Dr Shroff's Charity Eye Hospital

Call Directions Website Contact the organization

Dr Shroff's Charity Eye Hospital Founded in 1926, Dr. Shroff’s Charity Eye Hospital is a top eye care provider in North India. For 100 years, one principle guides us: patient first.
(1)

We deliver high-quality, ethical, and inclusive care, with many surgeries free or subsidised. Established in 1922 by Dr. Sorabji P. Shroff, 𝐒𝐂𝐄𝐇 𝐢𝐬 𝐜𝐞𝐥𝐞𝐛𝐫𝐚𝐭𝐢𝐧𝐠 𝐢𝐭𝐬 𝐜𝐞𝐧𝐭𝐞𝐧𝐧𝐢𝐚𝐥. As of today, 𝐒𝐂𝐄𝐇 𝐢𝐬 𝐨𝐧𝐞 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐭𝐨𝐩 10 𝐞𝐲𝐞 𝐜𝐚𝐫𝐞 𝐩𝐫𝐨𝐯𝐢𝐝𝐞𝐫𝐬 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐜𝐨𝐮𝐧𝐭𝐫𝐲. In the last decade, SCEH treated 𝐦𝐨𝐫𝐞 𝐭𝐡𝐚𝐧 4.4 𝐦𝐢𝐥𝐥𝐢𝐨𝐧 𝐩𝐚𝐭𝐢𝐞𝐧𝐭𝐬 and performed 𝐦𝐨𝐫𝐞 𝐭𝐡𝐚𝐧 300,000 𝐬𝐮𝐫𝐠𝐞𝐫𝐢𝐞𝐬. As a not-for-profit, its board mandates that at least 50% of its surgery is non-paying or highly subsidized. Based in Delhi, 𝐒𝐂𝐄𝐇 𝐡𝐚𝐬 7 𝐬𝐮𝐫𝐠𝐢𝐜𝐚𝐥 𝐜𝐞𝐧𝐭𝐞𝐫𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐦𝐨𝐫𝐞 𝐭𝐡𝐚𝐧 50 𝐯𝐢𝐬𝐢𝐨𝐧 𝐜𝐞𝐧𝐭𝐞𝐫𝐬 across Uttar Pradesh and Rajasthan. Across all levels of care, it employs more than 1,000 professionals. It’s one of the 𝐟𝐢𝐫𝐬𝐭 𝐍𝐀𝐁𝐇-𝐚𝐜𝐜𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭𝐞𝐝 𝐡𝐨𝐬𝐩𝐢𝐭𝐚𝐥𝐬 𝐢𝐧 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢, adheres to all quality standards and protocols, and offers standard eye care and ENT services. With the mission of “𝐄𝐫𝐚𝐝𝐢𝐜𝐚𝐭𝐢𝐧𝐠 𝐀𝐯𝐨𝐢𝐝𝐚𝐛𝐥𝐞 𝐁𝐥𝐢𝐧𝐝𝐧𝐞𝐬𝐬”, the cornerstones of the Institute are 𝐒𝐞𝐫𝐯𝐢𝐜𝐞 𝐃𝐞𝐥𝐢𝐯𝐞𝐫𝐲, 𝐑𝐞𝐬𝐞𝐚𝐫𝐜𝐡, 𝐂𝐨𝐦𝐦𝐮𝐧𝐢𝐭𝐲 𝐄𝐲𝐞-𝐂𝐚𝐫𝐞, and 𝐂𝐚𝐩𝐚𝐜𝐢𝐭𝐲 𝐁𝐮𝐢𝐥𝐝𝐢𝐧𝐠 through various long and short term programs for medical, paramedical and non-medical cadres. Many national and international partners and funders collaborate on the institute's projects and continue to support its growth. With a 10-point Strategic Plan aimed at 2030, the 100-year young SCEH is preparing for the future.

इस बाल दिवस, बच्चों से मुलाकात होगी - स्कूलों में, कक्षाओं में और कम्युनिटी के बीच! डॉ. श्रॉफ् चैरिटी आई हॉस्पिटल नेटवर्...
13/11/2026

इस बाल दिवस, बच्चों से मुलाकात होगी - स्कूलों में, कक्षाओं में और कम्युनिटी के बीच!

