Helmet Man of India

Call Directions Website Contact the organization

Helmet Man of India सड़क दुर्घटना मे एक मित्र खोने के बाद भारत के हर नागरिक को मित्र बनाने के लिए सड़को पर घूम रहा हूं.

प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने वाले करोड़ों लोग हैं, उस भारत में सड़क दुर्घटनाओं के सामने हम हार नहीं मान सकते. गाजिया...
19/10/2026

प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने वाले करोड़ों लोग हैं, उस भारत में सड़क दुर्घटनाओं के सामने हम हार नहीं मान सकते. गाजियाबाद स्थित प्राचीन संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु श्रीराम की आरती, पूजा-अर्चना के साथ दर्शकों का आशीर्वाद एवं मंच से सम्मान प्राप्त किया.🙏🚩
इस पावन मंच से मुझे ‘संजीवनी बूटी मिशन’ का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का अवसर मिला। मेरा संकल्प स्पष्ट है सड़क दुर्घटनाओं के इस अदृश्य युद्ध में विजय प्राप्त करनी है.

इस मिशन में मेरे साथ CISF कमांडेंट श्री राकेश निखज जी और अमित किशोर भैया एक योद्धा की तरह खड़े रहे। रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र भारद्वाज जी और उपस्थित बीच-बीच में अपनी आवाज बुलंद करके उन्होंने उत्साह बढ़ाया। 🚁 संजीवनी बूटी मिशन हर घायल को गोल्डन आवर में मदद, जीवन को बचाने की एक शक्ति है. 🚩 जय श्रीराम!

17/10/2026

जब आस्था के मंच से सुरक्षा की आवाज उठेगी तभी समाज में बदलाव आएगा. भारत की सड़कों पर रक्त के निशान की तस्वीर बदलने के लिए, रामलीला के मंच से भगवान श्री राम के आदर्शों के साथ सड़क दुर्घटना के अदृश्य युद्ध पर विजय पाने की कोशिश जारी हैं. जय श्री राम 🚩🚦🇮🇳

जय श्री हनुमंत रामलीला कमेटी, दिल्ली द्वारा मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करना, भव्य स्वागत करना और रामलीला देखने...
17/10/2026

जय श्री हनुमंत रामलीला कमेटी, दिल्ली द्वारा मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करना, भव्य स्वागत करना और रामलीला देखने आए सभी दर्शकों का आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे मिशन को एक और नई ताकत मिली. मैं कमेटी के सभी सम्मानित सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। विशेष रूप से माननीय विधायक श्री कुलदीप कुमार सिंह (मोनू) जी एवं एडवोकेट श्री राहुल यादव जी का उनके स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए हार्दिक धन्यवाद। 🙏

इस पावन मंच पर अनोखा संदेश देने का अवसर भी मिला। मैंने रावण के लिए हेलमेट भी भेंट किया। 🪖

मेरा उद्देश्य सिर्फ हेलमेट देना नहीं, बल्कि हर उस जिंदगी को बचाने का संदेश देना है, जो सड़क पर एक छोटी-सी लापरवाही के कारण खतरे में पड़ जाती है। रामलीला हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। क्योंकि रावण का दहन तभी सार्थक होगा, जब हम अपने जीवन से लापरवाही रूपी रावण का भी अंत करेंगे।
Helmet Man of India 🪖🇮🇳

#जयश्रीराम

17/10/2026

सिर छोटा हो या बड़ा, सड़क पर सुरक्षा का अधिकार सबका बराबर है। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो अपने बड़े सिर का हवाला देकर हेलमेट नहीं पहनता और पुलिस के सामने भी बिना हेलमेट के चलता है, तो चिंता मत कीजिए। हेलमेट मैन ऑफ इंडिया के पास इसका भी समाधान है! मैं राघवेंद्र कुमार हेलमेट मैन ऑफ इंडिया, आप सभी से वादा करता हूं कि किसी के सिर का आकार उसकी सुरक्षा में बाधा नहीं बनेगा। हर सिर के लिए सही हेलमेट और हर नागरिक की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। जय हिन्द 🙏 🚦🇮🇳

17/10/2026

दिल्ली में रामलीला के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ हमारी आस्था, संस्कृति और भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा को दर्शाती है। 🙏🚩 जय श्री राम 🚩🚩🚩.

12/10/2026

भारतीय सेना 🇮🇳 सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि त्याग, समर्पण और मानवता की मिसाल है। ❤️ जहाँ एक सैनिक का कर्तव्य शुरू होता है, वहाँ अपने और पराए का अंतर मिट जाता है। जय हिन्द 🙏🇮🇳

12/10/2026

भारत की सड़कों पर युवाओं की क्या जिम्मेदारी होनी चाहिए, इसकी सिख हमें भारतीय सेना से लेनी चाहिए. 🚦🇮🇳🌄

12/10/2026

विश्व मानक दिवस पर सड़क सुरक्षा सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए गर्व का क्षण था। भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बनवारी लाल वर्मा जी के करकमलों से यह सम्मान प्राप्त हुआ. यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि उन सभी योद्धाओं का है जो सड़क दुर्घटना मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए इस अदृश्य युद्ध में अपना योगदान दे रहे हैं।🚦🇮🇳 सड़क दुर्घटना मुक्त भारत हेलमेट मैन.

12/10/2026

बच्चों की सड़क हादसों में मौत के पीछे सबसे ज्यादा जिम्मेदार माता पिता माने जाएंगे.💔 याद रखिए, बच्चों की शिक्षा से पहले सुरक्षा का ख्याल रखना होगा. सिर्फ स्कूल और सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर माता-पिता का पहला कर्तव्य है। अगर आपने बच्चे को सड़क सुरक्षा नियम की आदत नहीं सिखाए, तो एक दिन जिंदगी भर पछतावा करना पड़ेगा. बच्चों को सिर्फ सफल इंसान नहीं, पहले जिम्मेदार नागरिक बनाइए। सड़क पर एक छोटी-सी लापरवाही पूरी दुनिया उजाड़ सकती है। सड़क दुर्घटना मुक्त भारत हेलमेट मैन.🙏🚦🇮🇳

12/10/2026

भारत के अस्पतालों की चौखट पर हालात को देखते हुए सड़कों पर जागरूकता के बड़े आंदोलन की जरूरत है. हर नागरिक को जागना होगा सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ युद्ध लड़ना होगा.🚦🇮🇳

Address

Greater Noida
201310

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Helmet Man of India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Helmet Man of India:

Shortcuts

Share

Category