District Administration Sheikhpura

Call Directions Website

District Administration Sheikhpura Official page of District Administration Sheikhpura

05/11/2026

दिल्ली-मुंबई छोड़ गांव में शुरू किया डेयरी कारोबार, जानिए सरकारी योजना से कैसे बदली प्रभाकर की तकदीर!
शेखपुरा
Industries Department, Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*समाहरणालय, शेखपुरा**(जन सम्पर्क शाखा)**प्रेस विज्ञप्ति संख्या–693, दिनांक–05.11.2026**एसडीएम कार्यालय में माता-पिता भरण...
05/11/2026

*समाहरणालय, शेखपुरा*
*(जन सम्पर्क शाखा)*

*प्रेस विज्ञप्ति संख्या–693, दिनांक–05.11.2026*

*एसडीएम कार्यालय में माता-पिता भरण-पोषण के 10 वादों की सुनवाई*

माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण, संरक्षण तथा सम्मानजनक जीवन के अधिकारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 05.11.2026 को अनुमंडल कार्यालय में सुश्री प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में माता-पिता भरण-पोषण से संबंधित वादों की सुनवाई की गई।

सुनवाई हेतु कुल 27 वाद सूचीबद्ध किए गए थे, जिनमें 10 वादों में वादी एवं प्रतिवादी उपस्थित हुए। इस दौरान दोनों पक्षों की बातों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित मामलों में नियमानुसार सुनवाई की प्रक्रिया अपनाई गई।

सुनवाई में उपस्थित पक्षकारों से संबंधित वादों में नरेश महतो बनाम राजेश कुमार, चिंता देवी बनाम राजकरण एवं अन्य, श्री साव बनाम मुकेश कुमार एवं अन्य, रामविलास चौधरी बनाम संजय चौधरी एवं अन्य, भोला सिंह बनाम सच्ची कुमारी, चिंता देवी बनाम मंजू देवी, मंती देवी बनाम इंजु देवी, सौदागर दास बनाम राजकुमार दास एवं अन्य, छठू रजक बनाम प्रमोद रजक एवं अन्य तथा मो. अनवर बनाम इब्राहिम के मामले शामिल रहे।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा कि माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, सम्मान और सुरक्षा केवल पारिवारिक दायित्व नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी भी है। उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें अपनों के स्नेह, सहयोग और संरक्षण की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। भरण-पोषण से संबंधित मामलों में प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पक्ष को निष्पक्ष सुनवाई का अवसर मिले तथा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और सम्मान से किसी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने कहा कि शेखपुरा अनुमंडल प्रशासन ऐसे मामलों के प्रति संवेदनशील है और वरिष्ठ नागरिकों को न्याय एवं संरक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

अनुमंडल प्रशासन द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित वादों की नियमित सुनवाई के माध्यम से उनके विधिक अधिकारों के संरक्षण एवं सुलभ न्याय की दिशा में निरंतर कार्रवाई की जा रही है, ताकि वे सम्मान, सुरक्षा एवं गरिमा के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकें।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
CMO Bihar

05/11/2026
समाहरणालय,शेखपुरा(जन सम्पर्क शाखा)प्रेस विज्ञप्ति 692, दिनांक 05.11.2026          जिला  नियोजनालय, शेखपुरा के तत्वावधान ...
05/11/2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 692, दिनांक 05.11.2026

जिला नियोजनालय, शेखपुरा के तत्वावधान में दिनांक 09 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे जिला निबंधन-सह-परामर्श केंद्र (DRCC), शेखपुरा में एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन कैंप का आयोजन किया जाएगा।

उक्त कैंप के माध्यम से जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला नियोजन पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस रोजगार कैंप में Freedom Employability Academy द्वारा Teaching Assistant के पद पर भर्ती की जाएगी।

