ब्रह्मपुरा थानांतर्गत घटित अग्निकांड मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले की गहन जांच जारी है तथा सभी संबंधित बिंदुओं पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जनसुरक्षा एवं कानून के शासन को सुनिश्चित करने हेतु बिहार पुलिस प्रतिबद्ध है।
इस संबंध में मो० मोहिबुल्लाह अंसारी, पुलिस अधीक्षक (नगर), मुजफ्फरपुर द्वारा प्रेस मीडिया को विस्तृत जानकारी दी गई।
Home Department, Govt. of Bihar
Home Department plays a key role in Administration. It is bedrock of Police Administration.
This Department oversees the maintenance of law and order; prevention and control of crimes; prosecution of criminals besides dealing with Fire Services and Prison
05/06/2026
विश्व पर्यावरण दिवस, आइए हम सब मिलकर इस अवसर पर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने का संकल्प लें।
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बिहार पुलिस की बड़ी एवं सफल कार्रवाई।
पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के पश्चात छापेमारी कर 06.63 किलोग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित मूल्य लगभग ₹07 करोड़), 01 देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, ₹18,66,110 नगद राशि, 01 मोबाइल फोन, 01 स्कॉर्पियो वाहन, 04 भूमि संबंधी दस्तावेज, 02 भूमि एग्रीमेंट पेपर एवं 02 बैंक पासबुक बरामद किए गए।
कार्रवाई के दौरान 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट...
Bihar Police
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
05/06/2026
संपूर्ण क्रांति दिवस पर महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को कोटि-कोटि नमन।
साइबर_थाना_पटना को दिनांक 02.06.2026 को प्राप्त सूचना के अनुसार व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर वादी के एक करीबी व्यक्ति से ₹25,000/- की साइबर धोखाधड़ी की गई। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पटना पुलिस आमजन से अपील करती है कि डिलीवरी, केवाईसी अपडेट, बैंकिंग सेवा अथवा अन्य किसी बहाने से यदि कोई व्यक्ति 21 जैसे कोड डायल करवाने, ओटीपी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा करने के लिए कहे, तो सतर्क रहें और ऐसी कोई भी जानकारी साझा न करें।
इस प्रकार के कोड डायल कराने से आपका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर साइबर अपराधी धोखाधड़ी कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Cyber Dost
Bihar Police
साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार
04/06/2026
दिनांक 03.06.2026 को बिहार पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस स्टेशन प्रबंधन (Police Station Management - PSM) Application का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक, बिहार, श्री विनय कुमार द्वारा किया गया।
PSM Application के माध्यम से राज्य के सभी अनुसंधानक, थानाध्यक्ष, अंचल निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक/पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिदेशक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे।
इस एप्लीकेशन में दैनिक अपराध प्रतिवेदन, अनुसंधान प्रगति, ड्यूटी आवंटन एवं निरीक्षण, कांड प्रभार, वांछित अपराधियों का विवरण, ग्रामीण अपराध पंजी, साप्ताहिक कार्य सूची, मालखाना विवरणी, थाना गश्ती मानचित्र, अनुसंधानक विवरणी तथा अपराध मानचित्र सहित विभिन्न सूचनाओं का नियमित अद्यतन किया जाएगा।
यह पहल थाना स्तर के कार्यों के प्रभावी अनुश्रवण, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं पुलिसिंग की गुणवत्ता में वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
द्वारा लूट की घटना के सफल उद्भेदन में त्वरित कार्रवाई करते हुए #फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में घटित लूटकांड में संलिप्त 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
03/06/2026
बिहार पुलिस मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक, बिहार द्वारा आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Police
Patna Police
कटिहार पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए फरार वांछित एवं ₹25,000 के इनामी अपराधी को अवैध हथियार तथा भारी मात्रा में कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी शिखर चौधरी, पुलिस अधीक्षक, कटिहार ने दी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Katihar Police
03/06/2026
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक-02.06.2026
बिहार पुलिस मुख्यालय
(पुलिस महानिदेशक नियंत्रण कक्ष)
Bihar Police
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Sardar Patel Bhawan
Patna
800023