डॉ. श्रॉफ् चैरिटी आई हॉस्पिटल नेटवर्क की टीमें आँखों की जाँच के साथ खेल, रंगों और बातचीत के ज़रिए बच्चों को आँखों की देखभाल के बारे में बताएँगी।

मकसद है कि बच्चे खुलकर सवाल पूछें, जाँच से घबराएँ नहीं और जो सीखें, उसे घर जाकर अपनों से भी शेयर करें।

आइए, मिलकर बच्चों की आँखों की देखभाल को रोज़ की बातचीत का हिस्सा बनाएँ।

#बालदिवस

क्या आपके बच्चे की एक आँख कभी-कभी अलग दिशा में देखती है?आइए, जानें कि भेंगापन क्या है, बच्चों में इसके कौन-से संकेत दिख ...
12/11/2026

क्या आपके बच्चे की एक आँख कभी-कभी अलग दिशा में देखती है?

आइए, जानें कि भेंगापन क्या है, बच्चों में इसके कौन-से संकेत दिख सकते हैं और कब आँखों की जाँच करवानी चाहिए।

भेंगेपन, उसकी जाँच या इलाज को लेकर आपके मन में सवाल हैं? हमारे लाइव वेबिनार में जुड़ें और अपने सवाल सीधे हमारे डॉक्टरों से पूछें।

📅 शनिवार, 14 नवंबर 2026
🕓 शाम 4 बजे (भारतीय समय) · Zoom पर

रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी स्लाइड पर दिया गया QR कोड स्कैन करें।

कभी-कभी अस्पताल आते ही बच्चे के मन में पहला सवाल होता है, “दर्द होगा क्या?” और जब डॉक्टर उसके पास बैठकर उसकी बात सुनते ह...
10/11/2026

कभी-कभी अस्पताल आते ही बच्चे के मन में पहला सवाल होता है, “दर्द होगा क्या?” और जब डॉक्टर उसके पास बैठकर उसकी बात सुनते हैं, तो धीरे-धीरे वह अपने बाकी सवाल भी पूछने लगता है।

डॉ. श्रॉफ् चैरिटी आई हॉस्पिटल में हम चाहते हैं कि बच्चे अपने डॉक्टर से खुलकर बात कर सकें। वे बता सकें कि उन्हें किस बात से डर लगता है, क्या समझ नहीं आया और वे क्या जानना चाहते हैं। कई बार वे हमें ऐसी छोटी-सी बात बताते हैं, जिससे हमें बच्चे को समझने और उसे सहज महसूस कराने में मदद मिलती है।

हमारे लिए बाल दिवस बच्चों और उनके परिवारों के साथ ऐसा ही समय बिताने का मौका है। इस बार हमने बच्चों के लिए कई मज़ेदार प्रोग्राम रखा हैं, ताकि वे खेलें, हँसें और हमारी टीम से अपने अंदाज़ में घुलें-मिलें।

13 और 14 नवंबर को अपने बच्चों के साथ आइए।
📍 डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल, दरियागंज, दिल्ली

इस दिवाली, हर जलता दीया हमें आँखों की रोशनी के अनमोल उपहार की याद दिलाता है।100 से अधिक वर्षों से डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉ...
08/11/2026

इस दिवाली, हर जलता दीया हमें आँखों की रोशनी के अनमोल उपहार की याद दिलाता है।

100 से अधिक वर्षों से डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल ज़रूरतमंद लोगों तक आँखों का इलाज पहुँचाकर उनके जीवन में नई रोशनी ला रहा है।
आइए, इस दिवाली खुशियों के साथ आँखों की रोशनी भी बाँटें।

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! :sparkles:

डॉ. एल.के. गांधी श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट, मोदीनगर में हमारी कोशिश यही रहती है कि अस्पताल आने वाले हर व्यक्ति को सही मार्गदर...
05/11/2026

डॉ. एल.के. गांधी श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट, मोदीनगर में हमारी कोशिश यही रहती है कि अस्पताल आने वाले हर व्यक्ति को सही मार्गदर्शन मिले, इलाज की प्रक्रिया आसान हो और वह भरोसे के साथ अपनी आँखों की देखभाल करा सके।

अक्टूबर 2026 में 2,787 मरीज ओपीडी में आए, जो अस्पताल में एक महीने में अब तक की सबसे अधिक संख्या है।

मरीजों का यह बढ़ता भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। इसके पीछे है हमारे अनुभवी डॉक्टरों की विशेषज्ञता, मरीजों की परेशानी को ध्यान से सुनने और समझने की सोच, समय पर जाँच और इलाज की सुविधा और हर मरीज के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता।

क्या आपको या आपके परिवार में किसी को आँखों से जुड़ी परेशानी है?

