05/06/2026
उज्जैन में संगठन सृजन अभियान के तहत #उज्जैन शहर एवं जिले के नगर, मंडलम एवं ब्लॉक अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पूर्व मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण विभाग प्रभारी श्री महेंद्र जोशी जी, सोशल मीडिया विभाग अध्यक्ष श्री चंचलेश व्यास जी, मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रभारी श्री ललित सेन जी, कनेक्ट सेंटर प्रभारी श्री भूपेंद्र पुरावत जी एवं सोशल मीडिया विभाग उपाध्यक्ष श्री अविरल जैन जी द्वारा विभिन्न विषयों पर संवाद किया गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष व विधायक श्री महेश परमार जी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मुकेश भाटी जी, विधायक श्री दिनेश जैन बॉस जी, जिला प्रभारीद्वय श्री चंदर सिंह जी, श्री अमित शर्मा जी उपस्थित रहे।
05/06/2026
हमें प्रकृति की इस खूबसूरत देन को बचाना होगा, जिसे नरेंद्र मोदी अपने दोस्त के लिए बर्बाद करने पर तुले हैं।
📍 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
05/06/2026
आज संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत उज्जैन में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, शहर अध्यक्षों एवं मंडलम अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई।
इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी श्री महेंद्र जोशी जी, विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेश परमार जी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी जी, जिला प्रभारीगण चन्दरसिंह जी सौंधिया, अमित शर्मा जी सहित नेतागण उपस्थित रहे।
यह शिविर कांग्रेस संगठन की जमीनी शक्ति को सुदृढ़ करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
05/06/2026
भिंड में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के #सोशल_मीडिया_वॉरियर्स अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रामशेष बघेल जी, अभियान के जिला प्रभारी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी अगरैया जी, भिंड ग्रामीण सोशल मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदौरिया जी ने प्रेस वार्ता कर जिला स्तर पर अभियान की शुरुवात की।
05/06/2026
शाजापुर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के #सोशल_मीडिया_वॉरियर्स अभियान को लेकर अभियान के जिला प्रभारी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विन कुमार जी ने जिला कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश सिस्नोरिया जी, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा जी के साथ प्रेस वार्ता कर जिला स्तर पर अभियान की शुरुवात की।
05/06/2026
भाजपा के जनप्रतिनिधि लगातार सरकारी जमीनों को "हजम" कर रहे हैं!
शिवपुरी जिले के करैरा में करोड़ों रुपए कीमती सरकारी जमीन को भाजपा विधायक, उनके प्रतिनिधि सहित अन्य प्रभावशाली लोगों ने हथिया लिया।
भाजपा विधायक रमेश खटीक के बेटे और उनके प्रतिनिधि की पत्नी के नाम भी जमीन है!
कांग्रेस विधायक श्री सुरेश राजे जी के प्रश्न से सामने आई इस जानकारी में अब तक सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है!