13/11/2026
'मतदाता जोड़ो अभियान 2026' संगठनात्मक बैठक के अंतर्गत आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में प्रदेश कार्यशाला संपन्न हुई।
कार्यशाला में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के मा.मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, मा. प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी, मा.उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी, मा.जेपीएस राठौर जी ने मतदाता सूची में भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार पात्र लोगों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं अपात्र लोगों का नाम काटने के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा किए।
उक्त बैठक मे काशी क्षेत्र अध्यक्ष श्री अशोक चौरसिया जी एवं प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला मतदाता प्रमुख, विधानसभा प्रभारी, बीएलए प्रथम उपस्थित रहे।