04/11/2026
राहुल गांधी की समस्या यह है कि वे संकल्प और संकल्पशक्ति का महत्व ही नहीं समझते। उनकी हर भविष्यवाणी गलत साबित हुई है, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में देश ने हर चुनौती का डटकर सामना किया है।
नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति, आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण और गरीबी उन्मूलन में मिली बड़ी सफलता… इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार संकल्प को सिद्धि में बदलना जानती है।
राहुल गांधी कभी संसद में बहस से भागते हैं, तो कभी बाहर अनर्गल बयानबाजी करते हैं। नेता प्रतिपक्ष का पद गंभीर जिम्मेदारी मांगता है, न कि कुंठा, उद्दंडता और निराधार आरोप!
भारत की लोकतांत्रिक परंपरा शास्त्रार्थ और सार्थक संवाद की रही है। यदि राहुल गांधी को बहस करनी है, तो संसद में आएं। मॉक पार्लियामेंट बनाकर एकतरफा भाषण देना लोकतंत्र और संसदीय परंपराओं का विकल्प नहीं हो सकता।
राहुल गांधी ने पंजाब में जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण, बल्कि देश की जनता का भी अपमान है। यह एक बार फिर स्पष्ट करता है कि रामलीला मैदान में अपनी करारी विफलता से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी महज एक ओछा हथकंडा है, जहां राम-विरोधी ताकतें एकत्र होकर देश-विरोधी शक्तियों के सुर में सुर मिला रही थीं।
देश को भ्रम और अराजकता नहीं, जिम्मेदार विपक्ष और सार्थक बहस चाहिए।
- Dr Sudhanshu Trivedi जी