Tribal Research Institute - TRI, Uttarakhand

Directions Website

Tribal Research Institute - TRI, Uttarakhand State Tribal Research Cum Cultural Centre and Museum TRI, Dehradun, Uttarakhand is the research body of the Ministry of Tribal affairs at state level.

जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष आयोजन 🌿जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, बिड...
03/11/2026

जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष आयोजन 🌿

जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, बिडोरा, जनपद ऊधम सिंह नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन, संघर्ष एवं जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान से परिचित कराया गया। साथ ही जनजातीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाकर जनजातीय कला, संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित किया गया।

जनजातीय गौरव, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संकल्प! 🇮🇳



PMO India Ministry of Tribal Affairs, Government of India Pushkar Singh Dhami Jual Oram Durgadas Uikey Uttarakhand DIPR Khajan Dass Sanjay Toliya Rajeev Kumar Solanki Ministry of Culture, Government of India MyGov Uttarakhand CMO Uttarakhand

जनजातीय गौरव पखवाड़ा–2026 का शुभारंभ 🇮🇳 भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में दिनां...
02/11/2026

जनजातीय गौरव पखवाड़ा–2026 का शुभारंभ 🇮🇳

भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 01 से 15 नवंबर 2026 तक जनजातीय गौरव पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर जनजातीय कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थानों एवं प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विविध कार्यक्रमों एवं प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनियों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किए गए महत्वपूर्ण सुधारों, जनजातीय विरासत, समृद्ध संस्कृति एवं भगवान बिरसा मुंडा सहित महान जनजातीय नायकों के जीवन और उनके ऐतिहासिक योगदान को प्रदर्शित किया जा रहा है।

इन आयोजनों का उद्देश्य जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत को सम्मान देना, नई पीढ़ी को अपने महान नायकों के संघर्ष एवं योगदान से परिचित कराना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

जनजातीय गौरव — राष्ट्र का गौरव! 🇮🇳



PMO India Ministry of Tribal Affairs, Government of India Pushkar Singh Dhami Jual Oram Durgadas Uikey Khajan Dass Sanjay Toliya Rajeev Kumar Solanki CMO Uttarakhand Uttarakhand DIPR MyGov Uttarakhand Ministry of Culture, Government of India

01/11/2026

✨🇮🇳 रोशनी में जगमगाया जनजातीय गौरव! ✨

जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा 2026 के शुभारम्भ पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया जनजाति शोध संस्थान, उत्तराखण्ड, देहरादून। 🏛️🌟

🌿 विरासत का सम्मान, संस्कृति का अभिमान — जनजातीय गौरव, उत्तराखण्ड की शान! 🇮🇳



Pushkar Singh Dhami Narendra Modi Jual Oram Durgadas Uikey Uttarakhand DIPR Khajan Dass Ministry of Tribal Affairs, Government of India Ministry of Information & Broadcasting, Government of India Sanjay Toliya Rajeev Kumar Solanki

🇮🇳 राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता और अखंडता का संकल्प! 🇮🇳लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर जनजाति कल्याण...
31/10/2026

🇮🇳 राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता और अखंडता का संकल्प! 🇮🇳

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर जनजाति कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर उप निदेशक, जनजाति कल्याण श्री राजीव कुमार सोलंकी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।

उन्होंने सरदार पटेल जी के आदर्शों, राष्ट्रभक्ति, दृढ़ संकल्प एवं एकता की भावना को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

एक भारत, श्रेष्ठ भारत — अखंड भारत का संकल्प! 🇮🇳

#राष्ट्रीय_एकता_दिवस #सरदार_वल्लभभाई_पटेल

Narendra Modi Pushkar Singh Dhami Khajan Dass Jual Oram Ministry of Tribal Affairs, Government of India Ministry of Culture, Government of India Ministry of Information & Broadcasting, Government of India Uttarakhand DIPR Sanjay Toliya Rajeev Kumar Solanki

माननीय केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री दुर्गादास उइके Durgadas Uikey जी को जन्मदिन की अनन्त शुभकामन...
29/10/2026

माननीय केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री दुर्गादास उइके Durgadas Uikey जी को जन्मदिन की अनन्त शुभकामनाएं। आपका सरल स्वभाव सभी के लिए प्रेरणादायी है।
जनजाति समुदायों को सशक्त बनाने और उनके सपनों को साकार करने के लिए आप जिस समर्पण से कार्य कर रहे हैं, वह प्रशंसनीय है।



Ministry of Tribal Affairs, Government of India Pushkar Singh Dhami Uttarakhand DIPR Khajan Dass Sanjay Toliya Rajeev Kumar Solanki CMO Uttarakhand MyGov Uttarakhand MyGovIndia

जनजाति गौरव दिवस–2026 | आइए, शपथ लेकर बनें इस गौरवशाली अभियान का हिस्सा! 🇮🇳भगवान बिरसा मुंडा जी के अदम्य साहस, संघर्ष और...
27/10/2026

जनजाति गौरव दिवस–2026 | आइए, शपथ लेकर बनें इस गौरवशाली अभियान का हिस्सा! 🇮🇳

भगवान बिरसा मुंडा जी के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए, जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली विरासत एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करें।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi जी की पहल से जनजातीय गौरव और स्वाभिमान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जनजाति गौरव दिवस की शपथ लें और इस अभियान का हिस्सा बनें।

🤝 हमने शपथ ले ली है, अब आपकी बारी!

