City SP West Patna

City SP West Patna

Share

नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना का आधिकारी Facebook पेज पर आपका स्वागत है आप इस पेज से जुड़कर नगर पश्चिमी क्षेत्र से जुड़ी सभी पुष्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Photos from City SP West Patna's post 18/07/2026

वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना के नेतृत्व में हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला एवं अन्य गंभीर कांडों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत विगत 24 घंटे में 57 अभियुक्तों को #गिरफ्तार किया गया है।

बढ़ती पुलिस दबिश के कारण 04 अभियुक्त द्वारा माननीय न्यायालय में #आत्मसर्मपण भी किया गया है।

छापेमारी के क्रम में लगभग 1083.25 लीटर अवैध शराब ,01 देशी पिस्टल , 03 मोबाइल, 07 वाहन, #बरामद करते हुए #जब्त किया गया है।

इसके अलावा वारंट, कुर्की एवं इश्तेहार के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 56 अभियुक्तों के खिलाफ कांडों का #निष्पादन किया गया है।

इसी क्रम में पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के सहयोग से 06 गुमशुदा युवक/युवती को सकुशल #बरामद किया गया है।

इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना, का कार्यालय द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति...

















18/07/2026

दिनांक 04.07.2026 को #शाहपुर थाना में एक वादी द्वारा आवेदन देकर सूचना दी गई कि उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है।

प्राप्त आवेदन के आधार पर शाहपुर थाना में कांड दर्ज कर विधिवत अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। पूछताछ के उपरांत संदेह के आधार पर उसके घर की विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान चोरी की गई 02 मोटरसाइकिल बरामद की गई। तथा इनके द्वारा बताए निशानदेही पर चोरी की गई 03 अन्य मोटरसाइकिल भी #बरामद कर विधिवत जब्त की गई। तथा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया I

अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

इस संबंध में श्री अजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, दानापुर (पटना) द्वारा दी गई बाइट ...

















18/07/2026

दिनांक 16.07.2026 को #दानापुर थानांतर्गत लखनीबीघा नियर कोल्ड स्टोर के पास लगे एक मालवाहक पिकअप चोरी होने के संबंध आवेदन प्राप्त हुई।

प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

कांड की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 01 दानापुर पटना एवं थानाध्यक्ष दानापुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान पर चोरी की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्त को #गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर चोरी गई पिकअप वाहन का पार्ट्स 01 चेचिस, 01 इंजन डिफेसल, 01फोड़िस, 01 पत्ती एवं अन्य सामान्य बरामद किया गया।

इस संबंध में श्री अजीत कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 01 दानापुर पटना द्वारा दी गई बाइट..





















18/07/2026

पटना पुलिस की कार्रवाई:- अवैध विदेशी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार !

दिनांक 17.07.26 को की रात्रि में #पालीगंज थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की अरवल मोड़ के पास एक कंटेनर ट्रक संदिग्ध परिस्थिति में लगी हुई है जिसमें विदेशी शराब एवं कुछ संदेहास्पद वस्तु होने की संभावना है।

प्राप्त सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी,(पटना) के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -01 पालीगंज तथा थानाध्यक्ष पालीगंज के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंचकर संदेहास्पद परिस्थिति में लगी हुई कंटेनर की विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के क्रम में 863.1 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया तथा उक्त वाहन से भाग रहे 02 अभियुक्त को पुलिस की तत्परता से #गिरफ्तार किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को जब्त किया गया I

अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में श्री राजीव चन्द्र सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -01 पालीगंज,(पटना) द्वारा दी गई बाइट...



















18/07/2026

दिनांक 17.07.2026 को #शाहपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दरियापुर में एक व्यक्ति के हथियार रखे हुए है। और अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

प्राप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 01 दानापुर एवं थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंचकर छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान 01 व्यक्ति को 01 देशी पिस्टल के साथ #गिरफ्तार किया गया।

अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में श्री अजीत कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 01 दानापुर,पटना द्वारा दी गई बाइट...

















