Nagar Palika Parishad Munkireti Dhalwala

Directions Website

Nagar Palika Parishad Munkireti Dhalwala नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती–ढालवाला टिहरी गढ़वाल।

28/10/2026

Urban Development Directorate Neelam Bijalwan Swachh Bharat Mission - Urban DM Tehri Neelam Himanshu Bijalwan DIPR TEHRI Swachh Bharat Mission, India Ministry of Housing and Urban Affairs Uttarakhand DIPR

Urban Development Directorate Neelam Bijalwan Swachh Bharat Mission - Urban DM Tehri Neelam Himanshu Bijalwan DIPR TEHRI...
28/10/2026

Urban Development Directorate Neelam Bijalwan Swachh Bharat Mission - Urban DM Tehri Neelam Himanshu Bijalwan DIPR TEHRI Swachh Bharat Mission, India Uttarakhand DIPR

🌿 ई-वेस्ट मुक्त शहर की ओर सार्थक पहल।नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती–ढालवाला द्वारा ‘हर दुकान, हर घर दस्तक’ अभियान के अंतर्ग...
27/10/2026

🌿 ई-वेस्ट मुक्त शहर की ओर सार्थक पहल।
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती–ढालवाला द्वारा ‘हर दुकान, हर घर दस्तक’ अभियान के अंतर्गत 27 अक्टूबर 2026 को Modern Institute of Technology, Dhalwala, Rishikesh के सहयोग से ई-वेस्ट प्रबंधन हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे को सामान्य कूड़े से अलग रखने तथा अधिकृत संग्रह केंद्रों पर देने के प्रति जागरूक किया गया।
📢 अपील: ई-कचरा इधर-उधर न फेंकें, न जलाएँ। सुरक्षित निस्तारण अपनाएँ और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें।
🌱 स्वच्छ शहर – स्वस्थ नागरिक – सुरक्षित पर्यावरण। ।



Urban Development Directorate Neelam Bijalwan Swachh Bharat Mission - Urban DM Tehri Neelam Himanshu Bijalwan DIPR TEHRI Swachh Bharat Mission, India Ministry of Housing and Urban Affairs Himanshu Bijalwan MyGovIndia Uttarakhand DIPR Ram Singh Kaira Pushkar Singh Dhami Nagarpalika Munikireti Dhalwala SBM-Urban, Uttarakhand

26/10/2026

🌿 स्वच्छ मुनिकीरेती, सुंदर मुनिकीरेती! 💚

Urban Development Directorate Neelam Bijalwan Swachh Bharat Mission - Urban DM Tehri Neelam Himanshu Bijalwan DIPR TEHRI Swachh Bharat Mission, India Himanshu Bijalwan Uttarakhand DIPR

📢 रचनात्मक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का सुनहरा अवसर! 🎨शहरी विकास निदेशालय द्वारा Clean Himalayan Hill Cities Initiat...
25/10/2026

📢 रचनात्मक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का सुनहरा अवसर! 🎨

शहरी विकास निदेशालय द्वारा Clean Himalayan Hill Cities Initiative के अंतर्गत शहरी विकास विभाग का आधिकारिक प्रतीक चिन्ह (Logo), टैगलाइन एवं प्रचार-प्रसार सामग्री के डिज़ाइन हेतु प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
नगर क्षेत्र के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक एवं तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों तथा इच्छुक कार्मिकों से अपील है । स्वच्छ शहर सुन्दर शहर के शहरों के निर्माण में योगदान दें। 🌿🏔️
आइए, अपनी कल्पनाशीलता से स्वच्छ की नई पहचान बनाएँ! ♻️✨
Urban Development Directorate Swachh Bharat Mission - Urban DM Tehri Neelam Himanshu Bijalwan DIPR TEHRI Swachh Bharat Mission, India Ministry of Housing and Urban Affairs Himanshu Bijalwan Uttarakhand DIPR

🧹 स्वच्छ एवं सुंदर मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर एक सार्थक पहल ♻️नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला, टिहरी गढ़वाल द्वारा नगर...
24/10/2026

🧹 स्वच्छ एवं सुंदर मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर एक सार्थक पहल ♻️

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला, टिहरी गढ़वाल द्वारा नगर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर, प्रभावी एवं व्यवस्थित संचालित किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, गलियों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में साफ-सफाई का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नगर क्षेत्र में गंदगी फैलाने, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई कर अर्थदंड लगाया जा रहा है। इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखना केवल नगर पालिका की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। अतः सभी नगरवासियों से अपील है कि—

✅ कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें।
✅ गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखें।
✅ सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएँ।
✅ सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें।
✅ स्वच्छता कर्मियों के कार्य में सहयोग करें तथा दूसरों को भी जागरूक करें।
आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें— न गंदगी फैलाएँगे, न फैलाने देंगे।
🌿 स्वच्छ नगर, स्वस्थ नागरिक — यही हमारा संकल्प, यही हमारी पहचान।

#स्वच्छमुनिकीरेती #स्वच्छउत्तराखंड #स्वच्छभारत #जनभागीदारी #प्लास्टिकमुक्तनगर #स्वच्छताहीसेवा
Urban Development Directorate Neelam Bijalwan Swachh Bharat Mission - Urban DM Tehri Swachh Bharat Mission, India Ministry of Housing and Urban Affairs Himanshu Bijalwan MyGovIndia

🐕 निराश्रित श्वानों के बंध्याकरण एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 🐾नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा  न...
13/10/2026

