Vanvasi Kalyan Kendra, Jharkhand

Call Directions Website Contact the organization

Vanvasi Kalyan Kendra, Jharkhand Vanvasi Kalyan Kendra, A Voluntary Organization to Serve and Engaged in Creating Complete Awareness for Neglected Sections of Our Population.

Vanvasi Kalyan Kendra a voluntary organization to serve and engaged in creating complete awareness for neglected sections of our population was registered as a society in 1969.

The tribal society mostly habitants in remote and destitute villages, where development could not reach yet after independence. Tribes remained illiterate, unaware about health hazards and so remained cut off from the main stream of the society. Vanvasi Kalyan Kendra, which is a registered State body of Akhil Bhartiya Vanvasi Kalyan Ashram, which is the largest voluntary organization of our country, dedicated to voluntary works among tribals. Keeping the objective of rectifying the neglect and bringing this vast segment of our society to mainstream of Indian polity. AKHIL BHARTIYA VANVASI KALYAN ASHRAM was established in 1952 in Jashpur in the state of MP.

नारी जागरण अभियान की प्रांत बैठक संपन्न 13 जिलों से 61 बहनों ने लिया भाग, प्रांत संचालन टोली का हुआ गठनराँची, 30 अक्टूबर...
30/10/2026

नारी जागरण अभियान की प्रांत बैठक संपन्न

13 जिलों से 61 बहनों ने लिया भाग, प्रांत संचालन टोली का हुआ गठन

राँची, 30 अक्टूबर 2026

वनवासी कल्याण केन्द्र, झारखंड के तत्वावधान में दिनांक 29 एवं 30 अक्टूबर 2026 को वन श्री वृंदावन कॉलोनी, 4 एस रोड, चिरौंदी, राँची में नारी जागरण अभियान की दो दिवसीय प्रांत बैठक संपन्न हुई। बैठक में झारखंड के 13 जिलों से कुल 61 बहनों ने भाग लिया।

बैठक के उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री माननीय भगवान सहाय जी ने नारी जागरण अभियान के उद्देश्य एवं आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार एवं शोषण के प्रति उन्हें जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं को अपने अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति सजग होना होगा।

वहीं क्षेत्र संगठन मंत्री माननीय प्रफुल्ल आकांत जी ने झारखंड के परिप्रेक्ष्य में लव जिहाद, लैंड जिहाद एवं जनजातीय आरक्षण के लाभ से संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनजाति समाज की महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण हेतु व्यापक जनजागरण अभियान चलाने पर बल दिया।

बैठक में नारी जागरण अभियान को प्रदेश से जिला, प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अभियान को प्रभावी बनाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई तथा प्रांत संचालन टोली का गठन किया गया।

प्रांत संचालन टोली की घोषणा

क्षेत्र महिला प्रमुख सुश्री फूलकुमारी दीदी द्वारा प्रांत संचालन टोली की घोषणा की गई।

संरक्षिका

1. डॉ. तनुजा मुंडा

संयोजिका

1. सुश्री सुजाता मुंडा

सह संयोजिका

1. सुश्री बिनीता इन्दवार
2. सुश्री चम्पा कुमारी
3. श्रीमती सोनमणि उरांव
4. श्रीमती सुषमा दीदी
5. श्रीमती सुमन गुप्ता

सदस्य

1. सुश्री उमिता हांसदा
2. श्रीमती बैजयंती देवी
3. सुश्री टिकेश्वरी कुमारी
4. नोरी पूर्ति
5. सुश्री बँधायिन कुमारी
6. श्रीमती सुलेखा महतो
7. सुश्री रोमा तिर्की
8. सुश्री ललिता कुमारी
9. सुश्री कौशल्या कुमारी
10. श्रीमती वंदना गुप्ता

बैठक में उपस्थित सभी बहनों ने नारी जागरण अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने, महिलाओं को संगठित करने तथा समाज में जागरूकता एवं सुरक्षा का वातावरण बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री रोमा तिर्की ने किया।

नारी जागरण- सशक्त नारी, सशक्त समाज।

जनजातीय अस्मिता के प्रखर प्रहरी, बाबा कार्तिक उरांव जी की जयंती पर शत्-शत् नमन!29 अक्टूबर, जनजातीय समाज के महान जननायक, ...
29/10/2026

जनजातीय अस्मिता के प्रखर प्रहरी, बाबा कार्तिक उरांव जी की जयंती पर शत्-शत् नमन!

