BJP Minority Morcha Uttarakhand

Directions Website

BJP Minority Morcha Uttarakhand Official page of Bharatiya Janata Party Uttarakhand (BJP) Minority Morcha.

भाजपा उत्तराखंड की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक संपन्न, माननीय मुख्यमंत्री  आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष आदर...
01/11/2026

भाजपा उत्तराखंड की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक संपन्न, माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय महेंद्र भट्ट जी ने किया मार्गदर्शन

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा उत्तराखंड आदरणीय अनीस गौड़ जी सहित जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों, रैली संयोजकों तथा विधानसभा प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक दायित्वों का पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड।

01/11/2026
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, देहरादून ग्रामीण की जिला संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई l भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्य...
30/10/2026

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, देहरादून ग्रामीण की जिला संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई l
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, देहरादून ग्रामीण की जिला संगठनात्मक बैठक रामपुर स्थित जिला अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री खालिद मंसूरी जी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री अनीस गौड़ जी उपस्थित रहे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री गुरप्रीत सिंह छाबड़ा जी, प्रदेश आईटी संयोजक आदरणीय श्री सुरेन्द्र सिंह जी एवं प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक आदरणीय श्री यूसुफ मलिक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री महेंद्र भट्ट जी, माननीय श्री कुंदन परिहार जी, प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री राकेश गिरी जी, माननीय श्री खजान दास जी, माननीय श्री सिद्धार्थ जी एवं श्री उमेश अग्रवाल जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन एवं सान्निध्य प्राप्त हुआ।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन की सक्रियता, जनसंपर्क एवं आगामी रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री वसीम जी, प्रदेश के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, मंडल कार्यकारिणी के सदस्य तथा जिले एवं प्रदेश के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सभी देवतुल्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, आपसी समन्वय एवं सामूहिक सहभागिता के साथ कार्य करने और आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
हमारा संकल्प — मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और जन-जन तक भाजपा की विचारधारा!

सादर आभार एवं धन्यवाद

#अल्पसंख्यक_मोर्चा #देहरादून_ग्रामीण #संगठन_सर्वोपरि #उत्तराखंड_भाजपा #मजबूत_संगठन_सशक्त_भाजपा

नई दिल्ली में महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तराखंड के माननीय प्रदेश अ...
28/10/2026

नई दिल्ली में महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तराखंड के माननीय प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री अनिस गौड़ जी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश प्रभारी, माननीय लोकसभा सांसद आदरणीय श्री राधा मोहन सिंह जी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ।
यह भेंट भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुंवर बासित अली जी के नेतृत्व में विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ संपन्न हुई।
इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा एवं आपसी संवाद हुआ। साथ ही, आदरणीय श्री राधा मोहन सिंह जी का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री राव जमीर जी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक आदरणीय श्री युसूफ मलिक जी सहित अन्य वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और जनसेवा के संकल्प के साथ संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।

सादर आभार एवं धन्यवाद।

#जनसेवा #संगठन

BADLA VOTING KA TAREEKA, NAHI BADLA NATIJA...On November 1, Congress is preparing to hit the streets demanding ballot-pa...
28/10/2026

BADLA VOTING KA TAREEKA, NAHI BADLA NATIJA...

On November 1, Congress is preparing to hit the streets demanding ballot-paper elections, claiming EVMs are responsible for “Vote Chori.”

But here’s the twist: the NDA won all four Karnataka MLC seats in an election conducted using ballot papers.

When the voting system changes but the political outcome doesn’t, is the real issue the machine or the mandate?

EVM or ballot paper, the rules of democracy remain the same: it is the people who decide.

पिथौरागढ़ आगमन पर बुजुर्गों, मातृशक्ति एवं युवाओं द्वारा किए गए भव्य एवं आत्मीय स्वागत से अभिभूत माननीय मुख्यमंत्री श्री...
27/10/2026

पिथौरागढ़ आगमन पर बुजुर्गों, मातृशक्ति एवं युवाओं द्वारा किए गए भव्य एवं आत्मीय स्वागत से अभिभूत माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रति क्षेत्रवासियों ने अपना स्नेह एवं समर्थन व्यक्त किया। विशेष रूप से युवाओं का जोश, उत्साह और अपनत्व सराहनीय रहा।

इस अवसर पर भाजपा उत्तराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक सुश्री प्रशंसा सिंह जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से विशेष भेंट की।

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री जी ने सुश्री प्रशंसा सिंह जी द्वारा संगठन के प्रति किए जा रहे कार्यों एवं उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन संगठन के प्रति समर्पण, जनसेवा और जनहित के कार्यों को और अधिक सक्रियता से आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्रदान करता है।
जनसेवा का संकल्प, संगठन के प्रति समर्पण और जन-जन से आत्मीय जुड़ाव ही हमारी कार्यशैली का आधार है।

27/10/2026
भाजपा जिला कार्यालय पिथौरागढ़ में संगठनात्मक बैठक आयोजित, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन ने किया कार्यकर्ताओं का मार्...
27/10/2026

भाजपा जिला कार्यालय पिथौरागढ़ में संगठनात्मक बैठक आयोजित, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन
पिथौरागढ़। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, पिथौरागढ़ में भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री गिरीश जोशी जी की अध्यक्षता में जिला, मंडल एवं शक्तिकेंद्र स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश सह-प्रभारी आदरणीय डॉ. अरविंद मेनन जी एवं प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्री कुंदन परिहार जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक, भाजपा उत्तराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा, सुश्री प्रशंसा सिंह जी की गरिमामय उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: जिला प्रभारी श्री निर्मल महरा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जितेंद्र प्रसाद जी, महापौर श्रीमती कल्पना देवलाल जी, दर्जा राज्य मंत्री श्री गणेश भंडारी जी एवं श्री नारायण राम जी, पूर्व विधायक श्रीमती चंद्रा पंत जी एवं श्रीमती मीना गंगोला जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती दीपिका बोहरा जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री वीरेंद्र ठुलघरिया जी, श्री लोकेश भड़ जी, श्री राजेंद्र रावत जी, श्री दीपक कार्की जी, श्री वीरेंद्र वल्दिया जी, श्री बसंत जोशी जी, जिला महामंत्री श्री दिवाकर जोशी जी एवं श्री इंद्र लूंठी जी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और जनसेवा के संकल्प के साथ बैठक संपन्न हुई।

#संगठनात्मकबैठक #भारतीयजनतापार्टी

Address

Balbir Road Dehradun, Uttrakhand, INDIA , India
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJP Minority Morcha Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share