National Commission for Backward Classes - NCBC

National Commission for Backward Classes - NCBC

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from National Commission for Backward Classes - NCBC, Government Organization, Trikoot-1, Bhikaji Cama Place, New.

National Commission for Backward Classes (NCBC) was initially constituted by the Central Govt by The National Commission for Backward Classes Act, 1993 (27 of 1993) dated 2.4.1993 and so far the Commission had been reconstituted 7 times up to 2016.

Photos from National Commission for Backward Classes - NCBC's post 23/04/2026

साध्वी निरंजन ज्योति, माननीय अध्यक्षा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग एवं श्रीमती किरण उमेश महल्ले, माननीय सदस्या, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की पीठ ने झारखंड राज्य के शासकीय दौरे के दौरान दिनांक 21.04.2026 को राजकीय अतिथिशाला, रांची में श्री कर्मा जिम्पा भूटिया, विशेष सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एंव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखंड सरकार और अन्य वरिष्ठ अघिकारियों के साथ झारखंड राज्य की 36 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग की केंद्रीय सूची में शामिल करने तथा पिछड़े वर्गों के कल्याणार्थ निहित आरक्षण नीतियों एवं उनके लिये किये जा रहे कल्याणकारी उपायों के विषय पर समीक्षा बैठक किया। समीक्षा बैठक में आयोग की ओर से श्रीमती मीता राजीवलोचन, सचिव, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग और आयोग के पदाधिकारियों नें भाग लिया। बैठक में झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री जानकी प्रसाद यादव और सदस्यगण उपस्थित रहे । समीक्षा बैठक के उपरांत राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने झारखण्ड सरकार के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

Photos from National Commission for Backward Classes - NCBC's post 07/04/2026

नई दिल्ली कार्यालय में अधिकारियों के साथ राज्यों से प्राप्त पिछड़ा समाज संबंधित शिकायतों के निस्तारण संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

Sadhvi Niranjan Jyoti

Photos from National Commission for Backward Classes - NCBC's post 06/04/2026

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय सदस्य श्रीमती किरण महल्ले जी के साथ आयोग संबंधित विभागीय समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Sadhvi Niranjan Jyoti

Photos from National Commission for Backward Classes - NCBC's post 26/03/2026

नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी ने पिछड़े समाज के सर्वांगीण विकास विशेष रूप से समाज की आर्थिक आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।

पिछड़े समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए समर्पित माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन को सुदृढ़ बनाने कि दिशा में हम कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

PMO India Sadhvi Niranjan Jyoti

Photos from National Commission for Backward Classes - NCBC's post 24/03/2026

नई दिल्ली, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में माननीय सदस्य श्रीमती किरण महल्ले जी से आत्मीय भेंट के दौरान उनको पदभार ग्रहण करने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी तथा आयोग संबंधित विभिन्न विषयों के क्रियान्वयन संबंधित विषयों पर सार्थक संवाद किया।

President of India National Commission for Backward Classes - NCBC PMO India

Photos from National Commission for Backward Classes - NCBC's post 20/03/2026

दिनांक 20-03-2026 को श्रीमती किरण उमेश महाले जी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में आयोग के वरिष्ट अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण किया।

Photos from National Commission for Backward Classes - NCBC's post 19/03/2026

दिनांक 18-03-2026 को सुश्री साध्वी निरंजन ज्योति जी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में आयोग के वरिष्ट अधिकारीयों एवं क्रमचारियों की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण किया।

Photos from National Commission for Backward Classes - NCBC's post 19/03/2026

दिनांक 18-03-2026 को सुश्री साध्वी निरंजन ज्योति जी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में आयोग के वरिष्ट अधिकारीयों एवं क्रमचारियों की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण किया।

Sadhvi Niranjan Jyoti

Photos from National Commission for Backward Classes - NCBC's post 19/03/2026

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तुते॥
नई दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
पिछड़े समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए समर्पित यह दायित्व प्रदान करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी और माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का हृदय से आभार।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का यह संकल्प है कि पिछड़े समाज को न्याय, सुरक्षा, सम्मान और विकास के समान अवसर प्राप्त हों। इसी भावना के साथ आयोग कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
“जब पिछड़ा समाज सशक्त होगा, तभी भारत चतुर्दिक विकास पथ पर अग्रसर बनेगा”

Sadhvi Niranjan Jyoti

Photos from National Commission for Backward Classes - NCBC's post 07/03/2026

दिनांक 06.03.2026 को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय सदस्य श्री भुवन भूषण कमल जी की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय में संस्कृति मंत्रालय एवं राष्ट्रीय कथक नृत्य संस्थान भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूर्व में की गई बैठकों के सम्बन्ध में कार्रवाई आख्या (Action Taken Report) पर समीक्षा बैठक की।
बैठक में श्री अमित प्रसाद साराभाई, अतिरिक्त सचिव, संस्कृति मंत्रालय व श्री राजू दास, सचिव, राष्ट्रीय कथक नृत्य संस्थान तथा पूनम खन्ना अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Photos from National Commission for Backward Classes - NCBC's post 06/03/2026

दिनांक 05.03.2026 को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय सदस्य श्री भुवन भूषण कमल जी की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूर्व में की गई बैठकों के सम्बन्ध में कार्रवाई आख्या (Action Taken Report) पर समीक्षा बैठक की।

बैठक में निदेशक, AIIMS दिल्ली), निदेशक, AIIMS पटना तथा निदेशक, AIIMS ऋषिकेश उपस्थित रहे।”

Want your business to be the top-listed Government Service in New?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

New

Telephone

Address


Trikoot-1, Bhikaji Cama Place
New
110066

Opening Hours

Monday 9am - 5:30pm
Tuesday 9am - 5:30pm
Wednesday 9am - 5:30pm
Thursday 9am - 5:30pm
Friday 9am - 5:30pm