Department of Urban Development & Housing MP

Directions Website Contact the organization

Department of Urban Development & Housing MP Official handle of Directorate of Urban Administration & Development, Government of Madhya Pradesh

13/11/2026
13/11/2026
नागरिक सुविधाओं में गुणवत्ता एवं स्वच्छता मानकों से न करें समझौता : आयुक्त श्री भोंडवेछिंदवाड़ा में विकास कार्यों का किय...
13/11/2026

नागरिक सुविधाओं में गुणवत्ता एवं स्वच्छता मानकों से न करें समझौता : आयुक्त श्री भोंडवे

छिंदवाड़ा में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

फायर स्टेशन, सीवरेज परियोजना एवं नगर निगम कार्यालय का लिया जायजा

आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी श्री संकेत भोंडवे ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा में अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय अधोसंरचना परियोजनाओं का मुख्य ध्येय नागरिकों को उत्कृष्ट, सुलभ एवं पर्यावरण-अनुकूल नागरिक सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा विश्‍वबैंक सहायतित सीवरेज परियोजना के मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) के प्रभावी व निरंतर संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री भोंडवे ने कहा कि शहरी व्यवस्था को स्वच्छ, सुदृढ़ और जन-आकांक्षी बनाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आयुक्त श्री भोंडवे ने 'मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान' के अंतर्गत छिंदवाड़ा नगर निगम क्षेत्र में निर्माणाधीन आधुनिक फायर स्टेशन के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर निर्माण की प्रगति एवं प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा कार्य को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा संचालित एवं विश्वबैंक सहायतित सीवरेज परियोजना के मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) की कार्यप्रणाली, दैनिक संचालन तथा संधारण (मेंटेनेंस) व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

आयुक्त श्री भोंडवे ने नगर निगम छिंदवाड़ा के प्रशासनिक कार्यालय का भी निरीक्षण कर निगम की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, जन-शिकायत निवारण तंत्र एवं नागरिक सेवाओं के सुचारू संपादन का जायजा लिया।

निरीक्षण में मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के प्रमुख अभियंता श्री आनंद सिंह, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री जीवेंद्र सिंह, नगर निगम छिंदवाड़ा के आयुक्त श्री सी.पी. राय, अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के परियोजना प्रबंधक श्री गोपाल गुप्ता सहित विभाग एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Dr Mohan Yadav
Chief Minister, MP
Kailash Vijayvargiya
Pratima Bagri
Jansampark Madhya Pradesh
MPUDCL Bhopal

13/11/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित "स्वच्छता दूत सम्मान समारोह" में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

Dr Mohan Yadav
Chief Minister, MP
Kailash Vijayvargiya
Pratima Bagri
Jansampark Madhya Pradesh

13/11/2026

मध्यप्रदेश को उसके गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध संस्कृति और संगीत की गौरवशाली परंपरा के लिए जाना जाता है। ऐसे में स्वच्छता के क्षेत्र में ग्वालियर की उपलब्धि ने प्रदेश की शान में चार चांद लगा दिए हैं। मैं आपको इस विशेष उपलब्धि और अभियान की शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।

अब विश्व प्रसिद्ध ग्वालियर को उसकी ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ एक स्वच्छ नगरी के रूप में भी जाना जाएगा। यह हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य की बात है। स्वच्छता के क्षेत्र में यह सम्मान प्राप्त होना वास्तव में गर्व और गौरव का विषय है।

यदि हम यह समझने का प्रयास करें कि ग्वालियर को यह उपलब्धि किन मापदंडों के आधार पर प्राप्त हुई है, तो स्पष्ट होता है कि आधुनिक तकनीक, जनभागीदारी और बेहतर प्रबंधन के समन्वय ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ग्वालियर में पहली बार डिस्क टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। इटालियन तकनीक पर आधारित 1,200 टन प्रतिदिन की क्षमता वाला अत्याधुनिक कचरा प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया गया है। यह अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इसके अतिरिक्त, शहर के सभी 66 वार्डों में 10 हजार से अधिक नागरिकों की सहभागिता के साथ स्वच्छता संवाद आयोजित किए गए। पूरे देश में इतने व्यापक स्तर पर नागरिकों को स्वच्छता संवाद से जोड़ना अपने आप में एक उल्लेखनीय प्रयास है। इसके लिए मैं आपको विशेष रूप से बधाई देना चाहता हूं।

इसी क्रम में स्कूलों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी इस अभियान से जोड़ा गया। शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छ स्कूल अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ घरों में खाद बनाने जैसी गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया गया। निश्चित रूप से यह पहल भी इस उपलब्धि का एक महत्वपूर्ण आधार बनी है।

इसके साथ ही, आपके द्वारा चलाए गए 'स्वच्छ दीपावली' अभियान की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है। वास्तव में यह एक अत्यंत सराहनीय और संवेदनशील पहल रही है। इस अभियान के अंतर्गत दो वर्षों में 26 हजार से अधिक उपयोगी वस्तुएं एकत्रित की गईं और उन्हें जरूरतमंद लोगों तक मात्र एक रुपये में उपलब्ध कराया गया।

यह पहल केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने सामाजिक सरोकार, जनभागीदारी और जरूरतमंदों की सहायता का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इन सभी प्रयासों और उपलब्धियों के लिए मैं ग्वालियर की पूरी टीम, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और शहर के जागरूक नागरिकों का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

🔹मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

13/11/2026

स्वच्छता के क्षेत्र में ग्वालियर को यहाँ के कर्मयोगियों के बल पर गौरव मिला है। कोई भी मौसम हो सभी स्वच्छताकर्मी अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए तत्पर रहते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वच्छता अभियान का अभिनव प्रयोग किया, ये प्रयोग जनआंदोलन बना और स्वच्छता सबकी आदत बनी।

मुझे इस बात का गर्व है कि स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार में मध्य प्रदेश को 9 पुरस्कार मिले हैं, इस उपलब्धि के लिए मैं सभी को बधाई देता हूँ।

🔹मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Narendra Modi
Dr Mohan Yadav
Chief Minister, MP
Kailash Vijayvargiya
Pratima Bagri
Jansampark Madhya Pradesh

13/11/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित स्वच्छता दूत सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

Dr Mohan Yadav Chief Minister, MP
Kailash Vijayvargiya
Pratima Bagri
Jansampark Madhya Pradesh

13/11/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित स्वच्छता दूत सम्मान समारोह में पुष्पवर्षा कर स्वच्छताकर्मियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया। उन्होंने स्वच्छताकर्मियों के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया।

Dr Mohan Yadav
Chief Minister, MP
Kailash Vijayvargiya
Pratima Bagri
Jansampark Madhya Pradesh

13/11/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर में आयोजित 'स्वच्छता दूत सम्मान समारोह'

Address

तृतीय तल, पालिका भवन , शिवाजी नगर
Bhopal
462016

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Urban Development & Housing MP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Department of Urban Development & Housing MP:

Shortcuts

Share