नियोजन कैंप में उपलब्ध रोजगार की
विवरण जानकारी
नियोजक का नाम Freedom Employability Academy
पद का नाम Teaching Assistant
रिक्तियों की संख्या 10
लिंग महिला/पुरुष
आयु सीमा 18 से 45 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता स्नातक
मासिक वेतन ₹14,500
अतिरिक्त लाभ PF, ESIC एवं बोनस
कार्यस्थल शेखपुरा

उक्त नियोजन कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को नियोजनालय का निबंधन कार्ड, अपना बायोडाटा, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

यह नियोजन निजी क्षेत्र से संबंधित है। नियोजनालय केवल नियोजन कैंप के आयोजन एवं सुविधा प्रदान करने की भूमिका निभा रहा है। चयन प्रक्रिया एवं सेवा शर्तों के लिए संबंधित नियोजक उत्तरदायी होंगे।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India
CMO Bihar

आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को घाटकुसुम्भा प्रखंड अंतर्गत हरोहर नदी के घाट पर गंगा आरती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अ...
05/11/2026

आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को घाटकुसुम्भा प्रखंड अंतर्गत हरोहर नदी के घाट पर गंगा आरती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री ललन प्रसाद, माननीय विधान परिषद् बिहार पटना और श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम में शामिल होकर विधिवत गंगा आरती में भाग लिया। महोत्सव के दौरान श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए हरोहर नदी के धार्मिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि घाटकुसुम्भा की इस पावन धरती पर आकर गंगा आरती महोत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि नदियां हमारी सभ्यता, संस्कृति और जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। इनकी स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिला पदाधिकारी महोदय ने स्थानीय ग्रामीणों से विशेष रूप से अपील की कि हरोहर नदी एवं उसके घाटों को हमेशा साफ-सुथरा रखें। नदी में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थ नहीं डालें। नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वयं जागरूक बनें तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जब आम नागरिक स्वच्छता को अपनी दिनचर्या एवं सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाएंगे, तभी स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों से नदी और प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण में बढ़-चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया जा सकता है। गंगा आरती महोत्सव जैसे आयोजन न केवल हमारी आस्था और परंपराओं को मजबूत करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी नदी की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उक्त अवसर पर माननीय विधान पार्षद श्री ललन प्रसाद, अपर समाहर्ता (जांच), वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं घाटकुसुम्भा प्रखंड के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

**कार्यक्रम के माध्यम से हरोहर नदी के संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।**

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura

आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन...
04/11/2026

आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग एवं तत्पर है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु द्वारा जिले के बरबीघा प्रखंड के विभिन्न प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने घाटों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में गांधी सरोवर पोखर, मालती पोखर एवं तेउस सूर्य मंदिर स्थित छठ घाटों का जायजा लिया गया और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पूर्व सभी घाटों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए। घाटों की रंगाई-पुताई एवं आकर्षक पेंटिंग कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल के अंदर निर्धारित स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल की गहराई एवं अन्य संभावित जोखिम वाले स्थानों को चिह्नित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने छठ महापर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रमुख छठ घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की जाए। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पहले सभी आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं। घाटों पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व जिले का महत्वपूर्ण लोक आस्था का पर्व है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
जिला प्रशासन द्वारा छठ महापर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे जिले में पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
CMO Bihar



आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को संयुक्त कृषि भवन, शेखपुरा परिसर में कृषि विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय ...
04/11/2026

आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को संयुक्त कृषि भवन, शेखपुरा परिसर में कृषि विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला-सह-प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम विधिवत् शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी को जल-जीवन-हरियाली अभियान का प्रतीक चिह्न पौधा एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। उन्होंने
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि यांत्रिकरण मेला किसानों के लिए काफी उपयोगी एवं लाभकारी साबित होगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों, नवीनतम कृषि तकनीकों एवं सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि किसान इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी खेती को उन्नत, लाभकारी एवं सुविधाजनक बना सकें। उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों में आधुनिक मशीनों के उपयोग से किसानों के समय एवं श्रम की बचत होगी तथा कृषि उत्पादन और उत्पादकता में भी वृद्धि होगी। हमारा देश कृषि प्रधान देश है और कृषि के विकास के बिना देश के समग्र विकास की परिकल्पना करना संभव नहीं है। किसानों की समृद्धि से ही देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा खेतों में जैविक खाद एवं संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक एवं संतुलित कृषि पद्धति को अपनाना आवश्यक है। मेले में कुल 16 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें विभिन्न विभागों एवं कृषि यंत्रों से संबंधित विक्रेताओं द्वारा आधुनिक कृषि उपकरणों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को ट्रैक्टर, कृषि यंत्रों एवं खेती से संबंधित विभिन्न आधुनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली, उपयोगिता, कीमत तथा सरकारी अनुदान की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शित कृषि यंत्रों की खरीद पर सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार लगभग 70 से 80 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे किसानों को कम लागत में आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
कृषि यांत्रिकरण योजना के अंतर्गत इस वर्ष विभिन्न प्रकार की पांच योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। व्यक्तिगत कृषि यंत्रों के लिए किसानों से कुल 836 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके विरुद्ध 298 परमिट विभाग द्वारा निर्गत किए गए हैं। वहीं, स्पेशल कस्टम हायरिंग सेंटर योजना के अंतर्गत 03 के लक्ष्य के विरुद्ध 51 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 03 परमिट जारी किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त पहली बार कृषि यांत्रिकरण योजना के अंतर्गत ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए अनुदान हेतु भी किसानों से आवेदन प्राप्त किए गए हैं। इस योजना में प्राप्त आवेदनों के आधार पर लॉटरी प्रक्रिया के उपरांत चयनित किसानों को परमिट निर्गत किया जाएगा। मेले में उपस्थित कृषि विशेषज्ञों एवं विभागीय पदाधिकारियों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के सही उपयोग, कृषि यांत्रिकरण के लाभ, सरकारी अनुदान की प्रक्रिया तथा विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को कृषि कार्यों में मशीनों के उपयोग के साथ-साथ कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक एवं उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने के प्रति भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण) बिहार, पटना श्रीमती स्नेहा सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी शेखपुरा, उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण), कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, सहायक निदेशक (शष्य) भूमि संरक्षण सहित जिले के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि विभाग के कर्मी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग का उद्देश्य है कि जिले के अधिक से अधिक किसान कृषि यांत्रिकरण योजना से जुड़कर आधुनिक कृषि उपकरणों का लाभ उठाएं तथा उन्नत तकनीक के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी बनाएं। यह दो दिवसीय मेला किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Agriculture, Government of Bihar

*सहजन की खेती को बढ़ावा देने के लिए शेखपुरा के किसानों का दल नालंदा रवाना, जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* ***...
04/11/2026

*सहजन की खेती को बढ़ावा देने के लिए शेखपुरा के किसानों का दल नालंदा रवाना, जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
********************** जिले में कृषि के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने, किसानों की आय में वृद्धि करने तथा पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैकल्पिक एवं लाभकारी फसलों की खेती के प्रति किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 04.11.2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने जिले के किसानों को सहजन (मोरिंगा) की खेती के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य के अंदर एक दिवसीय परिभ्रमण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत किसानों के दल को नालंदा जिला के लिए रवाना किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किसानों के दल को रवाना किया। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के नए-नए तरीकों, उन्नत कृषि तकनीकों एवं कम लागत में अधिक लाभ देने वाली फसलों की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। कृषि क्षेत्र में विविधीकरण समय की आवश्यकता है। किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ सहजन जैसी लाभकारी फसलों की खेती के लिए भी आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सहजन की खेती किसानों के लिए आय का एक बेहतर वैकल्पिक माध्यम बन सकती है। सहजन के पौधे के विभिन्न हिस्सों का उपयोग खाद्य एवं औषधीय महत्व के उत्पादों में किया जाता है। इसके पत्ते, फलियां एवं बीज का भी आर्थिक महत्व है। इसके माध्यम से किसान अपनी आमदनी के अतिरिक्त स्रोत विकसित कर सकते हैं। ऐसे प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कार्यक्रमों से किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों को नजदीक से समझने और व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
नालंदा जिला में आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान शेखपुरा जिले के किसान सहजन की खेती की उन्नत पद्धति, पौधों के रोपण, उचित दूरी, सिंचाई, खाद एवं उर्वरक प्रबंधन, पौधों की देखभाल, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा उत्पादन एवं विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करेंगे। इससे किसानों को सहजन की खेती शुरू करने तथा इसे व्यावसायिक स्तर पर विकसित करने में सहायता मिलेगी।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के अधिक से अधिक किसानों को कृषि की नई संभावनाओं से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाए। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद किसान अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के अन्य किसानों के साथ भी प्राप्त अनुभव एवं तकनीकी जानकारी साझा कर सकेंगे, जिससे जिले में सहजन की खेती को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन मिल सकेगा।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, आत्मा पदाधिकारी, प्रशिक्षण हेतु रवाना होने वाले किसान सहित कृषि विभाग के अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
Department of Agriculture, Government of Bihar

