Governor of Uttar Pradesh

Call Directions Website Contact the organization

Governor of Uttar Pradesh Official Facebook Account of Jan Bhavan Uttar Pradesh
(1)

10/11/2026

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गुजराती नववर्ष पर बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल जी ने कामना की है कि नववर्ष का यह शुभारंभ सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य के नवदीप प्रज्वलित करे। उन्होंने समाज में प्रेम, सद्भाव और समरसता की भावना सुदृढ़ रखने की कामना की है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने उत्तराखण्ड राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर वहाँ के निवासियों को हार्द...
09/11/2026

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने उत्तराखण्ड राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर वहाँ के निवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अपने बधाई संदेश में राज्यपाल जी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड अपनी अनुपम प्राकृतिक छटा, आध्यात्मिक गरिमा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। गंगा-यमुना की पावन उद्गमस्थली तथा केदारनाथ, बद्रीनाथ, हरिद्वार एवं ऋषिकेश जैसे सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल उत्तराखण्ड को देश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत में विशिष्ट स्थान दिलाते हैं।
राज्यपाल जी ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखण्डवासी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और सामूहिक संकल्प से विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे तथा अपनी गौरवशाली विरासत एवं प्राकृतिक संपदा को अक्षुण्ण रखते हुए प्रगति और समृद्धि के नए सोपान तय करेंगे।

09/11/2026
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, राष्ट्रनिष्ठा, वैचारिक दृढ़ता एवं लोकतांत्रिक ...
08/11/2026

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, राष्ट्रनिष्ठा, वैचारिक दृढ़ता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रखर संवाहक, आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस की बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ दी है।
उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सानंद जीवन हेतु कामना की है।

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए ...
08/11/2026

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व हमें जीवन में सद्भाव, समरसता, प्रेम, करुणा और सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की है कि दीपावली का पावन प्रकाश प्रत्येक घर-आँगन को सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता से आलोकित करे तथा प्रदेशवासियों के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और खुशियों का संचार करे।

अयोध्या धाम में आयोजित 10वें दीपोत्सव के पावन अवसर पर भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी0 पी0 राधाकृष्णन, प्रदेश की राज...
07/11/2026

अयोध्या धाम में आयोजित 10वें दीपोत्सव के पावन अवसर पर भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी0 पी0 राधाकृष्णन, प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू घाट पर आयोजित लेजर शो का अवलोकन किया। इस अवसर पर लेजर शो के माध्यम से रामायण के प्रसंगों का मनोहारी एवं जीवंत चित्रण किया गया।

भारत गणराज्य के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी0 पी0 राधाकृष्णन, प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री श्री ...
07/11/2026

