Ayushman Bharat Bihar

Ayushman Bharat Bihar

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ayushman Bharat Bihar, Government Organization, Block/III, Extn. Building , Old Secretariat, Patna.

The Bihar Swasthya Suraksha Samiti (BSSS) is a society under Department of Health, GoB, responsible for implementing the Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana, Mukhyamantri Jan Arogya Yojana, and the Ayushman Bharat Digital Mission in Bihar.

Photos from Ayushman Bharat Bihar's post 25/05/2026

आज बापू टावर, पटना में बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री शशांक शेखर सिन्हा की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की राज्य स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य स्तर के सभी पदाधिकारी तथा सभी जिलों के जिला कार्यक्रम समन्वयक, जिला आईटी प्रबंधक एवं ABDM के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शामिल हुए।

बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण, अस्पताल सूचीबद्धीकरण (Empanelment), क्लेम प्रोसेसिंग, फ्रॉड कंट्रोल, लाइव बेनेफिसियरी ऑडिट, शिकायत निवारण, IEC गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी जिलों को योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ABDM के अंतर्गत HMIS Adoption, HPR एवं HFR की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा डिजिटल हेल्थ सेवाओं के विस्तार पर बल दिया गया।

इस अवसर पर श्री शैलेश चन्द्र दिवाकर, प्रशासी पदाधिकारी, श्री आलोक कुमार सिंह, वित्त नियंत्रक, डॉ. आलोक रंजन, निदेशक – ऑपरेशन, श्री मृणाल सिसोदिया, निदेशक – प्रशासन, श्री नीरज कुमार, निदेशक – हेल्थकेयर, श्री संतोष कुमार झा, निदेशक – आईटी एंड एमआईएस, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, एसपीओ सहित बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के सभी राज्य प्रबंधक, चिकित्सा पदाधिकारी एवं सलाहकार उपस्थित थे।

Photos from Ayushman Bharat Bihar's post 20/05/2026

📢 मधुबनी जिले में राशन वितरण केंद्रों पर अब बनेगा आयुष्मान कार्ड!

जिले में अधिक से अधिक पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की है। अब राशन वितरण दिवस पर पीडीएस दुकानों पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

✅ जिला प्रशासन के निर्देश पर अभियान तेज
✅ पीडीएस केंद्रों पर ऑन-द-स्पॉट आयुष्मान कार्ड निर्माण
✅ अस्पतालों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कार्ड बनाने की व्यवस्था
✅ पात्र परिवारों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा

आइए, हर जरूरतमंद परिवार तक आयुष्मान भारत PMJAY योजना का लाभ पहुँचाने में सहयोग करें।

#स्वस्थ_बिहार #आयुष्मान_भारत

Photos from Ayushman Bharat Bihar's post 19/05/2026

Shri Shashank Shekhar Sinha, CEO, Bihar Swasthya Suraksha Samiti (BSSS), addressed the workshop on “Equitable Healthcare and Education: Access, Equity and the Last Mile” organised by Asian Development Research Institute (ADRI) at Hotel Chanakya on 18 May 2026. During his address, he highlighted the transformative impact of Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (AB-PMJAY) and the Ayushman Bharat Digital Mission (ABDM) in strengthening equitable healthcare access, enhancing financial protection for beneficiaries, and improving digital healthcare delivery mechanisms to reach the last mile.

Photos from Ayushman Bharat Bihar's post 15/05/2026

बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा आज आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (MM-JAY) अंतर्गत नवसूचीबद्ध 42 निजी अस्पतालों के लिए एक दिवसीय राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री शशांक शेखर सिन्हा द्वारा किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य नवसूचीबद्ध अस्पतालों को योजना के विभिन्न प्रावधानों, आईटी प्लेटफॉर्म, क्लेम प्रबंधन, उपचार पैकेज, लाभार्थियों को कैशलेस एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तथा शिकायत निवारण तंत्र से अवगत कराना था।

इस अवसर पर बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री शशांक शेखर सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने अस्पतालों से लाभार्थी हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी, त्वरित एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि निजी अस्पतालों की सक्रिय भागीदारी से राज्य में आयुष्मान भारत योजना का दायरा और अधिक मजबूत होगा तथा मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार का लाभ मिल सकेगा।

कार्यशाला में अस्पताल प्रतिनिधियों को योजना संचालन से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा उनके प्रश्नों एवं सुझावों पर भी चर्चा की गई।

Photos from Ayushman Bharat Bihar's post 15/05/2026

आईजीआईएमएस, पटना में बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति (BSSS) एवं IGIMS के बीच आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री शशांक शेखर सिन्हा एवं आईजीआईएमएस के निदेशक प्रो. डॉ. बिंदे कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम उपचार उपलब्ध कराने, तकनीकी प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री शशांक शेखर सिन्हा एवं IGIMS के निदेशक प्रो. डॉ. बिंदे कुमार ने बेहतर समन्वय, नियमित संवाद एवं तकनीकी सुदृढ़ीकरण पर बल दिया।

बैठक में आईजीआईएमएस के विभिन्न प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्षों (HoDs), वरिष्ठ चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ-साथ बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के चिकित्सा पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लाभार्थियों को सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में आने वाली दैनिक समस्याओं एवं तकनीकी मुद्दों का समाधान करना था।

#स्वस्थबिहार

13/05/2026

स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत की अध्यक्षता में आज बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति (BSSS) की उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (MM-JAY) के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण, अस्पताल सूचीबद्धता, कैशलेस उपचार, क्लेम सेटलमेंट एवं लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुँच की विस्तृत समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने निर्देश दिए कि राज्य में आयुष्मान कार्ड कवरेज को तेज़ी से बढ़ाया जाए, अधिक सरकारी एवं निजी अस्पतालों को योजनाओं से जोड़ा जाए तथा जन-जागरूकता अभियानों को और प्रभावी बनाकर हर पात्र परिवार तक स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ पहुँचाया जाए।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, विशेष सचिव श्री हिमांशु शर्मा, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक श्री अमित कुमार पाण्डेय, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री शशांक शेखर सिन्हा एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Photos from Ayushman Bharat Bihar's post 11/05/2026

Strengthening Bihar’s Digital Health Ecosystem, One Pharmacy at a Time. 💊📲

A high-level review meeting on expanding Health Facility Registry (HFR) coverage of private pharmacies under the Ayushman Bharat Digital Mission (ABDM) was held at the BSSS Conference Hall under the chairmanship of Shri Shashank Shekhar Sinha, SMD, ABDM Bihar-cum-CEO, BSSS.

The meeting witnessed participation from Shri Nityanand Kislay, State Drug Controller, ABDM PMU officials, Assistant Drug Controllers (ADCs) from all districts, and Project Coordinators.

Reviewing the district-wise progress of private pharmacy registrations, Shri Shashank Shekhar Sinha emphasized the urgent need for timely completion of registrations to accelerate Bihar’s journey towards a robust and digitally integrated healthcare system. Districts lagging behind were directed to complete all pending registrations by 30th May 2026, after which progress will be reviewed again.

He further instructed all ADCs and Project Coordinators to work in close coordination to ensure rapid onboarding of remaining pharmacies across the state.

Comprehensive HFR coverage will strengthen digital integration of pharmacies, improve accessibility of healthcare services, and ensure more efficient, transparent, and citizen-centric healthcare delivery for the people of Bihar.

08/05/2026

❌ MYTH: Ayushman Bharat benefits are available only for emergency treatment.

✅ FACT: The scheme covers a wide range of medical and surgical procedures, including cardiac care, neuro surgery, kidney care, maternity and newborn care, cancer treatment, eye care, and much more.

Know your benefits.
Use your entitlement.

📞 For more information, call 14555.

06/05/2026

❌ आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
किसी को भी पैसे न दें।

✅ पात्र लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड बिल्कुल निःशुल्क बना सकते हैं:
📱 Ayushman App के माध्यम से
🌐 आधिकारिक वेबसाइट: https://beneficiary.nha.gov.in

📞 अधिक जानकारी के लिए 14555 पर कॉल करें


❌ बनवाने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है।

✅पात्र लाभार्थी (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.beneficiaryapp&hl=hi&pli=1) या आधिकारिक वेबसाइट (https://beneficiary.nha.gov.in) के माध्यम से इसे निःशुल्क बना सकते हैं।

📞 अधिक जानकारी के लिए 14555 पर कॉल करें।

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Block/III, Extn. Building , Old Secretariat
Patna
800015

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm