Ranchi Municipal Corporation

Ranchi Municipal Corporation

Share

Ranchi Municipal Corporation (RMC) was established on 15th September 1979 vide. Government Notification No. 1406 by merging erstwhile Ranchi Municipality, ii. iv.

Government Notification No. 1406 by merging erstwhile Ranchi Municipality, Doranda Municipality and Ranchi Doranda Joint Water Board. It is the second Municipal Corporation of erstwhile Bihar and the first Corporation in the state of Jharkhand. With 53 administrative Wards, the corporation’s jurisdiction extends over an area of 175.12 sq. RMC is governed by the Jharkhand Municipal Act, 2011. The 7

Photos from Ranchi Municipal Corporation's post 04/06/2026

📍 वार्ड संख्या 03, 11, 19, 32, 33, 46, 52 एवं अन्य क्षेत्र

मॉनसून के मद्देनजर रांची नगर निगम द्वारा शहर में मच्छर नियंत्रण हेतु विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव तथा जलजमाव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। नागरिकों से अपील है कि अपने घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

Photos from Ranchi Municipal Corporation's post 04/06/2026

नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार आज भी वार्ड संख्या 23, हिंदपीढ़ी स्थित हरमू नदी क्षेत्र में रांची नगर निगम, शहर अंचल एवं अरगोड़ा अंचल की संयुक्त टीम द्वारा मापी कार्य जारी रहा। इस दौरान अतिक्रमण की श्रेणी में आने वाले संरचनाओं को चिन्हित किया गया तथा अतिक्रमित क्षेत्रों की मार्किंग की गई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मापी कार्य पूर्ण होने एवं प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

04/06/2026

रांची नगर निगम द्वारा दिनांक 05.06.2026 को निम्न वार्डों में विशेष अभियान के तहत फॉगिंग का कार्य किया जायेगा।
🔶 सम्मानित नागरिक अपने क्षेत्र में फॉगिंग एवं एंटी लार्वा दवा के छिड़काव हेतु निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर संपर्क कर सकते है।

Photos from Ranchi Municipal Corporation's post 03/06/2026

आगामी मॉनसून को देखते हुए रांची नगर निगम द्वारा शहर में नालियों एवं नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा संभावित जल-जमाव की समस्या के प्रभावी समाधान हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 03 जून 2026 को नगर आयुक्त श्री सुशांत गौरव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में उप नगर आयुक्त, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, नगर प्रबंधक एवं नगर अभियान प्रबंधक उपस्थित थे।

Photos from Ranchi Municipal Corporation's post 03/06/2026

नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार आज वार्ड संख्या 23, हिंदपीढ़ी स्थित हरमू नदी क्षेत्र में रांची नगर निगम, शहर अंचल एवं अरगोड़ा अंचल की संयुक्त टीम द्वारा मापी कार्य प्रारंभ किया गया। नदी तट से सटे क्षेत्रों का सर्वेक्षण करते हुए अतिक्रमण की श्रेणी में आने वाले संरचनाओं को चिन्हित किया गया तथा अतिक्रमित क्षेत्रों की मार्किंग की गई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मापी कार्य पूर्ण होने एवं प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

03/06/2026

रांची नगर निगम द्वारा दिनांक 03.06.2026 एवं 04.06.2026 को निम्न वार्डों में विशेष अभियान के तहत फॉगिंग का कार्य किया जायेगा।
🔶 सम्मानित नागरिक अपने क्षेत्र में फॉगिंग एवं एंटी लार्वा दवा के छिड़काव हेतु निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर संपर्क कर सकते है।

03/06/2026

नगर आयुक्त द्वारा हरमू नदी का विस्तृत निरीक्षण।

03/06/2026
03/06/2026

राँची की जीवनरेखा मानी जाने वाली हरमू नदी को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में राँची नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने वार्ड संख्या-23 स्थित हिंदपीढ़ी क्षेत्र में हरमू नदी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नदी में जमा गाद, झाड़ियों, जल प्रवाह में आ रही बाधाओं, गंदगी और अतिक्रमण का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता शाखा को पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद से गाद हटाने तथा नदी किनारे जमा कचरा साफ करने के निर्देश दिए।

नदी तट पर मौजूद अवैध खटाल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य अवैध संरचनाओं पर भी नाराजगी जताते हुए उन्होंने इनफोर्समेंट टीम को कार्रवाई कर जुर्माना लगाने और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। साथ ही भू-संपदा शाखा को शहर और अरगोड़ा अंचल के साथ संयुक्त रूप से नदी तट की मापी कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया।

नगर आयुक्त ने नदी किनारे चिन्हित खाली स्थानों पर बेंच लगाने, हरित क्षेत्र विकसित करने और आवश्यकतानुसार पुनर्विकास कार्य करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हरमू नदी के संरक्षण, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और अतिक्रमण मुक्ति को लेकर निगम गंभीर है तथा आने वाले दिनों में व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू, नगर प्रबंधक, स्वच्छता शाखा, इनफोर्समेंट टीम और भू-संपदा शाखा के कर्मी मौजूद थे।

Photos from Ranchi Municipal Corporation's post 02/06/2026

रांची शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली हरमू नदी को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में रांची नगर निगम ने अब बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज दिनांक 02.06.2026 को नगर आयुक्त श्री सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ वार्ड संख्या 23, हिंदपीढ़ी स्थित हरमू नदी क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नदी की वर्तमान स्थिति, जल प्रवाह में आ रही बाधाओं, नदी तट पर फैली गंदगी, अतिक्रमण, अवैध गतिविधियों तथा सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। कई स्थानों पर वर्षों से जमी गाद, झाड़ियां और अवरोधों को देखकर उन्होंने संबंधित शाखाओं को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

▶️मुख्य दिशा निर्देश:
• पोकलेन एवं जेसीबी से गाद निकासी, विशेष सफ़ाई अभियान
• अवैध खटाल व संरचनाओं पर कार्रवाई
• नदी तट की मापी कर अतिक्रमण चिन्हित की कार्रवाई
• नागरिकों के लिए खाली स्थलों पर बेंच, हरित क्षेत्र एवं री-डेवलपमेंट कार्य
• जल-जमाव की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

मौके पर उप नगर आयुक्त सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Want your business to be the top-listed Government Service in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Kutchery Road
Ranchi
834001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm