05/11/2026
पेंच टाइगर रिजर्व में आयोजित राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता, माटीकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का पेंच टाइगर रिजर्व की ओर से विशेष किट भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर माननीय श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी, सांसद, मंडला-सिवनी भी उपस्थित रहे।
इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, ज्ञान एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।