04/06/2026
भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय श्री तरुण चुग जी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं नेतृत्व निश्चित रूप से राष्ट्रहित एवं पार्टी हित में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। आपके उज्ज्वल एवं सफल संसदीय कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं।
Tarun Chugh Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh
04/06/2026
आज विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर के ग्राम मुशरफगंज निवासी सरदार गुरबाज सिंह जी के पूज्य स्वर्गीय पिता श्री सरदार बलबीर सिंह जी की अंतिम अरदास में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सतनाम श्री वाहेगुरू।
#श्रद्धांजलि
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh
04/06/2026
आज विधानसभा बिलासपुर के माटखेड़ा रोड स्थित पूरन चंद मार्केट में श्री मोहम्मद अकरम जी के नवीन प्रतिष्ठान "HELLO MIRROR" का मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान की उन्नति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की। मैं श्री मोहम्मद अकरम जी एवं उनके समस्त परिवार को इस नवीन शुरुआत हेतु हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh
04/06/2026
आज विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर स्थित आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए सम्मानित नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त शिकायतों एवं आवश्यकताओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जनता की सेवा, उनकी समस्याओं का निराकरण एवं क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति हमारा संकल्प निरंतर जारी है। प्रत्येक नागरिक की आवाज़ को प्राथमिकता देते हुए जनकल्याण के कार्यों को गति प्रदान करना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है।
#जनसेवा_ही_संकल्प
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh Narendra Modi Nitin Nabin Amit Shah MYogiAdityanath Pankaj Chaudhary Dharampal Singh Baldev Singh Aulakh
03/06/2026
विधानसभा बिलासपुर की ग्राम पंचायत पंजाब नगर निवासी श्रद्धेय सरदार बलविंदर जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु अरदास की।
ॐ शांति।