17/07/2026

दिनांक 14.07.26 को #मनेर थानान्तर्गत ग्राम महिनवां में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया था।

इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, दानापुर एवं थानाध्यक्ष मनेर के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर 15-16.07.26 को घटना में संल्पित 02 अभियुक्तों को #गिरफ्तार किया गया एवं इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में श्री अमरेंद्र कुमार झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, दानापुर, पटना द्वारा दी गई बाइट...



















17/07/2026

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना के निर्देशानुसार पटना पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 16-17.07.26 को #बिहटा, #रानीतालाब, #बिक्रम एवं #शाहपुर थाना क्षेत्र से अवैध बालू खनन एवं परिवहन करने में प्रयुक्त/संलिप्त 7 ट्रैक्टर एवं 01 ट्रॉली जब्त किया गया है।

अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।















17/07/2026

पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में मारपीट एवं फायरिंग की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

दिनांक 15.07.2026 को #दानापुर थाना क्षेत्र स्थित एक सैलून में घुसकर हथियार के बल पर दहशत फैलाते हुए मारपीट एवं फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। अपराधियों द्वारा सैलून संचालक से सोने की चेन छीन ली गई तथा घटनास्थल पर कई राउंड फायरिंग कर क्षेत्र में भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा CCTV फुटेज, तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान, आसूचना संकलन तथा लगातार छापेमारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

घटनास्थल से 01 खाली मैगजीन एवं 01 खोखा बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही, कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी एवं शेष बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस संबंध में श्री अजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, दानापुर, पटना द्वारा दी गई बाइट...









17/07/2026

नशे के कारोबार पर #पटना_पुलिस का बड़ा प्रहार

वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत दिनांक 16.07.26 को #फुलवारीशरीफ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 11 अभियुक्तों को #गिरफ्तार किया है।

बरामदगी:-
🔹 11 ग्राम स्मैक (45 पुड़िया)
🔹 300 लीटर देशी शराब
🔹 ₹12,200 नकद
🔹 02 वाहन
🔹 01 मोबाइल फोन

अभियुक्तों के विरुद्ध फुलवारीशरीफ थाना में कांड दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पटना पुलिस की अपील:-
नशे से दूर रहें, समाज को सुरक्षित रखें।
नशा, अवैध शराब या किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पटना पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

इस संबंध में श्री सुशील कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 फुलवारीशरीफ़ पटना द्वारा दी गई बाइट....


16/07/2026

मादक पदार्थों के विरुद्ध पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1 किलो 151 ग्राम स्मैक के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।

वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार पटना पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खरीद-बिक्री के विरुद्ध लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 15.07.2026 को #नेउरा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति एक ऑटो से विभिन्न स्थानों पर घूम-घूमकर मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं।

प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर-02, थानाध्यक्ष नेउरा एवं DIU, पटना की संयुक्त टीम द्वारा एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए मधुपुर पुल के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध ऑटो को रोककर उसकी गहन जांच की गई, जिसमें दो महिलाएं सवार थीं। अग्रतर तलाशी के क्रम में दोनों महिलाओं के पास से काले रंग के पॉलीथिन में रखी कुल 1715 पुड़िया स्मैक (कुल वजन 1 किलो 151 ग्राम) बरामद की गई।

उक्त कार्रवाई में दोनों महिला अभियुक्तों एवं ऑटो चालक सहित कुल 03 अभियुक्तों को #गिरफ्तार किया गया। साथ ही मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त ऑटो एवं 4,298/- नगद राशि भी जब्त किया गया I

इस संदर्भ में कांड दर्ज करते अग्रतर कार्रवाई की जा रही है ।

उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध में श्री संकेत कुमार नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी),पटना द्वारा दी गई बाइट...















Want your business to be the top-listed Government Service in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Near Lalit Bhawan Bailey Road
Patna
800001