Kishor Kunal-Sanatani

Directions

Kishor Kunal-Sanatani राष्ट्रीय अध्यक्ष(ब्रह्मर्षि सहजानंद सनातन सेवा संगठन)

छठ महापर्व का तृतीय अनुष्ठान संध्या अर्घ्य के साथ संपन्न! जय छठी मईया🙏 #छठपूजाव2026  ापर्व  #सूर्य_उपासना    #बिहारी    ...
15/11/2026

छठ महापर्व का तृतीय अनुष्ठान संध्या अर्घ्य के साथ संपन्न! जय छठी मईया🙏
#छठपूजाव2026 ापर्व #सूर्य_उपासना #बिहारी #कोशीभराई
#संध्यार्घ्य Kishor Kunal-Sanatani

"दीपक की रोशनी से आपका घर-आँगन जगमगाए, माता लक्ष्मी आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियाँ लेकर आएं"!यह दीपोत्सव आपके जीवन...
08/11/2026

"दीपक की रोशनी से आपका घर-आँगन जगमगाए, माता लक्ष्मी आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियाँ लेकर आएं"!
यह दीपोत्सव आपके जीवन को स्नेह, समृद्धि, सुख-शांति और अपार खुशियों की रोशनी से आलोकित करे। आपको और आपके समस्त परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
Kishor Kunal-Sanatani
#दीपोत्सव #सनातन

आप समस्त देश व प्रदेश वासियों को "धनतरेस" की हार्दिक बधाई एवम् अनंत मंगलकामनाएं!भगवान धन्वन्तरि की असीम कृपा आप समस्त सन...
06/11/2026

आप समस्त देश व प्रदेश वासियों को "धनतरेस" की हार्दिक बधाई एवम् अनंत मंगलकामनाएं!भगवान धन्वन्तरि की असीम कृपा आप समस्त सनातन धर्मावलम्बियों पर बनी रहे यही कामना है!
Kishor Kunal-Sanatani
#धनतेरस #धन्वन्तरिपूजा #सनातन #बिहार #दीपावली

27/10/2026

Anant Singh JDU Expulsion : Anant Singh के समर्थन में भूमिहार ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन | Bihar
Kishor Kunal-Sanatani Nitin Nabin

एम एल सी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पटना के लिए अपने संस्थान(उर्मिला आई टी आई पटना) के सभी सहयोगियों के साथ राजेंद्र बालिका...
23/10/2026

एम एल सी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पटना के लिए अपने संस्थान(उर्मिला आई टी आई पटना) के सभी सहयोगियों के साथ राजेंद्र बालिका उच्च+2 विद्यालय राजेंद्र नगर पटना स्थित मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया।
मेरा मत, मेरा अधिकार!
#मतदान

"अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय, पाप पर पुण्य की विजय का पावन पर्व विजयादशमी पर आ...
20/10/2026

"अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय, पाप पर पुण्य की विजय का पावन पर्व विजयादशमी पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं!
"भगवान राम की कृपा से आपके सभी विघ्न दूर हों और विजय आपके साथ हो।
Kishor Kunal-Sanatani
#दशहरा #सनातन #हिन्दू

माता सिद्धिदात्री माँ दुर्गा का नौवां और अंतिम स्वरूप हैं, जिनकी उपासना नवरात्रि के नौवें दिन (महा नवमी) को की जाती है।'...
19/10/2026

माता सिद्धिदात्री माँ दुर्गा का नौवां और अंतिम स्वरूप हैं, जिनकी उपासना नवरात्रि के नौवें दिन (महा नवमी) को की जाती है।
'सिद्धि' का अर्थ अलौकिक शक्ति या पूर्णता है और 'दात्री' का अर्थ देने वाली है।
माता चार भुजाओं वाली हैं। उनके हाथों में चक्र, शंख, गदा और कमल का फूल सुशोभित है।
वे कमल पर विराजमान हैं और सिंह पर भी सवारी करती हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, भगवान शिव ने इन्हीं की कृपा से अष्ट-सिद्धियाँ प्राप्त की थीं, जिसके बाद उनका आधा शरीर देवी का हुआ और वे 'अर्धनारीश्वर' कहलाए। इनकी आराधना से साधक को ज्ञान, विवेक, आध्यात्मिक उन्नति और समस्त सिद्धियों की प्राप्ति होती है।
माता सिद्धिदात्री की जय🙏
Kishor Kunal-Sanatani
#नवरात्रोत्सव #महानवमी #सिद्धिदात्री

