़ाद थे, आज़ाद हैं और सदैव आज़ाद रहेंगे।”
31/01/2026
Proud Moment for Our Institution 🌟
Honoured to receive the Certificate of Appreciation at the Principals’ Conclave 2026 for active participation and valuable contribution to enriching discussions on educational leadership, innovation, and excellence.
Grateful to the organizers for this wonderful platform and recognition. Such events inspire us to continue striving for quality education and progressive leadership.
📍 Venue: Hotel Harmony Inn, Meerut
📅 Date: 30 January 2026
30/01/2026
Heartiest congratulations to Kanishka for securing 1st Position in the National Level Monthly Online Quiz for Students of School Standards Clubs, organized by the Bureau of Indian Standards (BIS).
This outstanding achievement reflects Kanishka’s hard work, dedication, and commitment to excellence. The entire school family feels proud of this remarkable success at the national level.
We wish Kanishka continued success in future endeavors and hope this achievement inspires other students to aim high and perform their best.
👏 Congratulations once again! 👏
26/01/2026
25/12/2025
🌟 Kaun Banega Genius – GK Quiz & Felicitation Ceremony 🌟
MDS Vidya Mandir Inter College, Mill Mansurpur organized a General Knowledge Quiz Competition called “Kaun Banega Genius.”
Students from Classes 1 to 9 participated with great enthusiasm and confidence.
The program began with a Yagya guided by Acharya Anil Shastri.
After that, the program was inaugurated by lighting the lamp before Goddess Saraswati by the Chief Guests Dr. Navneesh Tyagi and Pallavi Jain, along with Mr. Ajay Verma, School Manager Mr. Sandeep Kumar, Principal Mr. Anil Kumar, Mr. Vineet Kumar, and Arpit Sir.
After the quiz, a felicitation ceremony was held.
Students who performed well were awarded certificates and prizes.
The chief guests praised the students and encouraged them to take part in such activities to improve their knowledge, confidence, and thinking skills.
The event was successfully organized with the support of Neelam Devi, Tarranum Saifi, Preeti Singh, and Harsh*ta Tyagi.
The school family thanks all guests, teachers, students, and parents for their support and cooperation. 🌸
27/04/2025
Result 2025 समस्त मीडिया बंधुओं का ह्रदयतल से धन्यवाद
25/03/2025
सिल्वरज़ोन अखिल भारतीय हिन्दी ओलम्पियाड में M.D.S. VIDYA MANDIR INTER COLLEGE के विद्यार्थियों ने लहराया परचम।
आज दिनॉंक 25/03/2025 को मन्सूरपुर में स्थित विद्यालय एमडीएस विद्या मन्दिर इन्टर कॉलिज में सिल्वरज़ोन अखिल भारतीय हिन्दी ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबन्धक सन्दीप कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार एवं संचालक अनिल कुमार शास्त्री ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। ओलंपियाड में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व सर्टिफिकेट भेंट कर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार मिलने के बाद बच्चे बहुत खुश नजर आए।
कक्षा 04 से जयश्री ने स्टेट में 444 वीं रैक एवं क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 05 से अपेक्षा ने स्टेट में 236 वीं रैक एवं क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 06 से वंशी मलिक ने स्टेट में 180 वीं रैक एवं क्लास में प्रथम स्थान, अभय चौधरी ने स्टेट में 237 वीं रैक एवं क्लास में द्वितीय तथा आराध्या यादव ने स्टेट में 290 वीं रैक एवं क्लास में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 08 से आर्य चौहान ने स्टेट में 118 वीं रैक एवं क्लास में प्रथम, चिराग दीक्षित ने स्टेट में 140 वीं रैंक एवं क्लास में द्वितीय तथा आर्यवीर राठी ने स्टेट में 153 वीं रैंक एवं क्लास में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 09 से दिव्या ने स्टेट में 206 वीं रैंक एवं क्लास में प्रथम, अवन्तिका ने स्टेट में 243 वीं रैंक एवं क्लास में द्वितीय तथा अपेक्षा ने स्टेट में 253 वीं रैंक एवं क्लास में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबन्धक सन्दीप कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनका प्रयास है कि स्कूल में बच्चों को हर सम्भव सुविधा दी जा सके, जिससे उनकी पढ़ाई अच्छी हो सके। कहा कि शिक्षा की दुनिया में ओलम्पियाड में पदक प्राप्त करना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह ओलम्पियाड न केवल बच्चों की मेहनत और समर्पण को बढाता है, बल्कि उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करता है।
विद्यालय प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ओलम्पियाड के माध्यम से छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर स्वयं को परखने का अवसर मिलेगा। इससे हिन्दी भाषा में एक मजबूत आधार तैयार करने में सहायता मिलेगी, साथ ही बोर्ड पाठ्यक्रम की तैयारी करने में भी भरपूर मदद मिलेगी। सिल्वरज़ोन अखिल भारतीय हिन्दी ओलम्पियाड में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी संपूर्ण रूप से सक्षम होकर भविष्य में किसी भी तरह की प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के योग्य बन जाएंगे।
