Swachh Bharat Mission - Gramin, Bihar

Directions Website

Swachh Bharat Mission - Gramin, Bihar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Swachh Bharat Mission - Gramin, Bihar, Government Organization, Swachh Bharat Mission (Gramin)/Lohiya Swachh Bihar Abhiyan, 7th Floor, Building/B, Sai Corporate Park, Rukanpura, Patna.

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), बिहार / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के आधिकारिक फेसबुक पेज पर आपका स्वागत है। इस पेज से जुड़कर ग्रामीण स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा अभियान की नवीनतम गतिविधियों एवं कार्यक्रमों से अपडेट रहें।

07/10/2026

फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) के निर्माण एवं तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रमुख संस्थाओं में CDD India एक प्रमुख नाम है।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), बिहार में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण तथा इसके प्रभावी संचालन में CDD India महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

FSTP, डी-स्लजिंग ऑपरेटर और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के बीच बेहतर समन्वय से बिहार में किस तरह फीकल स्लज मैनेजमेंट की एक मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ व्यवस्था विकसित की जा सकती है, इस बात की जानकारी दे रहे हैं- CDD India के परियोजना प्रबंधक श्री कृष्णा स्वरूप।

इन्होंने FSTP के निर्माण के दौरान आवश्यक तकनीकी सावधानियों, बेहतर डिजाइन एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण की जरूरत पर विस्तार से जानकारी दी।



Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India

स्वच्छता की शुरुआत जागरूकता से होती है और बदलाव सामूहिक भागीदारी से आता है।बख्तियारपुर प्रखंड की ग्राम पंचायत विधिपुर नर...
07/10/2026

स्वच्छता की शुरुआत जागरूकता से होती है और बदलाव सामूहिक भागीदारी से आता है।

बख्तियारपुर प्रखंड की ग्राम पंचायत विधिपुर नरौली के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेनीपुर में आयोजित “सहयोग सह सेवा सेतु” शिविर में स्वच्छता कर्मियों और समुदाय के लोगों ने स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया।

काला दियारा, रूपस महाजी, चिरैया रूपस, अलीपुर बिहटा, हिदायतपुर सैदपुर एवं विधिपुर नरौली पंचायत से पहुंचे प्रतिभागियों को खुले में शौच से मुक्ति और स्रोत स्तर पर चार प्रकार के कूड़े-कचरे के पृथक्करण के बारे में जागरूक किया गया।

प्रखंड समन्वयक संजय कुमार ने लोगों से आह्वान किया कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने घर, गली और गांव की रोजमर्रा की आदत बनाएं।

हर घर की जिम्मेदारी, हर गांव की भागीदारी और सही कचरा प्रबंधन से ही बनेगा स्वच्छ और स्वस्थ गांव।



Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India
Rural Development Department, Government of Bihar

एक तालाब जब गंदगी और जलकुंभी से ढक जाता है, तो उसकी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि आसपास का वातावरण भी प्रभावित होता है। गया जि...
07/10/2026

एक तालाब जब गंदगी और जलकुंभी से ढक जाता है, तो उसकी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि आसपास का वातावरण भी प्रभावित होता है।

गया जिले के वजीरगंज प्रखंड में ऐसे ही गंदगी और जलकुंभी से भरे तालाब की विशेष सफाई अभियान के तहत सफाई की गई।

सफाई के बाद तालाब को एक स्वच्छ, सुंदर और बेहतर स्वरूप मिला। अब यह जलस्रोत आसपास के लोगों के लिए अधिक साफ-सुथरा और सुखद वातावरण दे रहा है।

ऐसी पहल केवल एक तालाब की सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि अपने जलस्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने की सामूहिक जिम्मेदारी की याद भी दिलाती है।



Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India

हाथ धोना हमारी रोज़मर्रा की एक छोटी-सी आदत है, लेकिन यह हमें कई बीमारियों से बचाने में बड़ी भूमिका निभाती है।साबुन और पा...
07/10/2026

हाथ धोना हमारी रोज़मर्रा की एक छोटी-सी आदत है, लेकिन यह हमें कई बीमारियों से बचाने में बड़ी भूमिका निभाती है।
साबुन और पानी से अच्छी तरह हाथ धोने से कीटाणु, बैक्टीरिया और वायरस दूर होते हैं और सर्दी, फ्लू व दस्त जैसी बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है।

तो आइए, खुद भी हाथ धोने की आदत अपनाएँ और अपने परिवार को भी इसके लिए प्रेरित करें। साबुन और पानी से हाथ धोएँ, बीमारियों को दूर भगाएँ।



Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India

07/10/2026

दूधिया पोखर की सफाई से जलाशय को मिला स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक स्वरूप।

इस पोखर की स्वच्छता एवं संरक्षण से पर्यावरण को लाभ मिलेगा और स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं बेहतर परिवेश मिलेगा।

स्वच्छ जल स्रोत, सुंदर परिवेश और बेहतर पर्यावरण की दिशा में यह एक सार्थक पहल है।



Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India
Rural Development Department, Government of Bihar

सुप्रभात आज के  #प्रेरणादायक_विचार का मुख्य संदेश है कि गाँव को स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी केवल व्यवस्था या सफा...
07/10/2026