🐕 निराश्रित श्वानों के बंध्याकरण एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 🐾

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा निराश्रित श्वानों के बंध्याकरण एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई।
माननीय अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजलवान एवं अधिशासी अधिकारी श्री बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देशों पर संचालित इस अभियान का उद्देश्य रेबीज नियंत्रण, श्वान जनसंख्या प्रबंधन, जनसुरक्षा एवं पशु कल्याण सुनिश्चित करना है। यह कार्य Animal Welfare Board of India (AWBI) के दिशा-निर्देशों तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए किया जा रहा है।उपचार एवं टीकाकरण के बाद श्वानों को उनके मूल क्षेत्र में वापस छोड़ा जा रहा है।नगर पालिका परिषद द्वारा इस अभियान के माध्यम से रेबीज जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम, श्वान जनसंख्या नियंत्रण, डॉग बाइट की घटनाओं में कमी तथा आमजन एवं पशुओं के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
🙏 जनसुरक्षा भी, पशु कल्याण भी — जिम्मेदार नगर, सुरक्षित नगर!
Urban Development Directorate Neelam Bijalwan Swachh Bharat Mission - Urban DM Tehri Neelam Himanshu Bijalwan DIPR TEHRI Swachh Bharat Mission, India Ministry of Housing and Urban Affairs Himanshu Bijalwan MyGovIndia Ram Singh Kaira Pushkar Singh Dhami Uttarakhand DIPR

🌿 स्वच्छ शहर, सुंदर शहर — हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी ♻️स्वच्छ और सुंदर शहर की शुरुआत हम सभी की छोटी-छोटी अच्छी आदतों से ह...
13/10/2026

🌿 स्वच्छ शहर, सुंदर शहर — हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी ♻️
स्वच्छ और सुंदर शहर की शुरुआत हम सभी की छोटी-छोटी अच्छी आदतों से होती है। जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाता है, तो हमारे सामूहिक प्रयास एक बड़े सकारात्मक बदलाव का आधार बनते हैं।
🚫 आइए, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लें।
🌱 कपड़े या जूट के थैले अपनाएँ।
🗑️ कूड़ा हमेशा निर्धारित कूड़ेदान में डालें।
🤝 अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी आदत और सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, जनभागीदारी के साथ मुनि की रेती–ढालवाला को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।
🏛️ नगर पालिका परिषद मुनि की रेती–ढालवाला, टिहरी गढ़वाल।
स्वच्छता अपनाएँ, प्लास्टिक हटाएँ — स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाएँ। 🌿
Swachh Bharat Urban

Urban Development Directorate Neelam Bijalwan Swachh Bharat Mission - Urban DM Tehri Neelam Himanshu Bijalwan DIPR TEHRI Ministry of Housing and Urban Affairs Uttarakhand DIPR

🐄 निराश्रित गोवंश को गोशाला भेजने का विशेष अभियान  🐄 नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती- ढालवाला, टिहरी गढ़वाल द्वारा माननीय अध...
06/10/2026

🐄 निराश्रित गोवंश को गोशाला भेजने का विशेष अभियान 🐄

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती- ढालवाला, टिहरी गढ़वाल द्वारा माननीय अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण जी एवं अधिशासी अधिकारी श्री बद्री प्रसाद भट्ट जी के निर्देशानुसार 6 अक्तूबर 2026 को पालिका टीम द्वारा नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों सार्वजनिक स्थानों से निराश्रित गोवंश को सुरक्षित रूप से गोशाला भेजने का विशेष अभियान चलाया गया।

✅ गोवंश को सुरक्षित आश्रय
🚦 सड़क हादसों में कमी
🛣️ यातायात व्यवस्था में सुधार
🤝 पशुपालकों से सहयोग की अपील

स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित मुनि की रेती–ढालवाला की दिशा में एक और पहल।


Urban Development Directorate Neelam Bijalwan Swachh Bharat Mission - Urban DM Tehri Neelam Himanshu Bijalwan DIPR TEHRI Swachh Bharat Mission, India Himanshu Bijalwan Ram Singh Kaira Uttarakhand DIPR Pushkar Singh Dhami SBM-Urban, Uttarakhand

♻️ सेवा संकल्प अभियान | स्वच्छता ही सेवा–2026🌿 03 अक्टूबर 2026💧 नालियों की सफाई एवं झाड़ी कटाई अभियानशहरी विकास विभाग, उ...
03/10/2026

♻️ सेवा संकल्प अभियान | स्वच्छता ही सेवा–2026
🌿 03 अक्टूबर 2026
💧 नालियों की सफाई एवं झाड़ी कटाई अभियान
शहरी विकास विभाग, उत्तराखंड तथा माननीय अध्यक्ष महोदया एवं अधिशासी अधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद मुनि की रेती–ढालवाला द्वारा वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नालियों एवं बरसाती नालों की सफाई, झाड़ी कटाई तथा नालियों से मलवा हटाने का कार्य किया गया। इससे जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने और वार्डों को स्वच्छ एवं सुंदर रखने में सहायता मिलेगी।
🌿 स्वच्छ नालियां • स्वच्छ वार्ड • स्वच्छ मुनि की रेती ।




Urban Development Directorate Neelam Bijalwan Swachh Bharat Mission - Urban Neelam Himanshu Bijalwan Uttarakhand DIPR

Address

Munikireti, Dhalwala, Tehri Garhwal
Rishikesh
249137

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Palika Parishad Munkireti Dhalwala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share