13/11/2026
बाल-विवाह रोकें, बच्चों का भविष्य सुरक्षित करें
देवउठनी ग्यारस एवं विवाह महोत्सव के अवसर पर बाल-विवाह की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन देवास द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए वन स्टॉप सेंटर, देवास में 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
📞 बाल-विवाह की सूचना यहां दें:
🔹 जिला कंट्रोल रूम: 07272-250126
🔹 चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
🔹 डायल-112
🔹 महिला हेल्पलाइन: 181
⚖️ विवाह की निर्धारित वैधानिक आयु:
👦 बालक – 21 वर्ष
👧 बालिका – 18 वर्ष
बाल-विवाह में सहयोग करने वाले टेंट संचालक, घोड़ी वाले, पंडित, काजी, प्रिंटिंग प्रेस संचालक एवं अन्य सेवा प्रदाताओं पर भी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। दोषियों को 2 वर्ष तक का कठोर कारावास एवं 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
🙏 आइए, बाल-विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने में अपनी भागीदारी निभाएं। बच्चों का बचपन सुरक्षित रखें और उनके उज्ज्वल भविष्य में सहभागी बनें।
बाल-विवाह मुक्त देवास – हम सबकी जिम्मेदारी