आँखों की समस्या को नज़रअंदाज़ न करें। समय पर जाँच कराएँ और सही सलाह लें।

📍 पता: डॉ. एल.के. गांधी श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट, मोदीनगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश – 201204
📞 अपॉइंटमेंट के लिए आज ही संपर्क करें: +91 8791834906 / 9258777211

02/11/2026

𝘈𝘳𝘦 𝘳𝘢𝘳𝘦 𝘦𝘺𝘦 𝘥𝘪𝘴𝘦𝘢𝘴𝘦𝘴 𝘳𝘦𝘢𝘭𝘭𝘺 𝘢𝘴 𝘳𝘢𝘳𝘦 𝘢𝘴 𝘸𝘦 𝘵𝘩𝘪𝘯𝘬?

As our understanding of these conditions grows, so does the need for specialised care, research and early diagnosis.

During her recent visit to Dr. Shroff’s Charity Eye Hospital (SCEH), 𝐏𝐫𝐨𝐟. 𝐓𝐞𝐫𝐫𝐢 𝐋. 𝐘𝐨𝐮𝐧𝐠 𝐟𝐫𝐨𝐦 𝐭𝐡𝐞 𝐔𝐧𝐢𝐯𝐞𝐫𝐬𝐢𝐭𝐲 𝐨𝐟 𝐖𝐢𝐬𝐜𝐨𝐧𝐬𝐢𝐧 𝐒𝐜𝐡𝐨𝐨𝐥 𝐨𝐟 𝐌𝐞𝐝𝐢𝐜𝐢𝐧𝐞 𝐚𝐧𝐝 𝐏𝐮𝐛𝐥𝐢𝐜 𝐇𝐞𝐚𝐥𝐭𝐡 shared her perspective on rare eye disorders and the importance of dedicated centres like SCEH’s newly inaugurated C.U.R.E.D. Clinic (Centre for Unknown and Rare Eye Disorders).

𝐇𝐞𝐫 𝐯𝐢𝐬𝐢𝐭 𝐚𝐥𝐬𝐨 𝐡𝐢𝐠𝐡𝐥𝐢𝐠𝐡𝐭𝐞𝐝 11 𝐲𝐞𝐚𝐫𝐬 𝐨𝐟 𝐩𝐚𝐫𝐭𝐧𝐞𝐫𝐬𝐡𝐢𝐩 𝐛𝐞𝐭𝐰𝐞𝐞𝐧 𝐒𝐂𝐄𝐇 𝐚𝐧𝐝 𝐭𝐡𝐞 𝐔𝐧𝐢𝐯𝐞𝐫𝐬𝐢𝐭𝐲 𝐨𝐟 𝐖𝐢𝐬𝐜𝐨𝐧𝐬𝐢𝐧, 𝐛𝐮𝐢𝐥𝐭 𝐨𝐧 𝐤𝐧𝐨𝐰𝐥𝐞𝐝𝐠𝐞 𝐞𝐱𝐜𝐡𝐚𝐧𝐠𝐞, 𝐜𝐥𝐢𝐧𝐢𝐜𝐚𝐥 𝐭𝐫𝐚𝐢𝐧𝐢𝐧𝐠 𝐚𝐧𝐝 𝐜𝐨𝐥𝐥𝐚𝐛𝐨𝐫𝐚𝐭𝐢𝐯𝐞 𝐫𝐞𝐬𝐞𝐚𝐫𝐜𝐡.

🎥 Here's a glimpse of the conversation.

Watch the full interview on our LinkedIn page. Link is available on our bio.