शारदीय नवरात्र के अष्टम दिवस माता का आठवाँ स्वरूप माता "महागौरी" का शुभागमन हुआ। ये पवित्रता, शांति, और अलौकिक सौंदर्य क...
18/10/2026

शारदीय नवरात्र के अष्टम दिवस माता का आठवाँ स्वरूप माता "महागौरी" का शुभागमन हुआ। ये पवित्रता, शांति, और अलौकिक सौंदर्य की अधिष्ठात्री देवी हैं।
माता महागौरी का वर्ण पूर्णतः गौर (अत्यंत श्वेत) है। इनकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल की उज्ज्वल आभा से की जाती है। इन्होंने श्वेत रंग के वस्त्र और आभूषण धारण किए हुए हैं, इसलिए इन्हें श्वेताम्बरधरा भी कहा जाता है।
शास्त्रों में इनकी आयु आठ वर्ष की मानी गई है ("अष्टवर्षा भवेद् गौरी")।माता का वाहन वृषभ (बैल) है, जिस कारण इन्हें वृषारूढ़ा के नाम से भी जाना जाता है।
माता की चार भुजाएं हैं। ऊपर वाले दाहिने हाथ में त्रिशूल है और नीचे का हाथ अभय मुद्रा में रहता है। ऊपर वाले बाएं हाथ में डमरू है और नीचे का हाथ वरमुद्रा में भक्तों को आशीर्वाद देता है।
मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए देवी पार्वती ने कठिन तपस्या की थी। इस कठोर तप के कारण उनका शरीर धूल-मिट्टी से ढक गया और एकदम काला पड़ गया था। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर जब भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए और उनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोया, तब वे बिजली के समान अत्यंत कांतिमान और देदीप्यमान गौर वर्ण की हो गईं। तभी से उनका नाम 'महागौरी' पड़ा।
माता महागौरी की आराधना करने से भक्तों के सभी पाप, कष्ट और संताप मिट जाते हैं। वे अपने भक्तों को अक्षय सुख-समृद्धि और आंतरिक निर्मलता का वरदान देती हैं।
श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोदया॥
बोलो श्री महागौरी माता की जय🙏
Kishor Kunal-Sanatani
#महागौरीमाता

आज शारदीय नवरात्र का सप्तम दिवस है अतः माता "कालरात्रि" जो नवदुर्गा का सातवां स्वरूप हैं उनका शुभागमन हो चुका है। इनका न...
17/10/2026

