09/10/2026
जब CAA-NRC के ख़िलाफ़ शाहीन बाग़ में प्रदर्शन हुआ, तब राहुल गांधी और अखिलेश यादव कहाँ थे? जब Waqf Bill के ख़िलाफ़ देशभर में आवाज़ उठी, तब ये नेता कहाँ थे? Triple Talaq के ख़िलाफ़ हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान इनकी मौजूदगी कहाँ थी? जब मस्जिदों के ध्वस्तीकरण के ख़िलाफ़ आवाज़ उठी, कथित फ़र्ज़ी Encounters पर सवाल हुए, मदरसों की मान्यता पर बहस हुई और क़ब्रिस्तानों को लेकर विवाद सामने आए, तब मुसलमानों का वोट लेने वाले राहुल अखिलेश कहां थे?
अखिलेश यादव के मुस्लिम विधायक आख़िर ख़ामोश क्यों थे? राहुल गांधी और अखिलेश यादव मुसलमानों के इन मसाइल पर खुलकर सामने क्यों नहीं आए?
क्या मुसलमान सिर्फ़ Election के वक़्त वोट देने के लिए याद आते हैं? इन नाम निहाद सेक्युलर पार्टियों को मुसलमानों के वोटों की ज़रूरत तो है, लेकिन उनके मसाइल पर खुलकर बोलने का हिम्मत नहीं है? जब भी मुसलमानों पर आफत आई है या वो परेशानी में रहे हैं ये सेक्युलर नेता हमेशा गायब रहे हैं।
मुसलमानों को सिर्फ़ वोट बैंक समझने की सियासत अब बंद होनी चाहिए। उन्हें अपने हक़, इंसाफ़ और सियासी हिस्सेदारी के लिए आवाज़ उठाने का पूरा हक़ है।
आख़िर कब तक मुसलमानों के मसाइल पर अखिलेश राहुल ख़ामोश रहेंगे?