भारत गणराज्य के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी0 पी0 राधाकृष्णन, प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, व अन्य गणमान्यों की गरिमामयी उपस्थिति में श्री अयोध्या धाम के रामकथा पार्क में 10वें दीपोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय उपराष्ट्रपति जी, राज्यपाल जी एवं मुख्यमंत्री जी सहित अन्य गणमान्यजनों ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं भ्राता लक्ष्मण के प्रतीकात्मक स्वरूपों का विधिवत राजतिलक कर अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर संपूर्ण वातावरण श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण रहा।
इस अवसर पर भारत गणराज्य के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम धर्म, सत्यनिष्ठा, करुणा और आदर्श आचरण के शाश्वत प्रतिरूप हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि वास्तविक शक्ति पद अथवा प्रतिष्ठा में नहीं, बल्कि चरित्र बल, कर्तव्यनिष्ठा और अपने दायित्वों के प्रति अटूट आस्था में निहित होती है। भगवान श्रीराम ने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर उठकर सदैव धर्म और प्रजा के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उपराष्ट्रपति जी ने कहा कि आज अयोध्या माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प का साकार स्वरूप बनकर उभर रही है। सामाजिक समरसता का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति सभी मनुष्यों को समान दृष्टि से देखने की प्रेरणा देती है। व्यक्ति की श्रेष्ठता जन्म अथवा सामाजिक पृष्ठभूमि से नहीं, बल्कि उसके चरित्र, कर्म और आचरण से निर्धारित होती है। महर्षि वाल्मीकि इसका प्रेरक उदाहरण हैं, जिन्होंने रामकथा की रचना कर भारतीय साहित्य और संस्कृति को विश्व का अमूल्य महाकाव्य प्रदान किया।
उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीराम के आदर्श सदैव समाज और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का मार्गदर्शन करते रहें। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व की महाशक्ति और अग्रणी राष्ट्र बनाने का हमारा संकल्प किसी पर प्रभुत्व स्थापित करने के लिए नहीं, बल्कि सभी देशों और समाजों को साथ लेकर चलने, सहयोग, सद्भाव और मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाने के लिए है।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दीपोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या करोड़ों लोगों की अटूट आस्था, भारतीय संस्कृति की आत्मा और सनातन चेतना का जीवंत केंद्र है। दीपोत्सव की यह अलौकिक संध्या दीपों की स्वर्णिम आभा के साथ श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के दिव्य प्रकाश से आलोकित हो रही है।
राज्यपाल जी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या की मिट्टी के कण-कण में रामत्व का भाव समाहित है। प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि सत्ता से बड़ा कर्तव्य, अधिकार से बड़ा दायित्व और वैभव से बड़ा चरित्र है। उन्होंने अपने आचरण से आदर्श पुत्र, भाई, पति, मित्र और शासक के जीवन मूल्यों को स्थापित किया। रामराज्य की परिकल्पना केवल आदर्श शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि न्याय, समानता, संवेदना, लोककल्याण और सुशासन पर आधारित समाज की स्थापना का संकल्प है। उन्होंने कहा कि राम केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार, एक संस्कार और भारत की आत्मा एवं राष्ट्रीय चेतना के आधार हैं।
राज्यपाल जी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण तथा गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जीवन आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। श्रीराम भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता के आधार हैं। आज अयोध्या अपनी प्राचीन आध्यात्मिक पहचान को आधुनिक विकास की नई ऊंचाइयों से जोड़ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में अयोध्या का विकास नई दृष्टि और संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की निरंतर बढ़ती संख्या से रोजगार और आर्थिक समृद्धि की नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं। होटल, धर्मशालाएं, परिवहन, खान-पान, हस्तशिल्प, फूल-माला, पूजा सामग्री और स्थानीय उत्पादों से जुड़े हजारों परिवारों के लिए नए अवसर सृजित हो रहे हैं। अयोध्या की पहचान अब केवल मंदिरों और तीर्थस्थलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की रामलीला, लोककला, संगीत, साहित्य, हस्तशिल्प और पारंपरिक खान-पान को भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ पर्यटन को स्थानीय रोजगार और उद्यमिता से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
राज्यपाल जी ने सरयू नदी को अयोध्या की जीवनधारा और सांस्कृतिक चेतना की साक्षी बताते हुए कहा कि हमारा दायित्व है कि सरयू के घाट स्वच्छ रहें, नदी का जल निर्मल रहे और अयोध्या का पर्यावरण सुरक्षित रहे। इसके लिए स्वच्छता, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण तथा पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाओं को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। दीपोत्सव का वास्तविक संदेश तभी सार्थक होगा, जब दीपों का प्रकाश प्रकृति के संरक्षण और समाज के कल्याण का माध्यम भी बने।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने हमें सिखाया कि समाज में कोई भी व्यक्ति उपेक्षित नहीं होना चाहिए। शासन का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सुख, सुरक्षा और सम्मान का प्रकाश पहुंचाना होना चाहिए। रामराज्य की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब गरीब को सम्मान, वंचित को अवसर, महिलाओं को सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और प्रत्येक नागरिक को न्याय प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
राज्यपाल जी ने भारत की वैज्ञानिक, आर्थिक और तकनीकी प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत अपनी क्षमता और सामर्थ्य के आधार पर विश्व में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। चंद्रयान-3 की सफलता ने भारत की वैज्ञानिक क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया है। आदित्य एल-1 सूर्य के अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है तथा स्पेस डॉकिंग तकनीक में सफलता ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की विशिष्ट क्षमता को दर्शाया है। आज देश में 400 से अधिक अंतरिक्ष स्टार्टअप कार्य कर रहे हैं। हमारे युवा अब केवल नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर सृजित करने वाले बन रहे हैं। रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भी भारत स्वदेशी क्षमताओं का विस्तार कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा, सामर्थ्य और उपलब्धियों की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत अपनी विकास गति बनाए हुए है और विश्व की प्रमुख तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में अपनी पहचान सुदृढ़ कर रहा है। विगत 12 वर्षों में लगभग 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना देश की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। अर्थव्यवस्था का विस्तार, निवेश के नए अवसर तथा उद्योग, कृषि, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं भारत की प्रगति को दर्शाती हैं।
राज्यपाल जी ने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव देश की सीमाओं से बाहर भी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का संदेश पहुंचा रहा है। यह आयोजन सांस्कृतिक कूटनीति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय सभ्यता की वैश्विक पहचान का सशक्त माध्यम बन रहा है। एक दीप स्वयं जलकर दूसरों के जीवन को प्रकाशित करने का संदेश देता है। एक दीप से हजारों दीप प्रज्ज्वलित हो सकते हैं, लेकिन उसका प्रकाश कम नहीं होता। यही भारतीय संस्कृति की विशेषता है, जो विश्व को जोड़ने, सबको साथ लेकर चलने और समस्त मानवता के कल्याण की कामना करती है।
युवाओं का आह्वान करते हुए राज्यपाल जी ने कहा कि उन्हें प्रभु श्रीराम के जीवन से अनुशासन, नेतृत्व, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा लेनी चाहिए। बच्चों को अपनी संस्कृति, रामायण, महाभारत और भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित कराना आवश्यक है। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि किसी गरीब बच्चे की शिक्षा का दीप बुझने नहीं देंगे, किसी बेटी के सपनों को सीमित नहीं होने देंगे, किसी बुजुर्ग को अकेला नहीं छोड़ेंगे तथा प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और समरसता को मजबूत बनाएंगे। हमारी खुशियों की रोशनी दूसरों के जीवन में भी आशा और प्रसन्नता का संचार करे। यही सामाजिक जिम्मेदारी, भारतीय संस्कृति का मूल भाव और दीपावली का वास्तविक संदेश है।
राज्यपाल जी ने समस्त प्रदेशवासियों, देशवासियों एवं विश्वभर में भगवान श्रीराम के अनुयायियों को दीपोत्सव-2026 एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए माँ लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं आनंद का प्रकाश निरंतर बनाए रखने की मंगलकामना की।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि दीपोत्सव भगवान श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने के प्रसंग को जीवंत करता है। श्रीराम भारत के संस्कार हैं। वे राष्ट्र के प्राण और आत्मसम्मान के प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या अपनी खोई हुई गौरवशाली पहचान फिर से प्राप्त कर रही है। रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं और अयोध्या अपनी सांस्कृतिक व आध्यात्मिक पहचान के साथ एक बार फिर विश्व पटल पर स्थापित हो रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा यह विजय उस विचार की है, जिसमें भगवान श्रीराम ने समाज के हर वर्ग को अपनाया। उत्तर से दक्षिण तक वनवासी, गिरवासी, वानर, भालू, निषादराज और माता शबरी सभी उनके अपने थे। भगवान राम ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज दीपोत्सव-2026 समारोह में सहभागिता हेतु अयोध्या धाम पधारे माननीय उपर...
07/11/2026

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज दीपोत्सव-2026 समारोह में सहभागिता हेतु अयोध्या धाम पधारे माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

दीपावली के पावन पर्व पर आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से जन भवन, लखनऊ में प्रदेश के मा. ऊर्जा मंत्री...
07/11/2026

दीपावली के पावन पर्व पर आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से जन भवन, लखनऊ में प्रदेश के मा. ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा, लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, राज्य सूचना आयुक्त श्री दिलीप अग्निहोत्री, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राज्यपाल जी ने भी सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Address

Lucknow

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Telephone

+915222236497

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Governor of Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Governor of Uttar Pradesh:

Shortcuts

Share