🔗 शपथ लेने के लिए क्लिक करें:
https://pledge.mygov.in/janjatiya-gaurav-divas-2026/

जनजातीय गौरव, राष्ट्र का गौरव! 🇮🇳

#जनजाति_गौरव_दिवस

Ministry of Tribal Affairs, Government of India Pushkar Singh Dhami Uttarakhand DIPR Jual Oram Durgadas Uikey Khajan Dass Sanjay Toliya Rajeev Kumar Solanki CMO Uttarakhand MyGov Uttarakhand MyGovIndia

जनजातीय युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान!उत्तराखंड के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए एक बड़ी पहल......
24/10/2026

जनजातीय युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान!

उत्तराखंड के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए एक बड़ी पहल...

"आदि लक्ष्य संस्थान (𝐀𝐀𝐝𝐢 𝐋𝐚𝐤𝐬𝐡𝐲𝐚 𝐒𝐚𝐧𝐬𝐭𝐡𝐚𝐧), देहरादून" शीघ्र ही प्रारंभ होने जा रहा है।

जनजातीय शोध संस्थान (TRI), देहरादून द्वारा संचालित यह संस्थान UPSC, PCS, NEET, JEE, CLAT, CAT, Bank PO, UKSSSC सहित विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जनजातीय छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग, अध्ययन सामग्री, आवासीय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा।

यह पहल जनजातीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

- अब सपनों और सफलता के बीच की दूरी होगी कम।
- आदिवासी युवा बनेंगे नए उत्तराखंड और नए भारत के निर्माण की शक्ति।



PMO India Ministry of Tribal Affairs, Government of India Pushkar Singh Dhami Uttarakhand DIPR Jual Oram Durgadas Uikey Khajan Dass Sanjay Toliya Rajeev Kumar Solanki CMO Uttarakhand MyGov Uttarakhand

22/10/2026

ITI से रेलवे तक, मेहनत की शानदार मिसाल…

ऊधम सिंह नगर के सितारगंज निवासी गोविंद सिंह राणा ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता की नई मिसाल पेश की है। वर्ष 2021 में राजकीय ITI गुलरभोज से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनका चयन रेलवे में टेक्नीशियन पद पर हुआ है।

उनकी यह सफलता युवाओं को अपने सपनों के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देती है।



Pushkar Singh Dhami Ministry of Tribal Affairs, Government of India Jual Oram Durgadas Uikey Uttarakhand DIPR Khajan Dass CMO Uttarakhand MyGov Uttarakhand

आदि वाणी | जनजातीय भाषाओं को मिलेगी नई पहचान जनजातीय समाज की भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने एवं उन्हें डि...
21/10/2026

आदि वाणी | जनजातीय भाषाओं को मिलेगी नई पहचान

जनजातीय समाज की भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने एवं उन्हें डिजिटल माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल। 🇮🇳

आदि वाणी (Aadi Vaani) जनजातीय भाषाओं को तकनीक से जोड़ने वाला एक अभिनव डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो भाषाई विविधता को सहेजने और जनजातीय समुदायों के बीच संवाद को और अधिक सरल बनाने में सहायक होगा।

✨ आदि वाणी की प्रमुख सुविधाएँ-
🔹 टेक्स्ट टू टेक्स्ट अनुवाद
🔹 OCR – चित्रों से टेक्स्ट निकालने की सुविधा
🔹 स्पीच टू टेक्स्ट
🔹 स्पीच टू स्पीच
🔹 वीडियो सबटाइटल

आइए, अपनी जनजातीय भाषाओं की समृद्ध विरासत को सहेजें और तकनीक के माध्यम से उन्हें नई पहचान दें।

🌐 वेबसाइट: https://adivaani.tribal.gov.in

भाषा बचेगी, संस्कृति बचेगी। जनजातीय विरासत आगे बढ़ेगी।

#आदिवाणी #जनजातीयभाषा #जनजातीयसमाज TRI_Uttarakhand

Ministry of Tribal Affairs, Government of India Pushkar Singh Dhami Uttarakhand DIPR PMO India Jual Oram Durgadas Uikey Khajan Dass Sanjay Toliya Rajeev Kumar Solanki CMO Uttarakhand MyGov Uttarakhand CMO Uttarakhand

अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की विजय! 🏹बुराई पर अच्छाई की विजय और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयादशमी की ह...
20/10/2026

अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की विजय! 🏹

बुराई पर अच्छाई की विजय और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏

आइए, इस पावन पर्व पर सत्य, साहस और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं को समर्पित — राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखण्ड।

#विजयादशमी #दशहरा #जनजातीयकल्याण #उत्तराखण्ड

Pushkar Singh Dhami Uttarakhand DIPR Ministry of Tribal Affairs, Government of India Khajan Dass Jual Oram PMO India Durgadas Uikey Sanjay Toliya Rajeev Kumar Solanki CMO Uttarakhand MyGov Uttarakhand

Address

Mothorowala Road, Kedarpur, Dehradun
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tribal Research Institute - TRI, Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Nearby government services