आज शारदीय नवरात्र का सप्तम दिवस है अतः माता "कालरात्रि" जो नवदुर्गा का सातवां स्वरूप हैं उनका शुभागमन हो चुका है। इनका नाम 'काल' (समय/मृत्यु) और 'रात्रि' (रात) से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है अज्ञान और बुराई का नाश करने वाली अंधकारमय रात। माता का रूप अत्यंत उग्र और भयानक है, लेकिन वे अपने भक्तों के लिए बेहद दयालु और कल्याणकारी हैं, इसीलिए इन्हें 'शुभंकरी' भी कहा जाता है।
माता का रंग घने अंधकार की तरह काला (श्याम) है। उनके बाल बिखरे हुए हैं और गले में बिजली की तरह चमकने वाली माला सुशोभित है।
माता के तीन गोल नेत्र हैं, जो ब्रह्मांड की तरह विशाल हैं। उनकी नासिका (नाक) से सांस लेते समय अग्नि की भयंकर ज्वालाएं निकलती हैं।
माता चतुर्भुजी हैं। दाहिने ओर के दोनों हाथ क्रमशः वरमुद्रा और अभयमुद्रा में हैं (जो भक्तों को आशीर्वाद और सुरक्षा देते हैं)। बाएं ओर के दोनों हाथों में लोहे का काँटा और खड्ग (तलवार) है।माता कालरात्रि का वाहन गर्दभ (गधा) है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब शुंभ-निशुंभ और रक्तबीज नाम के दैत्यों ने तीनों लोकों में आतंक मचा रखा था, तब भगवान शिव के अनुरोध पर माता पार्वती ने दुर्गा का रूप धारण किया। युद्ध के दौरान जैसे ही मां दुर्गा ने रक्तबीज पर प्रहार किया, उसके रक्त की बूंदों से लाखों नए रक्तबीज पैदा होने लगे। तब देवी ने कालरात्रि का अत्यंत भयानक रूप प्रकट किया। उन्होंने रक्तबीज का वध करते समय उसके शरीर से निकलने वाले सारे खून को जमीन पर गिरने से पहले ही अपने मुख में भर लिया (पी लिया) और इस तरह उस महादैत्य का अंत किया।
माता कालरात्रि की साधना करने से भूत-प्रेत, राक्षस, भूत बाधाएं और सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जाएं दूर भागती हैं। वे अपने उपासकों को अग्नि, जल, जंतु और शत्रुओं के हर प्रकार के भय से मुक्त करती हैं।
योग साधना में इस दिन साधक का मन सहस्रार चक्र में स्थित होता है। इसलिए तंत्र-मंत्र के साधकों और योगियों के लिए कालरात्रि की पूजा अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिससे उन्हें विशेष सिद्धियां प्राप्त होती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवी कालरात्रि शनि ग्रह को नियंत्रित करती हैं, इसलिए इनकी पूजा से शनि के दोष भी शांत होते हैं।
बोलो माता श्री कालरात्रि की जय🙏
Kishor Kunal-Sanatani
#नवरात्रोत्सव #माता_कालरात्रि

आज शारदीय नवरात्र के पांचवे दिवस "माँ स्कंदमाता" जो देवी दुर्गा का पांचवां स्वरूप हैं,इनका शुभागमन हो चुका है। भगवान शिव...
15/10/2026

आज शारदीय नवरात्र के पांचवे दिवस "माँ स्कंदमाता" जो देवी दुर्गा का पांचवां स्वरूप हैं,इनका शुभागमन हो चुका है। भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कुमार कार्तिकेय (जिनका एक नाम 'स्कंद' भी है) की माता होने के कारण इन्हें 'स्कंदमाता' कहा जाता है। यह स्वरूप मातृत्व, वात्सल्य, करुणा और असीम शक्ति का प्रतीक है।
माँ की चार भुजाएँ हैं। वे अपने ऊपर के दो हाथों में कमल का पुष्प धारण करती हैं। एक हाथ से वे अपनी गोद में बैठे बालरूप भगवान स्कंद (कार्तिकेय) को सहारा देती हैं और चौथा हाथ भक्तों को आशीर्वाद देने की वरमुद्रा (अभय मुद्रा) में रहता है। माँ सिंह (शेर) पर सवार हैं। इसके साथ ही वे कमल के आसन पर भी विराजमान रहती हैं, जिसके कारण इन्हें 'पद्मासना देवी' भी कहा जाता है। इनका वर्ण पूर्णतः शुभ्र (सफेद) और देदीप्यमान है।
योग साधना और तंत्र में माँ स्कंदमाता का संबंध मानव शरीर के विशुद्ध चक्र (कंठ चक्र) से है। इनकी उपासना करने से साधक का मन विशुद्ध चक्र में स्थित होता है, जिससे वाणी में मधुरता, स्पष्ट संवाद और उच्च चेतना की प्राप्ति होती है।
इन्हें सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है, जिससे इनके उपासक तेज और अलौकिक कांति से संपन्न होते हैं।
बोलो माँ "स्कंदमाता" की जय🙏
Kishor Kunal-Sanatani
#स्कंदमाता #शारदीय_नवरात्र #पंचमदिवस #सनातनधर्म

Address

Patna New City

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kishor Kunal-Sanatani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category

Nearby government services