05/11/2026
📍संत तुलसीदास घाट, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
जिला गंगा समिति ने गंगा उत्सव के अवसर पर संत तुलसीदास घाट (कच्चा घाट), सरयू तट पर महा सरयू आरती एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जलज परियोजना की ओर से नीरज साहू ने भाग लिया, साधु-संतों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, मंत्रोच्चार एवं भक्ति संगीत के साथ भव्य आरती की गई। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी श्वेता साहू सहित स्कूली विद्यार्थियों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया। सभी ने सरयू नदी को स्वच्छ रखने, पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण का संकल्प लिया। साथ ही, पुजारियों एवं श्रद्धालुओं को घाट की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।