प्रधानमंत्री राहत योजना  के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन की दिशा में शेखपुरा जिले ने एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल...
04/11/2026

प्रधानमंत्री राहत योजना के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन की दिशा में शेखपुरा जिले ने एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिले में पहली बार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के कैशलेस उपचार के लिए eDAR Victim ID को TMS ID से सफलतापूर्वक लिंक कर प्री-अप्रूवल प्राप्त किया गया है। यह उपलब्धि न केवल शेखपुरा जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित एवं आर्थिक रूप से राहतपूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मुरारपुर मोड़ के समीप हुई सड़क दुर्घटना में धनंजय कुमार, शिवम मांझी एवं सचिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद तीनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, शेखपुरा में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई की गई, ताकि घायलों को प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत कैशलेस उपचार का लाभ दिलाया जा सके।
इस क्रम में DRM NIC मंटू कुमार एवं टाउन थाना के थानाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रियाओं के उपरांत सड़क दुर्घटना की Accident ID तैयार की गई। इसके बाद दुर्घटना में घायल तीनों पीड़ितों का आवश्यक विवरण संबंधित पोर्टल पर दर्ज करते हुए उनकी eDAR Victim ID तैयार की गई। योजना के प्रावधानों के अनुरूप eDAR Victim ID को TMS ID से सफलतापूर्वक लिंक किया गया, जिसके फलस्वरूप उपचार के लिए प्री-अप्रूवल प्राप्त हुआ।
इस पूरी प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने से शेखपुरा जिले में पहली बार प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस उपचार की व्यवस्था को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने में सफलता मिली है। इससे दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को उपचार के दौरान आर्थिक सहायता एवं समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल को बल मिला है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने में जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती बेबी कुमारी, DRM NIC मंटू कुमार, पुलिस प्रशासन एवं DPC आयुष्मान भारत की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय, तकनीकी सहयोग तथा त्वरित कार्रवाई के कारण यह सफलता संभव हो सकी।
प्रधानमंत्री राहत योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों को समय पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करना है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी घायल व्यक्ति के उपचार में बाधा उत्पन्न नहीं हो। शेखपुरा जिले में eDAR Victim ID और TMS ID को सफलतापूर्वक लिंक कर प्री-अप्रूवल प्राप्त होना इस दिशा में जिला प्रशासन की सक्रियता एवं संवेदनशीलता को दर्शाता है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, पुलिस प्रशासन, NIC एवं आयुष्मान भारत की संयुक्त कार्यकुशलता और विभागीय समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही यह भी स्पष्ट करता है कि तकनीक आधारित व्यवस्था एवं आपसी तालमेल के माध्यम से सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है। शेखपुरा जिले की यह पहल भविष्य में अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो सकती है।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
Bihar Health Department
CMO Bihar

Address

Collectorate Campus
Sheikhpura
811105

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

06341223333

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration Sheikhpura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share