बच्चों को सिर्फ चश्मा देना ही काफी नहीं है, उनकी बदलती नज़र का ध्यान रखना भी ज़रूरी है।बच्चों में मायोपिया (निकट दृष्टि ...
26/10/2026

बच्चों को सिर्फ चश्मा देना ही काफी नहीं है, उनकी बदलती नज़र का ध्यान रखना भी ज़रूरी है।

बच्चों में मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) एक ऐसी समस्या है, जिसमें दूर की चीज़ें धुंधली दिखाई देती हैं। बढ़ती उम्र के साथ यह समस्या और बढ़ सकती है। इसलिए समय पर आँखों की जाँच, सही इलाज और नियमित देखभाल बहुत ज़रूरी है।

इसी दिशा में डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल (SCEH) ने मोदीनगर में ‘Myopia Care 360°: Prevention, Progression & Practice’ नाम से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में आँखों के विशेषज्ञों ने बच्चों में मायोपिया की पहचान, इसकी बढ़ती समस्या को नियंत्रित करने और बेहतर इलाज के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही, व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

SCEH बच्चों के लिए विशेष नेत्र सेवाओं और अभिभावकों की काउंसलिंग के माध्यम से बेहतर देखभाल की दिशा में लगातार काम कर रहा है।

क्योंकि हमारा उद्देश्य सिर्फ बच्चों को आज साफ़ दिखाना नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों तक उनकी आँखों की सेहत का ध्यान रखना है।

#बच्चोंकीआँखोंकीदेखभाल

23/10/2026

एक बच्चे के कैंसर के इलाज में कई विशेषज्ञों की भूमिका होती है।

रेटिनोब्लास्टोमा बच्चों में होने वाला आँखों का कैंसर है। इसके इलाज के दौरान सिर्फ़ बीमारी ही नहीं, बल्कि बच्चे की आगे की ज़िंदगी और परिवार की ज़रूरतों को भी ध्यान में रखना ज़रूरी है।

इसी सोच के साथ डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की CURED क्लिनिक में अलग-अलग विशेषज्ञ मिलकर बच्चों और उनके परिवारों को व्यापक देखभाल प्रदान करते हैं।

यहाँ इलाज के साथ जेनेटिक काउंसलिंग, परिवार के अन्य बच्चों की स्क्रीनिंग, कृत्रिम आँख, लो विज़न पुनर्वास और भावनात्मक सहयोग जैसी सेवाएँ ज़रूरत के अनुसार उपलब्ध कराई जाती हैं।

क्योंकि सही देखभाल का मतलब सिर्फ़ बीमारी का इलाज नहीं, बल्कि बच्चे को आगे बढ़ने में हर संभव सहयोग देना भी है।

CURED क्लिनिक का समय:
📅 हर महीने के पहले और तीसरे बुधवार
🕑 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

📞 अपॉइंटमेंट के लिए कॉल करें: +91 8448356264

दशहरा हमें याद दिलाता है कि बुराई पर अच्छाई की और अंधकार पर प्रकाश की हमेशा जीत होती है।इस दशहरे, आइए एक ऐसी सोच को अपना...
20/10/2026

दशहरा हमें याद दिलाता है कि बुराई पर अच्छाई की और अंधकार पर प्रकाश की हमेशा जीत होती है।

इस दशहरे, आइए एक ऐसी सोच को अपनाएँ, जहाँ हर किसी को बेहतर जीवन और उज्ज्वल भविष्य का अवसर मिले।

डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की ओर से आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ!

20/10/2026

आँखों की देखभाल को अपनी आदत बनाएँ!

चश्मे का सही नंबर जानना ही नहीं, डॉक्टर की सलाह के अनुसार उसे नियमित रूप से पहनना भी ज़रूरी है।

चश्मे को लेकर मन में कोई भी गलतफ़हमी न रखें—सही नंबर का चश्मा आपको साफ़ देखने और रोज़ का काम आसानी से करने में मदद करता है।

अपनी आँखों का ख्याल रखें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।

Address

5027, Kedarnath Road, Daryaganj
Delhi
110002

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

011 43528888

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr Shroff's Charity Eye Hospital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dr Shroff's Charity Eye Hospital:

Shortcuts

Share