Sarangarh-Bilaigarh District

Directions

Sarangarh-Bilaigarh District Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sarangarh-Bilaigarh District, Government Organization, जिला जनसंपर्क कार्यालय, सारंगढ़, Sarangarh.

11/11/2026

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़, रायगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन होगा।

जनजातीय गौरव, समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के भव्य उत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

जनजातीय विकास को नई गति, वनांचलों में सुविधाओं का विस्तारजहाँ विकास की राह कठिन रही, वहाँ अब बुनियादी सुविधाओं की पहुँच ...
11/11/2026

जनजातीय विकास को नई गति, वनांचलों में सुविधाओं का विस्तार

जहाँ विकास की राह कठिन रही, वहाँ अब बुनियादी सुविधाओं की पहुँच आसान हो रही है। ‘नियद नेल्ला नार 2.0 योजना ’ एवं बस्तर मुन्ने अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है।

कुपोषित बच्चों की पहचान एवं बेहतर उपचार के लिए 12 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में विशेष स्वास्थ्य शिविर ...
11/11/2026

कुपोषित बच्चों की पहचान एवं बेहतर उपचार के लिए 12 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक।

#स्वास्थ्य_शिविर

अधिकार, अवसर और सम्मान से सशक्त हो रहा जनजातीय समाज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री वि...
11/11/2026

अधिकार, अवसर और सम्मान से सशक्त हो रहा जनजातीय समाज

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास को नई गति मिल रही है। विशेष पिछड़ी जनजातियों को पक्के आवास, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, वनांचल के गांवों तक बस सेवा और युवाओं को मेडिकल-इंजीनियरिंग की कोचिंग जैसे प्रयास हर वर्ग तक विकास के अवसर पहुँचा रहे हैं।

सुशासन सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। जल ...
11/11/2026

सुशासन सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। जल संरक्षण के प्रयासों से भू-जल स्तर को स्थिरता की ओर ले जाने में मदद मिल रही है।
‘छत्तीसगढ़ जनमन’ के सितंबर-2026 अंक में पढ़ें ‘ भू-जल अब स्थिरता की ओर बढ़ रहे हम’ पर विशेष रिपोर्ट।

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कब से प्रारंभ होगी? इस सवाल का सही जवाब क्या है?अपना विकल्प चुनें और कमेंट के मा...
11/11/2026

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कब से प्रारंभ होगी? इस सवाल का सही जवाब क्या है?

अपना विकल्प चुनें और कमेंट के माध्यम से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

सही जवाब मिलेगा 13 नवंबर

#धान_खरीदी_2026

11/11/2026

भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते को समर्पित पावन पर्व भाई दूज की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

#भाई_दूज

दीपावली की खुशियों के बाद अब अन्नदाताओं के घर आएगी समृद्धि की नई सौगातमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुश...
10/11/2026

दीपावली की खुशियों के बाद अब अन्नदाताओं के घर आएगी समृद्धि की नई सौगात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार 15 नवंबर से ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का शुभारंभ करने जा रही है। किसानों के परिश्रम का उचित मूल्य सुनिश्चित करने और उनकी सुविधा बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

सबसे अधिक धान खरीदी मूल्य, किसान हित में संकल्पशील सुशासन सरकार

10/11/2026

ॐ गोवर्धनधरं वन्दे गोपालं गोपरूपिणम्।
गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम् ।।

गोवंश एवं प्रकृति संरक्षण के प्रतीक पावन पर्व गोवर्धन पूजा की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

#गोवर्धन_पूजा

10/11/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं लोकपर्व गौरा-गौरी पूजन की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सुशासन सरकार गौवंश के संरक्षण-संवर्धन के साथ किसानों की समृद्धि और ग्रामीण विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।

Address

जिला जनसंपर्क कार्यालय, सारंगढ़
Sarangarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sarangarh-Bilaigarh District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share


Other Government Organizations in Sarangarh

Show All