29 अक्टूबर, जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता एवं पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

बाबा कार्तिक उरांव जी का संपूर्ण जीवन जनजातीय समाज की अस्मिता, अधिकारों, संस्कृति एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जनजातीय समाज के संवैधानिक अधिकारों के लिए संसद में प्रखर आवाज उठाई।

डीलिस्टिंग के विषय को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाने के उनके प्रयास ऐतिहासिक रहे। उन्होंने अनुसूचित जनजातियों की सूची से उन लोगों को बाहर रखने की मांग उठाई, जो धर्मांतरण के बाद जनजातीय परंपराओं और मूल सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान से अलग हो चुके थे। इस विषय पर संयुक्त संसदीय समिति की अनुशंसाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को ज्ञापन सौंपा, जिस पर 348 सांसदों के हस्ताक्षर थे। यद्यपि यह अनुशंसा स्वीकार नहीं हुई, लेकिन जनजातीय हितों के प्रति उनका संघर्ष एक महत्वपूर्ण अध्याय बन गया।

भूमि, अधिकार और जनजातीय समाज के भविष्य के लिए उनका संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा। वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यों एवं जनजातीय समाज के संगठनात्मक जागरण के प्रति उनका योगदान भी प्रेरणादायी रहा। उनका जीवन हमें सिखाता है कि अपनी जड़ों, परंपराओं और अस्मिता की रक्षा ही समाज के सशक्त भविष्य का आधार है।

आज उनकी जयंती पर हम उनके विचारों, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास एवं सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के संकल्प को दोहराते हैं।
बाबा कार्तिक उरांव जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन!

दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड के प्रांत संगठन मंत्री श्री सुशील मरांडी जी के सानिध्य एवं मार्गद...
29/10/2026

दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड के प्रांत संगठन मंत्री श्री सुशील मरांडी जी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में बोकारो जिला समिति एवं बोकारो महानगर समिति की बैठकें संपन्न हुईं। जिला समिति की बैठक में जिला संरक्षक श्री रत्नेश्वर प्रसाद जी, जिला सचिव श्री दयाल कुमार ईश्वर जी सहित विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठकों में संगठन के कार्यों एवं आगामी गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

21वें रोहतासगढ़ तीर्थ यात्रा–2027 की तैयारियों को लेकर प्रांतीय संचालन समिति की बैठक संपन्न दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को वन...
26/10/2026

21वें रोहतासगढ़ तीर्थ यात्रा–2027 की तैयारियों को लेकर प्रांतीय संचालन समिति की बैठक संपन्न

दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को वनवासी कल्याण केंद्र, लोहरदगा परिसर में 21वें रोहतासगढ़ तीर्थ यात्रा–2027 के सफल आयोजन हेतु प्रांतीय संचालन समिति की बैठक प्रांत संयोजक श्री बुधराम बेदिया जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में तीर्थ यात्रा की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। सभी जिलों से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने, जिला संयोजकों का चयन करने तथा जिला स्तर पर बैठकें आयोजित कर यात्रा के व्यापक प्रचार-प्रसार की योजना बनाई गई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सह श्रद्धा जागरण प्रमुख एवं रोहतासगढ़ तीर्थ यात्रा समन्वयक श्री महरंग उरांव जी, गुमला विधानसभा के पूर्व विधायक एवं सह केंद्रीय संचालन समिति सदस्य श्री शिवशंकर उरांव जी, प्रांत संयोजक श्री सुनील उरांव जी, श्री लक्ष्मीनारायण भगत जी, प्रांत लोक कला प्रमुख श्री देवनंदन सिंह जी, श्री मुनी उरांव जी, श्री सुरेश लोहरा जी, प्रांत छात्रावास प्रमुख श्री धीरजमल गोप जी, प्रांत श्रद्धा जागरण प्रमुख श्री सुमन उरांव जी, विभाग संगठन मंत्री श्री खेदू नायक जी, जिला संगठन मंत्री श्री मंगल उरांव जी, श्री सोमेश्वर उरांव जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रोहतासगढ़ तीर्थ यात्रा हमारी आस्था, परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। बैठक में सभी जिलों की सक्रिय सहभागिता से यात्रा को सफल एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया गया।

आज दिनांक 26 अक्टूबर को वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड की राँची महानगर समिति की बैठक आरोग्य भवन, बरियातू में संपन्न हुई। ब...
26/10/2026

आज दिनांक 26 अक्टूबर को वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड की राँची महानगर समिति की बैठक आरोग्य भवन, बरियातू में संपन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय श्री अतुल जोग जी एवं उत्तर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय श्री प्रफुल्ल अकांत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर महानगर के कार्यकर्ताओं को श्री अतुल जोग जी का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों, सेवा कार्यों तथा जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा मिली।

खेल, प्रतिभा और जनजातीय गौरव का संगम बनी प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता।दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को श्रीहरि वनवासी विकास समित...
26/10/2026

खेल, प्रतिभा और जनजातीय गौरव का संगम बनी प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता।

दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को श्रीहरि वनवासी विकास समिति (वनवासी कल्याण केंद्र) के तत्वावधान में दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर, निश्चिंतपुर में आयोजित प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में 16 टीमों के 259 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती शशिबाला भेंगरा जी (थाना प्रभारी, सोनुवा), डॉ. तनुजा मुंडा जी (अध्यक्ष, श्रीहरि), श्री प्रमोद भगेरिया जी (उपाध्यक्ष), श्री शिवेंद्र लाल मानिक जी (मंत्री), श्री सुभाष चंद्र दुबे जी (प्रांत शिक्षा प्रमुख), श्रीमती रचना महतो जी एवं श्री रामेश्वर तैसुम जी (विद्यालय अध्यक्ष) सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में खेल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं उज्ज्वल भविष्य का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। डॉ. तनुजा मुंडा जी ने खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, वहीं श्री प्रमोद भगेरिया जी ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक जनजातीय लोकनृत्यों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक छटा बिखेरी।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य श्री ब्रजेश प्रधान जी ने किया। इस अवसर पर श्री व्योमकेश जी, श्री हरेश्वर महतो जी, श्री प्रमोथ नाथ जी, श्री संतोष दास जी, श्री हीरालाल महतो जी, श्रीमती रानी बांदिया जी एवं श्री डोमन चंद्र महतो जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता को निखारने का एक सराहनीय प्रयास रही।

दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को वनवासी कल्याण केन्द्र, झारखण्ड की प्रान्त कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर दिल...
25/10/2026

दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को वनवासी कल्याण केन्द्र, झारखण्ड की प्रान्त कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर दिल्ली में आयोजित हुए "जनजाति सांस्कृतिक समागम, रैली" के पुस्तक का विमोचन किया गया।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा अनावरण की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न।आगामी 15 नवम्बर 2026 को वनवासी कल्याण केंद...
24/10/2026

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा अनावरण की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न।

आगामी 15 नवम्बर 2026 को वनवासी कल्याण केंद्र, लोहरदगा परिसर में वीर शहीद एवं महान जननायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर चर्चा करते हुए इसे भव्य एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री श्री सुशील मरांडी जी, लोहरदगा जिला अध्यक्ष श्रीमती कलावती देवी जी, जिला महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती समेला देवी जी, केंद्र प्रमुख श्री वीरेंद्र शर्मा जी, जनजाति सुरक्षा मंच जिला संयोजक श्री दिलीप लकड़ा जी, विभाग संगठन मंत्री श्री खेदू नायक जी एवं जिला संगठन मंत्री श्री मंगल उरांव जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी, हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नई ऊर्ज...
20/10/2026

अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी, हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नई ऊर्जा का संचार करे। आइए, प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव और एकता को सुदृढ़ करते हुए एक सशक्त एवं संस्कारवान समाज के निर्माण का संकल्प लें।

आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।

जनजाति युवा महिला-पुरुष बैठक संपन्न- युवाओं के सशक्तीकरण एवं समाज के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन।वनवासी कल्याण केंद्र, झ...
18/10/2026

जनजाति युवा महिला-पुरुष बैठक संपन्न- युवाओं के सशक्तीकरण एवं समाज के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन।

वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड द्वारा संचालित बाल्मीकि आश्रम बालक छात्रावास, पुग्गू, गुमला में आज जनजाति युवा महिला-पुरुषों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनजातीय समाज के युवाओं की वर्तमान स्थिति, उनके समक्ष आने वाली समस्याओं तथा समाज के सर्वांगीण विकास में उनकी सक्रिय भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय श्री अतुल जोग जी एवं उत्तर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय श्री प्रफुल्ल आकांत जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने, संगठित होकर कार्य करने तथा जनजातीय समाज की आस्था, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा दी।

बैठक में वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड प्रांत के संगठन मंत्री श्री सुशील मरांडी जी, गुमला विभाग प्रचारक श्री शम्मी जी, विभाग संगठन मंत्री श्री खेदू नायक जी, जिला संगठन मंत्री श्री वेदप्रकाश प्रधान जी एवं संभाग महिला प्रमुख सुश्री चम्पा कुमारी जी सहित बड़ी संख्या में जनजाति युवा महिला-पुरुष उपस्थित रहे। यह बैठक युवाओं को संगठित करने, उनकी समस्याओं पर सार्थक संवाद स्थापित करने तथा समाजहित में सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

Address

4-S, Van Shree, Vanvasi Kalyan Kendra, State Office, Vrindavan Colony, Boreya Road, Chiraundi Kanke
Ranchi
834006

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm

Telephone

+916512540594

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vanvasi Kalyan Kendra, Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vanvasi Kalyan Kendra, Jharkhand:

Shortcuts

Share

Category

Nearby government services