सुप्रभात
आज के #प्रेरणादायक_विचार का मुख्य संदेश है कि गाँव को स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी केवल व्यवस्था या सफाईकर्मियों की नहीं, बल्कि हर नागरिक की है।
हमारी छोटी-सी पहल और अच्छी आदतें मिलकर गाँव की तस्वीर बदल सकती हैं।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India
Rural Development Department, Government of Bihar

FSTP प्रशिक्षण में तकनीकी सहयोग के लिए आभार, CDD India के प्रशिक्षकों का सम्मानस्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), बिहार के राज्...
06/10/2026

FSTP प्रशिक्षण में तकनीकी सहयोग के लिए आभार, CDD India के प्रशिक्षकों का सम्मान

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), बिहार के राज्य समन्वयक श्री राजेश कुमार की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण के समापन अवसर पर CDD India के तकनीकी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। श्री राजेश कुमार ने CDD के प्रशिक्षकों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान साझा किए गए तकनीकी सुझावों एवं जानकारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण BUIDCO के अभियंताओं, अधिकारियों तथा राज्य एवं जिला टीमों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा।

प्रशिक्षण में FSTP के निर्माण, प्रभावी संचालन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई, जो ग्रामीण बिहार में FSTP के बेहतर निर्माण, संचालन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सहायक होगी।



Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India

06/10/2026

#सफलता_की_कहानी

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की यह पहल दिखाती है कि सही संग्रहण, पुनर्चक्रण और बाजार से जुड़ाव हो तो कचरा भी संसाधन बन सकता है।
पटना के खुसरूपुर के अलावलपुर पंचायत में थर्मोकोल अपशिष्ट को वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्कृत कर थर्मोकोल ग्रैन्यूल्स तैयार किए जा रहे हैं।

यहाँ कचरे से संसाधन, संसाधन से रोजगार और रोजगार से समृद्धि की कहानी लिखी जा रही है।

आप भी जानिए कि कैसे थर्मोकोल अपशिष्ट से ग्रैन्यूल्स बनाए जा रहे हैं...



Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India

प्रभावी संचालन और सही उपयोग से सुनिश्चित होगी बेहतर स्वच्छता व्यवस्था।स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), बिहार के राज्य कार्याल...
06/10/2026

प्रभावी संचालन और सही उपयोग से सुनिश्चित होगी बेहतर स्वच्छता व्यवस्था।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), बिहार के राज्य कार्यालय में राज्य समन्वयक श्री राजेश कुमार की अध्यक्षता में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) के निर्माण, प्रभावी संचालन एवं गुणवत्ता आश्वासन को लेकर एक दिवसीय परामर्शात्मक कार्यशाला-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

CDD India के तकनीकी सहयोग से आयोजित कार्यशाला में तकनीकी विशेषज्ञों ने फीकल स्लज प्रबंधन, संयंत्र के संचालन एवं रख-रखाव, उपचार प्रक्रिया की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा उपचारित सामग्री के सुरक्षित उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं पर जानकारी साझा की।

राज्य समन्वयक श्री राजेश कुमार ने बिहार में फीकल स्लज प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए राज्य का रोडमैप साझा करते हुए कहा कि उपचार संयंत्रों को चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। उन्होंने उपचारित सामग्री के सुरक्षित पुनः उपयोग एवं उससे खाद निर्माण की संभावनाओं पर जोर देते हुए संसाधन पुनर्प्राप्ति और सतत स्वच्छता को बढ़ावा देने की बात कही।

सुश्री शीतल वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, LSBA ने SBM(G), बिहार के अंतर्गत फीकल स्लज प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े प्रमुख पहलुओं पर जानकारी दी।

इस कार्यशाला में फीकल स्लज प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों, संचालन संबंधी मुद्दों एवं तकनीकी जिज्ञासाओं पर सार्थक चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से जिला सलाहकार, SLWM प्रभारी एवं BUIDCo के अभियंताओं ने सहभागिता की।

साझा तकनीकी समझ, बेहतर संचालन और सुरक्षित पुनः उपयोग के माध्यम से बिहार में सतत एवं प्रभावी फीकल स्लज प्रबंधन की दिशा को और मजबूत किया जा रहा है।



Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India

स्वच्छता को लेकर जमीनी स्तर पर हो रहे प्रयासों को और मजबूत बनाने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है।पटना जिले के बख्तिय...
06/10/2026

स्वच्छता को लेकर जमीनी स्तर पर हो रहे प्रयासों को और मजबूत बनाने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है।
पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), बिहार के अंतर्गत संचालित स्वच्छता गतिविधियों की समीक्षा की गई।

बैठक में महादलित टोलों में शत-प्रतिशत शौचालय आच्छादन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों के निर्माण एवं रख-रखाव, स्रोत स्तर पर 4 प्रकार के कचरे का पृथक्करण एवं समुचित निपटान तथा ‘कचरे से कंचन’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

समीक्षा के दौरान संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा SHS 2026 अभियान में बेहतर योगदान के लिए स्वच्छता पर्यवेक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया।

स्वच्छता प्रयासों को निरंतर गति देकर स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बिहार के निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया गया।



Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
Swachh Bharat Mission, India

Address

Swachh Bharat Mission (Gramin)/Lohiya Swachh Bihar Abhiyan, 7th Floor, Building/B, Sai Corporate Park, Rukanpura
Patna
800014

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swachh Bharat Mission - Gramin, Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Nearby government services