अनिल कुमार शास्त्री ने बच्चों को आशीर्वाद दिया तथा उन्हें इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। अभिभावक बच्चों पर ध्यान दें। उनका मनोबल बढ़ाएं। इससे उम्दा प्रदर्शन कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन करेंगे।
प्रतियोगिता की तैयारी में लता रानी,सुनीता,मीनाक्षी का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अंकिता बत्रा एवं काव्या ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं को विशेष योगदान रहा।
प्रधानाचार्य
22/03/2025
Class Room @ MDS Vidya Mandir Inter College Mill Mansurpur
20/03/2025
मन्सूरपुर में स्थित विद्यालय एमडीएस विद्या मन्दिर इन्टर कॉलिज में बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारम्भ प्रबन्धक सन्दीप कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार एवं संचालक अनिल शास्त्री ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। इस प्रदर्शनी में कक्षा चार से कक्षा नौ तक के विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित किया। निर्णायक मण्डल में विक्रान्त कुमार, मनोज कुमार, रेनू चौधरी, प्रीति सैनी रहे। बच्चों के मॉडल ने वहाँ मौजूद निर्णायक मण्डल को आश्चर्यचकित कर दिया। इस अवसर पर सुनीता विलियम्स में अंतरिक्ष से सकुशल लौटने पर भी सभी ने एक दूसरे का बधाई दी एवं ईश्वर का धन्यवाद दिया।
विद्यालय के प्रबन्धक संदीप कुमार ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान की दुनिया से अवगत कराना और उनके अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देना है। साथ ही, यह विद्यार्थियों को नए विचारों और खोजों के प्रति उत्साहित करेगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि यह प्रदर्शनी छात्रों को विज्ञान के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराने और उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
विद्यालय के संचालक अनिल शास्त्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी छात्रों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें विज्ञान के प्रति और अधिक उत्साहित करेगी। आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान के क्षेत्र में हमने काफी तरक्की कर ली है। उन्होने कहा कि बच्चों की लगाई यह विज्ञान प्रदर्शनी देश के उज्जवल भविष्य का संकेत है। ऐसे में बच्चों को विज्ञान की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता है।
स्कूल के इन बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडलों से यह दिखाने का प्रयास किया कि आने वाला कल उनका है और वे अपनी नई वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़कर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। प्रदर्शनी के दौरान विज्ञान के शिक्षकों ने छात्र-छात्राआंे के सवालों के उत्तर दिये।
कक्षा आठ के छात्र/छात्राओं ने रोबोट, जेसीबी मॉडल, मल्टीपल एग्रीकल्चर मॉडल, चार्जेबल इलेक्ट्रिक बेल, ट्रैक्टर, वॉटर ओवरफ्लो अलार्म, वाटर प्यूरीफाइंग पर आधारित मॉडल बनाये। कक्षा सात के छात्र/छात्राओं ने डे एण्ड नाइट रोटेशन ऑफ अर्थ, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, विंडमिल, होलोग्राम, इलेक्ट्रिक लिफ्ट, अर्थक्वेक अलार्म, फायर अलार्म, वाटर अलार्म पर आधारित मॉडल बनाये। कक्षा छः के छात्र/छात्राओं ने सोलर एनर्जी एंड पॉल्यूशन, विंड एण्ड सोलर मिल, वोल्केनो, सोलर सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पार्ट्स ऑफ प्लांट, कूलर, किंडर वोल्केनो, रेन डिटेकटर, हार्ट मॉडल, ह्नयूमन हार्ट (वर्किंग मॉडल),फैन, वाटर प्यूरीफाइंग पर आधारित मॉडल बनाये। कक्षा पॉच के छात्र/छात्राओं ने 3डी सोलर सिस्टम पर आधारित मॉडल बनाये। निरीक्षण करते हुए सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा।
अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबन्धक सन्दीप कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार व सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रदर्शनी का आयोजन चपराना, वैशाली राठी, हिमांशी राठी एवं श्रद्धा धीमान के नेतृत्व में किया। कार्यक्रम का संचालन अंकिता बत्रा एवं वंशिका चौधरी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं को विशेष योगदान रहा।
प्रधानाचार्य
19/03/2025
Students of M.D.S. VIDYA MANDIR INTER COLLEGE hoisted the flag in the Hindustan Olympiad 2024 Result declared on Monday. In the district, Abhinandan from class 3 secured 11th, Abhay Chaudhary from class 6 secured 1st, Akshi Chaudhary from class 7 secured 11th, Diya Malik secured 13th, Arnav secured 20th, Aditi secured 21st, Vanshika Chaudhary from class 8 secured 3rd rank, Chirag Dixit secured 6th, Tanvi secured 8th, Devanshi Dhangar secured 9th. They brought glory to their parents, school, and society. Infinite congratulations and best wishes to all the winners and participants.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Dudhaheri Road, Mill Mansurpur
Muzaffarnagar
Opening Hours
| Monday | 9am - 1pm |
